मार्च 25, 2024 10:52 पूर्वाह्न

views 27

मेदिन पोया पर्व के अवसर पर भारतीय उच्चायोग ने कोलंबों में बौद्ध प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

श्रीलंका में चल रहे मेदिन पोया पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो के श्री सम्बोधि महाविहार मंदिर में एक बौद्ध प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और समूचे भारत में स्थित, बौद्ध तीर्थ स्थलों की तस्वीरों को प्रदर्शित किया जा रहा है। श्र...

मार्च 25, 2024 8:10 पूर्वाह्न

views 32

मॉस्‍को हमले के मद्देनज़र फ़्रांस में उच्च-स्तरीय चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की सलाह

फ्रांस ने मॉस्‍को में हुई गोलीबारी के बाद अपने देश में उच्‍च स्‍तर की चेतावनी देते हुए आतंकी घटनाओं के प्रति लोगों से सतर्क रहने को कहा है। फ्रांस के प्रधानमंत्री गेबरियल अट्टल ने राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वरिष्‍ठ सुरक्षा अधिकारियों और रक्षा विभाग के साथ बैठक के बाद कल यह जानकारी दी। फ्रांस...

मार्च 25, 2024 1:48 अपराह्न

views 22

हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों में वर्षा, गरज और हिमपात की संभावना

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र, पश्चिम बंगाल में हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों और सिक्किम में कल तक लगातार वर्षा और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश स्‍थानों, जम्‍मू-कश्‍मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्‍तान-मुजफराबाद तथा उत्तराखण्‍ड, हिमाचल प्रदेश और प...

मार्च 25, 2024 7:56 पूर्वाह्न

views 35

दोपहर ढाई बजे तक आज बंद रहेंगी दिल्ली-मेट्रो की सभी लाइनें

दिल्‍ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो आज दोपहर ढाई बजे तक उपलब्‍ध नहीं रहेगी। इसमें रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्‍सप्रेस लाइन भी शामिल है। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी टर्मिनल स्‍टेशनों से सभी लाइनें, सामान्य रूप से यात्रियों के लिए उपलब्‍ध रहेंगी। दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवाएं भी दोपहर दो बजे के बाद ...

मार्च 25, 2024 7:49 पूर्वाह्न

views 17

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 8 लाख 8 हज़ार नए सदस्यों का किया नामांकन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ईपीएफओ ने इस साल जनवरी महीने में 16 लाख दो हजार कर्मचारी जोड़े हैं। ईपीएफओ के अंतरिम वेतन विवरण के अनुसार, इस साल जनवरी में लगभग 8 लाख आठ हजार नए सदस्यों का नामांकन किया गया है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा कि विवरण से यह भी पता चलता की इस अवधि के दौरान कुल न...

मार्च 25, 2024 7:32 पूर्वाह्न

views 20

हर्षोल्‍लास के साथ आज देशभर में मनाई जा रही है होली

देशभर में आज रंगों का त्‍यौहार होली हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्‍यौहार बुराई पर अच्‍छाई की विजय के प्रतीक के रूप में वसंत ऋतु के दौरान मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं और मिठाइयाँ बाँटते हैं। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धन...

मार्च 25, 2024 7:31 पूर्वाह्न

views 20

रंगों से होली खेलने के दौरान बरतें सावधानीः डॉ0 जे0 एस0 तितियाल

रंगों से होली खेलने के दौरान लोगों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। आकाशवाणी से बातचीत में दिल्‍ली एम्‍स के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्‍टर जे0 एस0 तितियाल ने लोगों को आंखों की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्‍होंने कहा कि हानिकारक रंगों से किसी तरह का संक्रमण होने पर डॉक्‍टर से परामर्श जरूर किया ...

मार्च 25, 2024 7:29 पूर्वाह्न

views 17

टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भारत की श्रीजा अकुला ने महिला सिंगल्‍स का ख़िताब जीता

टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भारत की श्रीजा अकुला ने लेबनान में कल डब्ल्यूटीटी फीडर बेरूत-2, 2024 में महिला सिंगल्‍स का खिताब जीता। दुनिया की 47वें नंबर की खिलाड़ी अकुला ने लक्ज़मबर्ग की सारा दे नुट्टे को हराकर अपने करियर का दूसरा डब्ल्यूटीटी सिंगल्‍स खिताब जीता। महिला डबल्स के फाइनल में श्रीजा अकुला औ...

मार्च 25, 2024 7:28 पूर्वाह्न

views 23

त्रिपुरा में जोर पकड़ने लगी हैं लोकसभा चुनाव की गतिविधियाँ

त्रिपुरा में चुनाव कर्मियों और सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही राज्य में लोकसभा चुनाव की गतिविधियाँ जोर पकड़ने लगी हैं। राज्य में 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा।