मार्च 25, 2024 1:50 अपराह्न

views 29

पंजाबः पाकिस्तानी-सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई होगी

पंजाब में पाकिस्‍तान के साथ लगी भारत की सीमा की सुरक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा की विभिन्‍न चौकियों पर एक-दूसरे को लाल गुलाल लगाया। शहीदों के परिजनों और विभिन्‍न गांवों से स्‍कूली बच्‍चों ने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ खुशी के पलों को भी साझा किया।

मार्च 25, 2024 1:43 अपराह्न

views 29

महाकालेश्वर मंदिर अग्निकांडः मुख्यमंत्री ने दोषियों के ख़िलाफ़ दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आज सुबह आग लग गई। यह घटना भस्म आरती के दौरान घटी। इस घटना में पुजारी समेत दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इंदौर और उज्जैन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत...

मार्च 25, 2024 1:37 अपराह्न

views 30

कर्नाटकः 28 सीटों पर दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को होंगे लोकसभा चुनाव

कर्नाटक में 28 सीटों पर दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को लोकसभा चुनाव होंगे। दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 28 मार्च को और तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल को जारी होगी।

मार्च 25, 2024 1:35 अपराह्न

views 42

तेलंगानाः चौथे चरण में 13 मई को राज्य की सभी 17 सीटों पर होगा मतदान

तेलंगाना में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। चौथे चरण में 13 मई को राज्य की सभी 17 सीटों पर एक ही दिन मतदान होगा।

मार्च 25, 2024 1:34 अपराह्न

views 19

पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल चुनाव प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है चुनाव आयोग

चुनाव आयोग आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल चुनाव प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है। आयोग ने चुनाव मशीनरी और राजनीतिक दलों को मतदाता सूची और चुनावी सामग्री के लिए कागज का उपयोग कम से कम करने के निर्देश जारी किए हैं। चुनाव निकाय ने ई-बुक्स और ई-डॉक्यूमेंट्स के उपयोग ...

मार्च 25, 2024 12:19 अपराह्न

views 23

आतंक की फैक्ट्रिया बंद करे पाकिस्तानः भारत

भारत ने आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को सलाह दी जानी चाहिए की वह आतंक की फैक्ट्रिया बंद करे, जो जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमापार से आतंकी हमले करवाती हैं। भारत ने कहा कि पाकिस्‍तान पाकिस्तान का इतिहास है कि वह आतंकवादियों को मदद और पनाह देता रहा है। ...

मार्च 25, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 30

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लगी आग, पुजारी समेत दर्जनों घायल

उज्जैन में आज सुबह महाकालेश्वर मंदिर में आग लग गई। भस्म आरती के दौरान यह घटना हुई। मंदिर के पुजारी समेत दर्जनों लोग घायल हुए। घायलों को उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर ने आग लगने की दुर्घटना की जांच करने के आदेश दिये हैं।

मार्च 25, 2024 11:00 पूर्वाह्न

views 30

मॉस्‍को आतंकी हमले को लेकर रूस में राष्ट्रीय शोक

शुक्रवार को रूस के मॉस्‍को में हुए हमले में 137 लोगों की मृत्‍यु के बाद एक दिन का शोक मनाया गया। राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आरोपियों की जल्‍द ही पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्‍वासन देने के बाद, कल राष्‍ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की। रूसी अधिकारियों ने बताया कि हमले से जुड़े 11 आरोपि...

मार्च 25, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 19

महाकाल मंदिर अग्निकांड मामले में गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात की है। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन घटना में घायल लोगों को हर प्रकार की सहायता और उपचार उपलब्ध करा रहा है।

मार्च 25, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 26

उत्तर प्रदेश में अयोध्‍या धाम से बृज मंडल तक पूरे प्रदेश में होली का उल्‍लास है

उत्तर प्रदेश में अयोध्‍या धाम से बृज मंडल तक पूरे प्रदेश में होली का उल्‍लास है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कल रात गोरखपुर में होलिका दहन शोभा यात्रा में शामिल हुए। मुख्‍य मंत्री योगी आदित्‍य नाथ कहा कि ऐसे महोत्‍सव सद्भाव, शान्ति और समानता के प्रतीक होने चाहिए।