मार्च 28, 2024 8:45 अपराह्न

views 19

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एक प्रमुख षडयंत्रकर्ता को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एक प्रमुख षडयंत्रकर्ता को आज गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। जांच से पता चला है कि गिरफ्तार मुख्य षडयंत्रकर्ता ने कैफे में आईईडी विस्फोट से जुड...

मार्च 28, 2024 8:49 अपराह्न

views 17

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में अमरीकी विदेश मंत्रालय का बयान अनुचित है : विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में अमरीकी विदेश मंत्रालय का हाल का बयान अनुचित है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्‍ली में कहा कि भारत की चुनावी और कानूनी प्रक्रियाओं पर किसी अन्य देश के आरोप पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। भारत ने इ...

मार्च 28, 2024 8:19 अपराह्न

views 15

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 655 अंक उछलकर 73,651 के स्तर पर बंद हुआ

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 0.9 प्रतिशत की बढ़त से 655 अंक उछलकर 73,651 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.9 प्रतिशत की मजबूती से 203 अंक बढ़कर 22,326 के स्तर पर दर्ज हुआ। अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83 रुपये 40 पैसे प्रति डॉलर के स्तर पर दर्ज हु...

मार्च 28, 2024 8:17 अपराह्न

views 31

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल

  हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने कल कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। श्रीमती जिंदल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में हिसार में भाजपा में शामिल हुईं।

मार्च 28, 2024 8:16 अपराह्न

views 41

बिहार: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई संसदीय क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया समाप्त

    बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई संसदीय क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। चारों संसदीय क्षेत्रों में कुल 110 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बताया कि अंतिम दिन नवादा और गया संसदीय क्षेत्र से 27...

मार्च 28, 2024 8:12 अपराह्न

views 44

केरल में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन 14 उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे

    केरल में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन आज 14 उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे। राज्‍य में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में भी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। पर्चो की जांच 5 अप्रैल को होगी। मणिपु...

मार्च 28, 2024 8:11 अपराह्न

views 24

बॉलीवुड अभिनेता गोविन्‍दा एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व वाले शिवसेना गुट में हुए शामिल

  मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता गोविन्‍दा एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व वाले शिवसेना गुट में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोविन्‍दा पार्टी के स्‍टार प्रचारक होंगे।

मार्च 28, 2024 8:10 अपराह्न

views 31

महाराष्ट्र में रामटेक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रश्मि बरवे का जाति प्रमाण-पत्र अमान्य घोषित

  महाराष्ट्र में रामटेक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रश्मि बरवे के जाति प्रमाण-पत्र को सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की जाति सत्यापन समिति ने अमान्य घोषित कर दिया है। राज्‍य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का काम शुरू हो गया है। निर्दलीय उम्मीदवार जफर अली खान महमूद अ...

मार्च 28, 2024 8:08 अपराह्न

views 24

झारखंड: भाजपा और आजसू में सीट बंटवारा हुआ, भाजपा 13 सीट और आजसू एक सीट पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

  भारतीय जनता पार्टी और सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व वाले ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। गठबंधन के तहत भाजपा 13 सीटों पर और आजसू गिरीडीह लोकसभा सीट पर चुनाव लडेगा। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जा...

मार्च 28, 2024 8:07 अपराह्न

views 29

निर्वाचन आयोग ने कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए

  निर्वाचन आयोग ने जम्मू, उधमपुर और दिल्ली के विभिन्न शिविरों में रहने वाले कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इस व्यवस्था से जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान कश्मीरी शरणार्थी मतदाताओं को ईवीएम मशीन के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। आयो...