मार्च 30, 2024 1:41 अपराह्न

views 33

जम्मू-कश्मीर में स्‍वीप अभियान के तहत उधमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में चल रहे व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी  अभियान के तहत कल उधमपुर जिले के रथियान पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्र पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि इस कार्यक्रम का आयोजन...

मार्च 30, 2024 1:43 अपराह्न

views 38

सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण और विधानसभा चुनावों के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन है

इस चरण के लिए नामांकन पत्र बुधवार तक दाखिल किए गए थे और बृहस्‍पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों और अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में बिहार सहित 17 राज्‍यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर...

मार्च 30, 2024 1:48 अपराह्न

views 21

गृह मंत्रालय ने आप नेता सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर के जबरन वसूली के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई को मंजूरी दी

गृह मंत्रालय ने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर  ठग सुकेश चंद्रशेखर के जबरन वसूली के आरोपों की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार ये मामला चन्द्रशेखर के इस आरोप से जुड़ा है कि सत्येंद्र जैन जब दिल्ली कैबिनेट ...

मार्च 30, 2024 1:45 अपराह्न

views 23

आईपीएल क्रिकेट में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा

आईपीएल क्रिकेट में आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। कल रात बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल...

मार्च 30, 2024 1:46 अपराह्न

views 51

लद्दाख में लोकसभा चुनाव का मतदान पांचवें चरण में 20 मई को होगा

लद्दाख में लोकसभा चुनाव का मतदान पांचवें चरण में 20 मई को होगा। यह किसी एक सीट के लिए क्षेत्र का पहला स्वतंत्र मतदान है, जो पहले जम्मू और कश्मीर राज्य के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र था।

मार्च 30, 2024 2:11 अपराह्न

views 24

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहा- सुदृढ़ न्यायिक प्रणाली वाले लोकतांत्रिक देश भारत को कानून के शासन पर किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत मजबूत न्यायिक प्रणाली वाला लोकतांत्रिक राष्ट्र है और कोई भी व्यक्ति या कोई समूह न्यायिक व्यवस्था पर दबाव नहीं बना सकता। श्री धनखड़ ने भारतीय लोकतंत्र को अद्भुत बताते हुए कहा कि भारत को कानून के शासन के बारे में किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है।    उपराष्ट्...

मार्च 30, 2024 1:48 अपराह्न

views 31

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिक्‍की की महिला शाखा की 40वीं वार्षिक बैठक को संबोधित किया

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार ने महिलाओं का सशक्तिकरण बढ़ाने के लिए वो सभी कदम उठाए हैं जिनकी एक दशक पहले कल्‍पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्‍होंने कहा कि सरकार व्‍यापार में महिलाओं की भागीदारी बढाने के अनेक उपाय कर रही है। श्री ठाकुर कल नई दिल्‍ली में भारतीय वाणिज्...

मार्च 30, 2024 1:45 अपराह्न

views 24

टेनिस में, ऐलेना रयबाकिना और डेनिएल कोलिन्स आज रात मियामी ओपन के महिला सिंगल्‍स फाइनल खेलेंगी।

टेनिस में, मियामी ओपन के महिला सिंगल्‍स फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त ऐलेना रयबाकिना  का मुकाबला आज रात फ्लोरिडा में गैरवरीयता प्राप्त डेनिएल कोलिन्स से होगा। कजाकिस्तान की रयबाकिना ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 27 बेलारूसी विक्टोरिया अजारेंका को 6-4, 0-6, 7-6 से हराया, जबकि अमेरिकन कॉलिन्स ने वर्ल्ड...

मार्च 30, 2024 1:40 अपराह्न

views 27

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ईरान के एक मछली पकड़ने वाले जहाज में तैनात 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में ईरान के एक मछली पकड़ने वाले जहाज में तैनात 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है। भारतीय नौसैनिक बलों ने इस तरह की घटनाओं से निपटने की  विशेषज्ञता और रणनीतिक समन्वय का इस्‍तेमाल करते हुए समुद्री डकैतों के साथ बातचीत शुरू ...

मार्च 30, 2024 1:50 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ की चर्चा

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यांत्रिक बुद्धिमत्ता की सुविधा उपलब्ध कराने से पहले उसका उचित प्रशिक्षण देना ज़रुरी है, अन्यथा इसके दुरुपयोग की आशंका रहेगी। आज माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में कोई भी डीपफेक का इस्तेमाल क...