अक्टूबर 23, 2025 4:29 अपराह्न

views 80

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में विधायक आवासीय परिसर का उद्घाटन किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में विधायक आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। 325 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परिसर में आवासों के साथ उद्यान, बहुउद्देश्यीय हॉल, जिम, डिस्पेंसरी और वाहन पार्किंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह आवासीय परिसर जल संग्रहण सुविधाओं और वर्षा जल संचयन प्रणाली से स...

अक्टूबर 23, 2025 2:41 अपराह्न

views 237

भाजपा ने महागंठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे के प्रबंध पर प्रश्‍न उठाएं

भारतीय जनता पार्टी ने महागंठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे के प्रबंध पर प्रश्‍न उठाएं हैं। महागठबंधन की आलोचना करते हुए भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा की कुल सीटें 243 हैं, जबकि गठबंधन 255 सीटों पर मुकाबला कर रहा है। उनका कहना है कि गठबंधन की स्थिति बहुत कमजोर है।   उधर, भा...

अक्टूबर 23, 2025 2:09 अपराह्न

views 78

श्री नारायण गुरु की शिक्षाएँ धर्म, जाति और पंथ की सीमाओं से परे हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि श्री नारायण गुरु की शिक्षाएँ धर्म, जाति और पंथ की सीमाओं से परे हैं। राष्ट्रपति ने आज वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में केरल के आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि श्री नारायण गुरु ने उत्पीड...

अक्टूबर 23, 2025 2:04 अपराह्न

views 79

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विकसित भारत के संकल्‍प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्‍येक वर्ग के लिए समान अवसरों पर ज़ोर दिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विकसित भारत के विज़न को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग, विशेषकर सबसे कमज़ोर और हाशिए पर पड़े वर्ग के लिए समान अवसर उपलब्‍ध कराने की जरूरत पर बल दिया है। वे आज केरल के राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की आवक्ष प्रतिमा के अनावरण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधि...

अक्टूबर 23, 2025 2:04 अपराह्न

views 80

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज़, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम लगभग 6 बजे 'मेरा बूथ सबसे मज़बूत' कार्यक्रम के तहत भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा-एनडीए कार्यकर्ता अ...

अक्टूबर 23, 2025 2:04 अपराह्न

views 4K

महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया

बिहार में महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।   कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज पटना में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। इस अवसर पर मह...

अक्टूबर 23, 2025 1:51 अपराह्न

views 60

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में साणंद-खोराज छह-लेन सड़क का शिलान्यास किया

अमित शाह ने आज अहमदाबाद के साणंद में शांतिपुरा-खोराज गुजरात औद्योगिक विकास निगम की छह लेन वाली सड़क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे। लगभग 29 किलोमीटर लंबी इस छह लेन की परियोजना में दोनों तरफ सर्विस रोड का चौड़ीकरण, 13 पुल और एक छह लेन का ऊंचा पुल ...

अक्टूबर 23, 2025 1:44 अपराह्न

views 31

प्रधानमंत्री मोदी ने 8 अरब डॉलर के जहाज निर्माण पैकेज को महत्वाकांक्षा का प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि देश के जहाज निर्माण और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार का 8 अरब अमेरिकी डॉलर का पैकेज कोई सामान्य बजट नहीं, बल्कि महत्वाकांक्षा का संकेत है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा पोस्ट किए गए एक लेख को साझा करत...

अक्टूबर 23, 2025 1:19 अपराह्न

views 45

भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने महागठबंधन की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतुल शाह देव ने महागठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ बहुत अधिक है और हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है। उन्‍होंने महागठबंधन पर बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। रांची में प्रतुल शाह देव ने कहा कि एनडीए ने स्पष्ट कर...

अक्टूबर 23, 2025 12:50 अपराह्न

views 62

सबरीमाला के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बापू गिरफ्तार

सबरीमाला के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू को कई घंटों की पूछताछ के बाद सबरीमाला स्वर्ण हेराफेरी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल रात विशेष जाँच दल (एसआईटी) ने कोट्टायम ज़िले में उसके आवास से हिरासत में लिया।   मुरारी बाबू 2019 में हुए कथित घोटाले के समय सबरीमाला मंदिर के अधिकारी ...