मार्च 31, 2024 1:54 अपराह्न

views 24

भाजपा ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया

  भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने आज लोकसभा चुनावों के लिए अपनी नौवीं सूची जारी की।

मार्च 31, 2024 1:43 अपराह्न

views 28

महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। महाराष्ट्र के मुख्‍य चुनाव अधिकारी एस. चोकालिंगम ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि 85 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता घर से वोट डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल...

मार्च 31, 2024 1:14 अपराह्न

views 25

जम्मू-कश्मीर: जम्मू रियासी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 372 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित

जम्मू-कश्मीर के जम्मू रियासी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में तीन सौ 72 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी समेत अन्‍य संभावित खतरों को देखते हुए कल से यहां सुरक्षा बलों की तैनाती की जा...

मार्च 31, 2024 1:13 अपराह्न

views 32

जम्मू–कश्मीर: अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू

जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान आपदा प्रबंध औऱ बचाव अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि पर्वतारोही बचाव दल सांबा जिले के नड़ क्षेत्र में सुरक्षित यात्रा की...

मार्च 31, 2024 2:09 अपराह्न

views 22

विपक्षी गठबंधन- आई एन डी आई ए ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया

विपक्षी गठबंधन- आई एन डी आई ए आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रहा है। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। अनेक विपक्षी नेता रैली में भाग ले रहे हैं। पिछले वर्ष जून में पटना में गठबंधन की स्थापना के बाद से ...

मार्च 31, 2024 2:07 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा – नए तथ्यों से स्पष्ट होता है कि किस तरह कांग्रेस ने बडी आसानी से कच्‍चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया था

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 1974 में कच्चाथिवू द्वीप श्रीलंका को सौंप दिये जाने पर कांग्रेस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 75 वर्षों की कार्य प्रणाली देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को कमजोर करने की रही है। प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी प्रमुख के. ...

मार्च 31, 2024 2:02 अपराह्न

views 16

वर्तमान वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्‍पाद में 8% प्रतिशत से अधिक वृद्धि का अनुमान: वित्त मंत्री सीतारामन

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में आठ प्रतिशत या इससे भी अधिक की वृद्धि रहेगी। मुंबई में निवेश सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुद्रा स्फीति प्रबंधन और व्यापक आर्थिक स्थिरता के प्रभाव से  वित्तीय वर्ष 2023-24 के ...

मार्च 31, 2024 2:17 अपराह्न

views 27

आई पी एल: आज गुजरात टाइटन्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से और  दिल्ली कैपिटल्स का चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से होगा

  इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। दूसरे मुकाबले में शाम साढ़े सात बजे विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और दिल्ली कैपि...

मार्च 31, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 24

सोमालिया के संविधान में हुए ऐतिहासिक बदलाव

  सोमालिया की संसद ने कई हफ्तों की बहस और चर्चा के बाद, संविधान में ऐतिहासिक संशोधनों के लिए मतदान किया जिससे बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों के बाद देश के राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की   नियुक्ति और पद से हटाने का अधिकार होगा। यह परिवर्तन दो शीर्ष शक्ति केंद्रों के बीच अधिकारों के बंटवारे के बीच जुड...

मार्च 31, 2024 2:11 अपराह्न

views 21

ईस्टर का पर्व आज पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है

ईस्टर का पर्व आज पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मान्‍यता है कि क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद प्रभु यीशु आज के ही दिन पुनर्जीवित हो गए थे। कल रात देश के विभिन्न गिरजाघरों में मध्य रात्रि ईस्टर प्रार्थना आयोजित की गईं। इस उत्सव को नई शुरुआत और वसंत के आगमन के प्रतीक रूप में भी देखा जाता ह...