अप्रैल 1, 2024 1:31 अपराह्न

views 32

15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए अरविंद केजरीवाल

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को इस महीने की 15 तारीख तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।  केजरीवाल को उनकी ईडी हिरा...

अप्रैल 1, 2024 1:29 अपराह्न

views 18

भारत को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ज़रूरतः नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है, ताकि देश पर वैश्विक परिस्थितियों का ज्यादा प्रभाव न पड़े। प्रधानमंत्री ने भारतीय रिजर्व बैंक के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुम्‍बई में आयोजित समारोह में कहा कि भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में बड...

अप्रैल 1, 2024 1:15 अपराह्न

views 19

ओडिशा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट के माध्यम से राष्‍ट्रपति ने कहा कि "ओडिशा अपने विशाल प्राकृतिक संपदा और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस राज्‍य के लोगों ने ...

अप्रैल 1, 2024 1:05 अपराह्न

views 24

नई दिल्ली: भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक, कांग्रेस चुनाव समिति भी कर रही है मंथन

भारतीय जनता पार्टी की चुनावी घोषणा पत्र समिति की बैठक नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्यालय में चल रही है। समिति आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के अध्यक्षता में गठित 27 सदस्‍यों की समिति की यह पहली बैठक है। पार्टी की वरिष्ठ ...

अप्रैल 1, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 23

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक माओवादी

छत्तीसगढ़ में बस्तर डिवीजन के सुकमा जिले में आज एक माओवादी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ टेतकोडगु क्षेत्र में कोबरा बटालियन और जिला आरक्षी गार्ड के संयुक्त दल के तलाशी अभियान के दौरान हुई। सुकमा की पुलिस अधीक्षक किरन चौहान ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोली बारूद बरामद ...

अप्रैल 1, 2024 11:36 पूर्वाह्न

views 19

तुर्किए: सत्तारूढ़ दल को बड़ा झटका, निकाय चुनावों में मुख्य विपक्षी दल का शानदार प्रदर्शन

तुर्किए के मुख्य विपक्षी दल सीएचपी ने इस्तांबुल और अंकारा के स्थानीय निकायों के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। ये नतीजे राष्‍ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन के लिए एक बड़ा झटका हैं जिन्होंने पिछले वर्ष ही तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था। पहली बार वर्ष 2019 में शहर में स्‍थानीय निकायों का चुनाव ज...

अप्रैल 1, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 20

मौसम विभाग का अनुमान, बृहस्पतिवार तक पूर्वोत्‍तर भारत में गरज के साथ तेज बारिश

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार तक पूर्वोत्‍तर भारत में गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अगले दो से तीन दिनों तक अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस महीने की पांच तारीख तक दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्र...

अप्रैल 1, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 25

मुजफ्फरनगर सीट पर कड़ा मुकाबला, बीजेपी से संजीव बालियान और सपा से हरेंद्र मलिक हैं मैदान में 

उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। इनमें मुजफ्फरनगर की हाई प्रोफाइल सीट भी शामिल है जहां से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान लगातार दो बार से सांसद हैं। भाजपा ने तीसरी बार भी उन्हें मैदान में उतारा है। सपा से यहां पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति...

अप्रैल 1, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 18

असम: ईवीएम को मतदान केंद्रों में भेजे जाने से पहले की प्रक्रिया का दूसरा दौर पूरा

असम में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को मतदान केंद्रों में भेजे जाने से पहले की प्रक्रिया का दूसरा दौर पूरा हो गया है। इसके बाद ईवीएम और वीवीपैट पहले चरण के मतदान केंद्रों पर भेजी जाएंगी।  यह प्रक्रिया उम्मीदवारों और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में ईएमएस सॉफ्टवेयर क...

अप्रैल 1, 2024 10:29 पूर्वाह्न

views 23

वित्त वर्ष में कर प्रणाली में कोई नया बदलाव नहीं- वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि आज से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में कर प्रणाली में कोई नया बदलाव नहीं किया जा रहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर नई कर व्यवस्था के संबंध में दी जा रही सूचनाओं को भ्रामक बताते हुए इनका खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा है कि नई कर व्यवस्था मुख्य रूप से व्यक्तिगत करदाता...