अप्रैल 5, 2024 8:25 अपराह्न

views 26

झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली के साथ चुनावी समर में 

 झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली के साथ चुनावी समर में उतरने जा रही है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आज रांची में हुई विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव और वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।...

अप्रैल 5, 2024 8:26 अपराह्न

views 30

बिहार: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पांचों संसदीय क्षेत्रों में 55 उम्मीदवार वैध पाए गए

  बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्रों में 55 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। आज 86 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। सबसे अधिक 20 में से 10 नामांकन पत्र कटिहार संसदीय क्षेत्र से खारिज किए गए। बांका में 9 और भ...

अप्रैल 5, 2024 8:22 अपराह्न

views 36

लोकसभा चुनाव: राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार की जा रही जांच

लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज झारखंड-बंगाल की सीमा पर धनबाद जिले के मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 34 लाख 74 हजार 9 सौ रुपए बरामद किए। पुलिस कार सवार लोगों से पूछताछ कर रही है। उ...

अप्रैल 5, 2024 8:18 अपराह्न

views 36

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज संताल परगना प्रमंडल के दौरे के क्रम में पाकुड़ जिले के फुलपहाड़ी स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और आदिम जनजाति क्षेत्रों के मतदाता से मिलकर मतदान को लेकर उनके क्षेत्रों में चल रही तैयारियों पर उनकी प्रतिक्रिया से रूबरू हुए। इससे पहले मुख्य न...

अप्रैल 5, 2024 8:07 अपराह्न

views 30

छत्‍तीसगढ़ के विद्युत विभाग परिसर में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

  छत्‍तीसगढ़ के रायपुर शहर के रामनगर में विद्युत विभाग परिसर में भयंकर आग लग गई। यह आग आधे एकड़ जमीन तक फैल गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अभी भी आग बुझाने का कार्य कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में बताया कि आग ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। राज्‍य के मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, कलेक्ट...

अप्रैल 5, 2024 7:56 अपराह्न

views 18

 निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को उनके दिए गए बयान पर निर्देश जारी किया

  निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्‍ली सरकार में मंत्री आतिशी को उनके दिए गए बयान पर निर्देश जारी किया है। यह निर्देश अपना राजनीतिक करियर बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के उनके बयान पर जारी किया गया। उन्हें सोमवार को दोपहर तक इस पर अपना जवाब देने के लिए कहा गया है।...

अप्रैल 5, 2024 7:55 अपराह्न

views 23

दिल्ली की अदालत ने के. कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने और बयान रिकॉर्ड करने की सीबीआई को अनुमति दी

      दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में भारत राष्‍ट्र समिति की नेता के. कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने और उसके बयान को रिकॉर्ड करने की सीबीआई को अनुमति दे दी है। सीबीआई ने इस संबंध में याचिका दायर की थी। के. कविता को 15 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्त...

अप्रैल 5, 2024 7:14 अपराह्न

views 29

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकरण जारी, उत्तराखंड में अबतक साढे सात हजार से अधिक पंजीकरण किए गये

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकरण जारी हैं। अब तक प्रदेश में साढे सात हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग में चार दिनों में ही पहली कक्षा के लिए निर्धारित सीटों के मुकाबले चार गुना से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।  

अप्रैल 5, 2024 7:13 अपराह्न

views 22

वोट डालने के लिए मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा अनिवार्य

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप चुनावों को लेकर पहली जून को वोट डालने के लिए मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा। वोटर कार्ड के अलावा चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 12 अन्य दस्तावेजों में से किसी एक को पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्...

अप्रैल 5, 2024 7:10 अपराह्न

views 32

लोकसभा निर्वाचन-2024: पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के शिमला चैप्टर के सौजन्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत  सोलन ज़िला के डॉ. यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, नौणी में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के शिमला चैप्टर के सौजन्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्...