अप्रैल 7, 2024 7:37 अपराह्न

views 19

उत्तराखंड के बागेश्वर में मतदान पार्टियों को सैद्धान्तिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया

बागेश्वर में  लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र व सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए दूसरे चरण में 207 मतदान पार्टियों को सैद्धान्तिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने को कहा। उन्होंन...

अप्रैल 7, 2024 7:34 अपराह्न

views 15

गोड्डा जिले में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की गई

गोड्डा जिले में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में जिले के पथरगामा थाना अंतर्गत देर रात रजौन मोड़ के समीप अवैध बालू लदा हाईवा और एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। पथरगामा थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध बालू की ढुलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

अप्रैल 7, 2024 7:21 अपराह्न

views 18

उत्तरकाशी के जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुदूरवर्ती मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले के सुदूरवर्ती मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पी-3 श्रेणी के मतदान केन्द्रों के लिए लिवाड़ी सहित अन्य निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि ...

अप्रैल 7, 2024 7:11 अपराह्न

views 34

उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा दिया

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच, उत्तराखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिनेश अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

अप्रैल 7, 2024 7:10 अपराह्न

views 20

उत्तराखंड के 76 हजार सर्विस वोटरों ने इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र डाउनलोड किए

उत्तराखंड के 76 हजार सर्विस वोटरों ने डाक मतपत्र डाउनलोड किये हैं। राज्य में इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) द्वारा 93 हजार 187 सर्विस वोटरों को डाक मतपत्र जारी किये गये थे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी ...

अप्रैल 7, 2024 7:10 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड के हरिद्वार में मंडलायुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

हरिद्वार के मंडलायुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भय रहित कराने के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री पांडेय ने कहा कि मतदान समाप्त होने पर पीठासीन अधिकारी दरवाजा बन्द करके कोई काम न करें बल्कि दरवाज़े को...

अप्रैल 7, 2024 6:50 अपराह्न

views 25

जमशेदपुर में स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन की झारखंड इकाई की ओर से जमशेदपुर के विश्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। फेडरेशन के इंटरनेशनल अध्यक्ष शिवम भदोरिया ने कहा कि हम योगासन को खेल से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। फेडरेशन के राश्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सरकार ने बताया कि इस ...

अप्रैल 7, 2024 6:45 अपराह्न

views 21

देवघर जिला प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देवघर जिला प्रशासन अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के होटलों एवं ढाबों में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफतार किया है। वहीं, पथरोल थाना क्षेत्र के जसोबांध, गोसुआ, सिमरा मोड़ और मधुपुर थाना क्षेत्र के प...

अप्रैल 7, 2024 6:19 अपराह्न

views 14

निराश्रित और विशेष बच्चों ने शिवरात्रि मेले का भ्रमण किया

बालिका देखभाल संस्थान तथा विशेष बाल देखभाल केंद्र सुंदरनगर के निराश्रित और विशेष बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा मंडी के पड्डल मैदान में चल रहे शिवरात्रि मेले का भ्रमण करवाया गया। बच्चों ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मच...

अप्रैल 7, 2024 6:12 अपराह्न

views 25

निर्वाचन अधिकारी ने देहरा में मतदाता सेल्फी प्वाइंट तथा मीडिया के फ्री मेडिकल कैंप की शुभारंभ किया

आदर्श आचार संहिता के सफल संचालन में लोकतंत्र के चैथे स्तंभ की अहम भूमिका है। यह उद्गार सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने रविवार को देहरा में मतदाता सेल्फी प्वाइंट तथा मीडिया के फ्री मेडिकल कैंप के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी...