अप्रैल 8, 2024 3:52 अपराह्न

views 32

SVEEP: स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में मतदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को चुनाव से संबंधित कई जानकारियां...

अप्रैल 8, 2024 3:39 अपराह्न

views 31

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना कजाकिस्तान के अल्मैटी में भी हुई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना कजाकिस्तान के अल्मैटी में भी हुई। यहां विश्व के विभिन्न देशों से पहुंचे समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए जुटे थे। इस मौके पर अपने अपने देशों के सामाजिक कार्यों,विश्व शांति के प्रयास और संस्कृतियों के अदान प्रदान पर ब...

अप्रैल 8, 2024 2:59 अपराह्न

views 32

गोड्डा संसदीय सीट पर आगामी 1 जून को होगा चुनाव

गोड्डा संसदीय सीट पर आगामी 1 जून को चुनाव होगा। स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुंदरपहाड़ी प्रखंड के सुदूर पीवीटीजी ग्राम महुआटांड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप कोषांग के कर्मियों द्वारा इस गांव के सभी मतदाताओं को वोट के...

अप्रैल 8, 2024 2:53 अपराह्न

views 24

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदला

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है।  कल रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में आंधी के कारण बिजली के तारों को नुकसान पहुंचने से बिजली सेवा प्रभ...

अप्रैल 8, 2024 2:44 अपराह्न

views 26

कुल्लू: बंजार उपमंडल के गांव ठारी में आगजनी की घटना में दो रिहायशी मकान जलकर राख

कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल के दूर दराज गांव ठारी में गत दिन आगजनी की एक घटना में दो रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। इस आगजनी में किसी तरह का जानी नुक्सान नही होने की सूचना है । घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। राजस्व विभाग व पुलिस कर्मचारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। ठारी गांव...

अप्रैल 8, 2024 2:40 अपराह्न

views 29

ऊना: टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में डीजल से भरे टैंकर की ब्रेक फेल होने के चलते भीषण हादसा

जिला ऊना के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में डीजल से भरे टैंकर की ब्रेक फेल होने के चलते भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटनाग्रस्त टैंकर ने कई वाहनों को टक्कर मारी जबकि इसके बाद बीच बाजार टैंकर सड़क पर पलट गया और उसमें आग लग गई  गई जिसके चलते भारी नुकसान हुआ है। टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत ...

अप्रैल 8, 2024 2:11 अपराह्न

views 23

तमिलनाडुः डीएमके-नेता पुगाजेंडी के निधन के बाद ख़ाली हुई विक्रवन्‍दी विधानसभा-सीट

तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर विक्रवन्‍दी विधानसभा सीट खाली होने की सूचना दे दी है। यह सीट 6 अप्रैल को मौजूदा विधायक एन. पुगाजेंडी के निधन के बाद रिक्त हुई है। डीएमके पार्टी के नेता पुगाजेंडी विक्रवन्‍दी से दो बार विधायक रहे।

अप्रैल 8, 2024 2:09 अपराह्न

views 32

अब तक के सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुँचीं सोने और चाँदी की क़ीमतें

सोने और चांदी की कीमतें आज शुरुआती कारोबार में अब तक के सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुंच गई। सोने का भाव 440 रुपए की उछाल के साथ 71 हजार 80 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी एक हजार 76 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 82 हजार 64 रुपए प्रति किलो हो गयी। कीमतों में यह उछाल डॉलर सूचकांक में गिरावट के का...

अप्रैल 8, 2024 1:53 अपराह्न

views 24

दुर्व्यवहार के चलते दिल्ली-विधानसभा से बाहर किए गए भाजपा के 6 विधायक

दिल्ली विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी के 6 विधायकों को उनके खराब व्‍यवहार के लिए मार्शल द्वारा सदन से बाहर कर दिया गया। सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्‍ली जल-बोर्ड में हुए कथित भ्रष्‍टाचार का मामला उठाने की कोशिश की, लेकिन विधानसभा अध्‍यक्ष रामनिवास गोयल ने इसकी...

अप्रैल 8, 2024 1:41 अपराह्न

views 29

देश को धार्मिक आधार पर बाँट रही है भाजपाः सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर देश को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्‍ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के समय अपने 10 वर्षों के शासन का रिपोर्ट-कार्ड पेश करने के बदले, विभिन्‍न समुदायों के बीच दरार डाल रही ...