अप्रैल 13, 2024 8:36 अपराह्न

views 20

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 1 जून 2024 को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अगर कोई मतदाता किन्ही कारणों से मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ है तो वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 अन्य फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करके मतदान कर सकता है। इन 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब...

अप्रैल 13, 2024 8:32 अपराह्न

views 19

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय सेना ने एक विशेष रेडियो स्टेशन का सफलतापूर्वक संचालन किया

लद्दाख में करगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय सेना ने एक विशेष रेडियो स्टेशन का सफलतापूर्वक संचालन किया। पिछले वर्ष 11 अप्रैल को शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य करगिल के लोगों और भारतीय सेना की शौर्य का सम्मान करना है। कॉल साइन अल्फा टैंगो 25 किलो वेक्टर डे...

अप्रैल 13, 2024 8:25 अपराह्न

views 25

झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग- जेपीएससी ने सिविल सेवा बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में एक सौ चौवन अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं। सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा जून में आयोजित की जायेगी।

अप्रैल 13, 2024 8:24 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र को दक्षिण-पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार बनाने के लिए प्रयासरत- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र पूर्ण परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण 'एक्ट ईस्ट' तक सीमित नहीं है, बल्कि वह इस क्षेत्र को 'दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार' बना...

अप्रैल 13, 2024 8:24 अपराह्न

views 25

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं रांची और आसपास के इलाकों में अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 15 अप्रैल से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल राजधानी ...

अप्रैल 13, 2024 8:24 अपराह्न

views 20

खूंटी जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जारी

खूंटी जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर - वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम की थीम से अवगत कराते हुए सभी को मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया गया।

अप्रैल 13, 2024 8:24 अपराह्न

views 14

देवघर जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर विशेष शिविर आयोजित

देवघर जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर विशेष शिविर लगाया जा रहा है। कल से शुरू हुआ यह शिविर 4 मई तक चलेगा। इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर फॉर्म छह के माध्यम से नये मतदाताओं का आवेदन प्राप्त करेंगे।

अप्रैल 13, 2024 8:23 अपराह्न

views 17

चैती छठ को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल

चैती छठ को लेकर राजधानी रांची सहित राज्यभर में उत्साह का माहौल है। आज शाम खरना पूजा के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिनों के इस महापर्व का समापन होगा।

अप्रैल 13, 2024 8:23 अपराह्न

views 16

राज्यभर में आज बैसाखी की धूम

देशभर के साथ ही राज्यभर में आज बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे लेकर रांची के रातु रोड स्थित गुरूद्वारा और गुरूनानक स्कूल में विशेष दीवान सजेगा। वहीं लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। बैसाखी को लेकर कल मेन रोड गुरूद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपीराधाकृष्णन भी शामिल हुए।

अप्रैल 13, 2024 7:58 अपराह्न

views 28

विपक्षी गठबंधन में एक नेता, एक विचारधारा और एक नेतृत्‍व का अभाव- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज मध्‍य प्रदेश के पांढुरणा में विपक्षी गठबंधन  की आलोचना करते हुए कहा कि इस गठबंधन में कोई एक नेता, एक विचारधारा और एक नेतृत्‍व नहीं है। इनका संकल्‍प भी एक नहीं है और इनके घोषणा पत्र में भी समानता नहीं हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि विप...