अप्रैल 16, 2024 8:38 अपराह्न

views 21

मैनपुरी सीट से सपा नेता डिम्पल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

संसदीय चुनाव के तीसरे चरण के लिये नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है। इस चरण में आने वाली मैनपुरी सीट से आज समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और मौजूदा सांसद डिम्पल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह कल इस सीट से अप...

अप्रैल 16, 2024 8:34 अपराह्न

views 21

राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज, सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता कर रहे हैं रोड़ शो

राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं, रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बिजनौर जिले के नगीना लोकसभा क्षेत्र क...

अप्रैल 16, 2024 8:34 अपराह्न

views 21

सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित, जमशेदपुर की स्वाति को मिला 17वां स्थान

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव पहले स्थान पर रहे हैं। वे आईआईटी कानपुर से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक हैं। आयोग ने नियुक्ति के लिए कुल एक हजार सोलह उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की है। यूपीएससी परीक्षा में झारखंड के ...

अप्रैल 16, 2024 8:34 अपराह्न

views 22

रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के प्रथम चरण की तैयारी शुरू

हॉकी इंडिया की ओर से तीस अप्रैल से नौ मई तक रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के प्रथम चरण की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर आज रांची के मोरहाबादी में झारखंड महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राजभर की 60 खिलाड़ी शामिल हुईं जिनमें से तीस का चयन किया...

अप्रैल 16, 2024 8:20 अपराह्न

views 73

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने आज स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया

      संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने आज स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। श्री नरूला ने नई दिल्ली में मंत्रालय के सभी अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों में स्वच्छता के...

अप्रैल 16, 2024 8:18 अपराह्न

views 73

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वित्‍त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड संख्या में 125 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर किए

       केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वित्‍त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड संख्या में 125 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर किए हैं। राजस्व विभाग के अनुसार यह पिछले वित्त वर्ष में हुए 95  समझौतों की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है।       एपीए का उददेश्‍य करदाताओं को किसी भी तरह के दोहरे कराधान...

अप्रैल 16, 2024 8:17 अपराह्न

views 28

मणिपुर में भीतरी और दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात मतदान कर्मियों ने आज से अपने-अपने मतदान केन्‍द्रों पर जाना शुरू कर दिया है।

        मणिपुर में भीतरी और दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात मतदान कर्मियों ने आज से अपने-अपने मतदान केन्‍द्रों पर जाना शुरू कर दिया है।     हेंगलेप उपमंडल के मतदान केंद्रों के मतदान कर्मियों को आज चूडाचांदपुर के निर्वाचन अधिकारी ने रवाना किया। मणिपुर में दूर-दराज के इलाकों में तैनात अधिकांश मतदान कर...

अप्रैल 16, 2024 8:09 अपराह्न

views 31

राजधानी दिल्‍ली में अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है

      राजधानी दिल्‍ली में अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। सभी प्रत्‍याशी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।     इसी कड़ी में आज उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली से भाजपा प्रत्‍याशी मन...

अप्रैल 16, 2024 8:08 अपराह्न

views 25

राजधानी स्थित नार्थ ब्‍लाक के गृह मंत्रालय के कार्यालय में आज सुबह मामूली आग लग गई। 

    राजधानी स्थित नार्थ ब्‍लाक के गृह मंत्रालय के कार्यालय में आज सुबह मामूली आग लग गई जिसमें कुछ कम्‍प्‍यूटर और दस्‍तावेज नष्‍ट हो गए। अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से तत्‍परता दिखाते हुए मौके पर आठ दमकल की गाड़ियां भेजीं। मामूली आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया। 

अप्रैल 16, 2024 8:07 अपराह्न

views 64

आकाशवाणी अहमदाबाद आज अपना 75वां स्‍थापना दिवस मना रहा है

      आकाशवाणी अहमदाबाद आज अपना 75वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। आकाशवाणी केन्‍द्र अहमदाबाद 16 अप्रैल 1949 में स्‍थापित हुआ था। यहां से रेडियो प्रसारण तत्‍कालीन गृहमंत्री एवं प्रसारण मंत्री सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के संदेश के साथ शुरू हुआ था। आकाशवाणी समाचार की प्रधान महानिदेशक डॉ0 वसुधा गुप्‍ता ने स्‍...