अप्रैल 17, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 24

राजस्‍थान: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज हो जाएगा समाप्त 

राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 सीटों पर आज शाम प्रचार समाप्त हो जाएगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, दौसा और नागौर शामिल हैं। प्रचार के अंतिम दिन आज भाजपा, कांग्रेस, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी,...

अप्रैल 17, 2024 9:46 पूर्वाह्न

views 20

केरल: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आज कन्नूर में करेंगे चुनाव प्रचार

केरल में लोकसभा चुनाव का प्रचार तेजी पकड़ रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेता और स्‍टार प्रचारक जनसभा और रोड शो कर रहे हैं। राज्‍य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह आज कन्नूर जिले में एनडीए के उम्म...

अप्रैल 17, 2024 9:43 पूर्वाह्न

views 23

त्रिपुरा: पश्चिमी त्रिपुरा लोकसभा और रामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज समाप्त हो जाएगा प्रचार

त्रिपुरा में पश्चिमी त्रिपुरा लोकसभा क्षेत्र और रामनगर विधानसभा की सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी अगरतला के स्वामी विवेकानन्द मैदान में आज विशाल रैली करेंगे। कल शाम एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्‍य चुनाव अधिका...

अप्रैल 17, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 17

लोकसभा चुनाव:  चौथे चरण की अधिसूचना कल की जाएगी  जारी 

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना कल जारी की जाएगी। इस चरण में 9 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों, तेलंगाना की सभी 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ...

अप्रैल 17, 2024 8:27 पूर्वाह्न

views 24

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी की पूर्व संध्‍या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि रामलला के जन्म पर मनाई जाने वाली रामनवमी हमें सच और धर्म की राह पर ले जाती है। इसके बाद उन्‍होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम विनम्रता, धैर्य और वीरता के प्रतीक ह...

अप्रैल 17, 2024 8:21 पूर्वाह्न

views 22

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 8 सीटों पर मतदान होगा

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 8 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में सहारनपुर की महत्वपूर्ण सीट भी शामिल है।सहारनपुर से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल को जबकि कांग्रेस ने इमरान मसूद को उम्‍मीदवार बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने माजिद अली को इस क्षेत्र से अपना ...

अप्रैल 17, 2024 8:18 पूर्वाह्न

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराया 

आईपीएल क्रिकेट में राजस्‍थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया है। कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन में राजस्‍थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। राजस्‍थान रॉयल्स ने 8 विक...

अप्रैल 17, 2024 7:56 पूर्वाह्न

views 22

मौसम: अगले चार दिनों तक देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर तेज गर्मी की संभावना 

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर गर्मी की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि गोवा, महाराष्‍ट्र और गुजरात में आज लू की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी तट के साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुद्दुचेरी में कल तक, जबकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में शुक्रवार तक मौसम गर्म रहेगा। विभाग ...

अप्रैल 16, 2024 9:42 अपराह्न

views 20

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए हेली दर्शन टूर सेवा की शुरूआत की

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए हेली दर्शन टूर सेवा की शुरूआत की। पहले दिन 12 पर्यटकों ने इस सेवा का लाभ उठाया। इस सेवा का लाभ श्रद्धालु पिथौरागढ़ से ले सकेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की पहल का उद्देश्य नवंबर से मार्च तक सर्दियों के महीनों क...

अप्रैल 16, 2024 9:12 अपराह्न

views 168

पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन से कुछ महीने पहले आज एक समारोह में ओलंपिक मशाल जलाई गई

       पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन से कुछ महीने पहले आज एक समारोह में ओलंपिक मशाल जलाई गई, जो ओलंपिक खेलों के दौरान जलती रहेगी। हेलेनिक ओलंपिक समिति ग्रीस के ओलंपिया में ओलंपिक खेलों के प्राचीन स्थल पर एक समारोह आयोजित करती है जिसमें ओलंपिक लौ जलाई जाती है।