अप्रैल 17, 2024 8:21 अपराह्न

views 21

तीन लाख रुपए की नकली शराब के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार 

चतरा जिला उत्पाद विभाग की टीम ने आज चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर करीब तीन लाख रुपए के नकली शराब के साथ पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब निर्माण और पैकेजिंग से जुड़ी कई चीजें भी बरामद की है।  

अप्रैल 17, 2024 8:19 अपराह्न

views 14

पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान मामले में झामुमो नेता जरूल इस्माल के खिलाफ एफआईआर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य नजरूल इस्माल के खिलाफ साहिबगंज टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साहिबगंज के सदर प्रखंड विकास अधिकारी के बयान पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के ...

अप्रैल 17, 2024 8:16 अपराह्न

views 21

बस्तर संसदीय-क्षेत्र के संवेदनशील-इलाकों के लिए मतदान-दलों की रवानगी शुरू

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत उन्नीस अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए माओवाद समस्या से प्रभावित बस्तर संसदीय क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है। माओवाद प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से मतदान दल भेजे जा रहे हैं। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा,...

अप्रैल 17, 2024 8:12 अपराह्न

views 92

लद्दाख में लोकसभा चुनावों को देखते हुए आकाशवाणी करगिल ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है

लद्दाख में लोकसभा चुनावों को देखते हुए आकाशवाणी करगिल ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत विशेषज्ञों के साथ भेंटवार्ता, स्‍वीप कार्यक्रमों की कवरेज और सोशल मीडिया मंचों पर विभिन्‍न गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसका उद्देश्‍य चुनाव प्रक्रिया में लोगों की सक्रिय...

अप्रैल 17, 2024 8:11 अपराह्न

views 18

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर संसदीय-क्षेत्र में आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर संसदीय क्षेत्र में आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस सीट पर परसों उन्नीस अपै्रल को वोट डाले जाएंगे। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित कर दिया गया है। इसके त...

अप्रैल 17, 2024 8:10 अपराह्न

views 23

लोहरदगा जिले में रामनवमी पूरे भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया

लोहरदगा जिले में भी रामनवमी पूरे भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सवेरे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कई झांकियां प्रर्दशित की गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। वहीं जिले के राणा चौक पर साउंड सिस्टम लदे वाहन के दुर्घट...

अप्रैल 17, 2024 8:08 अपराह्न

views 25

राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रही। रांची में विधि व्यवस्था के मद्देनजर दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं जय श्रीराम के जयकारे से पूरा राजधानी गूंजायमान रहा। रांची के विभिन्न...

अप्रैल 17, 2024 8:06 अपराह्न

views 24

पहले चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिन इलाकों में आगामी उन्नीस अप्रैल को मतदान होना है, वहां आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत कुल 21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। इधर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड स...

अप्रैल 17, 2024 8:06 अपराह्न

views 21

उज़्बेकिस्तान में सशस्त्र बल अकादमी में एक अत्‍याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला का उद्घाटन

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने आज उज़्बेकिस्तान में सशस्त्र बल अकादमी में एक अत्‍याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह प्रयोगशाला भारतीय सहायता से स्‍थापित की गई है। सितंबर 2018 में रक्षा मंत्रियों की बैठक में यह प्रयोगशाला बनाने का निर्णय लिया गया था। इससे पहले कल, जनरल पांडे...

अप्रैल 17, 2024 8:04 अपराह्न

views 20

राजधानी रांची समेत राज्यभर में सूर्य की तपिश से पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है

राजधानी रांची समेत राज्यभर में सूर्य की तपिश से पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। अधिकांश जिलों में एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य में उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी शुष्क हवा तथा तेज धूप के कारण कई जिलों में दिन का तापमान अगले तीन दिनों के दौरान धीरे-धीर...