अप्रैल 18, 2024 4:46 अपराह्न

views 15

राष्ट्रीय जनता दल के नेता राधाकृष्ण किशोर ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा

झारखंड के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता राधाकृष्ण किशोर ने अपने समर्थकों के साथ कल पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव को भेजा है। उनके साथ इस्तीफा देने वालों में प्रदेश राजद सचिव राजकमल तिवारी, प्रदेश युवा राजद महासचिव प्रशांत किश...

अप्रैल 18, 2024 4:36 अपराह्न

views 24

सीबीआइ ने रांची के एक डाकघर से ढाई करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में एफआइआर दर्ज की

रांची के धुर्वा उप डाकघर से ढाई करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी मामले में सीबीआइ की ओर से रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में चार नामजद और अन्य अज्ञात लोकसेवक तथा निजी कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। आरोपियों में चारों नामजद धुर्वा उप डाकघर से जुड़े पदाधिकारी हैं। सीबीआइ ने वरीय डाक...

अप्रैल 18, 2024 4:01 अपराह्न

views 18

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड की चार संसदीय सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड की चार संसदीय सीटों- सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। इन सीटों पर 13 मई को मतदान होना है। इन चार सीटों में तीन सीटें सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा अनुसूचित जनजाति-एसटी के लिए आरक्षित है, जबकि पलामू अनुसूचित जाति-एससी के लिए आरक्...

अप्रैल 18, 2024 3:46 अपराह्न

views 24

प्रदेश में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं लगातार प्रयास

प्रदेश में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रदेश में लगातार प्रयास किए जा रहे है। सतना लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आयोग के निर्देशों के सतना संसदीय क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ मतदाता...

अप्रैल 18, 2024 3:36 अपराह्न

views 28

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है। चौथे चरण में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खण्डवा में मतदान कराया जाएगा। चौथे चरण के लिए चुनाव की अधिसूचना भी कल जारी होने के साथ ह...

अप्रैल 18, 2024 3:13 अपराह्न

views 33

लोकसभा के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान कल सुबह 7 बजे से होगा शुरु

लोकतंत्र के महायज्ञ की पहली आहुति में अब चौबीस घंटे से भी कम समय बचा है। लोकसभा के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान कल सुबह 7 बजे से शुरु होगा। इसमें देश की 102 और प्रदेश की 6 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।  प्रदेश की छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला जबलपुर सीधी और शहडोल के लिए होने वाले मतदान के लिए तैयारियां...

अप्रैल 18, 2024 2:05 अपराह्न

views 21

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों को संसद भवन में शपथ दिलाई। उपराष्ट्रपति ने भीम सिंह, परमार जसवंतसिंह सलामसिंह, संगीता, नवीन जैन और डॉ. सुधांशु त्रिवेदी को राज्यसभा की सदस्‍यता की शपथ दिलाई।

अप्रैल 18, 2024 1:54 अपराह्न

views 25

सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में शत-प्रतिशत एफडीआई की अनुमति के लिए संशोधित नियमों को अधिसूचित किया

सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में शत-प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने के अपने फैसले को लागू करने के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत संशोधित नियमों को अधिसूचित कर दिया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, उपग्रहों, उपग्रह डेटा उत्पादों और ग्राउंड सेगमेंट तथा उपयोगक...

अप्रैल 18, 2024 1:49 अपराह्न

views 20

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, कल मतदाता करेंगे 1625 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कल के मतदान की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस चरण में 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर चुनाव होगा। इस चरण में 1625 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया। इस चरण में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, ...

अप्रैल 18, 2024 1:47 अपराह्न

views 21

केरल: अलप्पुझा जिले की दो पंचायतों में बत्तखों में एवियन इन्फ्लुएंजा H5N1 की पुष्टि हुई

केरल के अलप्पुझा जिले की दो पंचायतों, एडथवा और चेरुथाना, में बत्तखों में एवियन इन्फ्लुएंजा H5N1 की पुष्टि हुई है। जिले के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में सभी फार्मों में पक्षियों को मारने के लिए कदम उठाए हैं। भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने भी बर्ड फ्लू ...