अप्रैल 24, 2024 1:34 अपराह्न

views 34

अरुणाचल प्रदेश: राज्य की पश्चिम लोकसभा सीट के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 8 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान

अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 8 मतदान केंद्रों पर आज कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच पुनर्मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 6 बजे शुरु हुआ और दोपहर 2 बजे समाप्‍त होगा। इन मतदान केंद्रों के फार्म 17 ए की जांच मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने इन मतदान कें...

अप्रैल 24, 2024 1:15 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दी पंचायती राज दिवस की बधाई, कहा- पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने का कार्य जारी रखेगी सरकार 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पंचायती राज दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ग्रामीण भारत में बदलाव लाने और लोगों के जीवन स्‍तर को बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्‍तर पर कार्य करने वालों की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने और लो...

अप्रैल 24, 2024 12:09 अपराह्न

views 44

संयुक्त राज्य अमरीका की संसद ने विधेयक को दी मंजूरी, टिक टॉक को किया जा सकता है प्रतिबंधित

संयुक्त राज्य अमरीका की संसद ने एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमरीका में टिक टॉक को प्रतिबंधित किया जा सकता है। राष्ट्रपति जो बाइडन इस विधेयक को लेकर काफी गंभीर हैं। यदि ऐसा हुआ तो बाइटडांस को जबरन बिक्री पूर्ण करने के लिए चीन के अधिकारियों से मंजूरी लेनी होगी।

अप्रैल 24, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 22

केरल: भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज अलप्पुझा में जनसभा, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी नुक्कड़ सभाएं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरल में अलप्‍पुझा के कारमल कॉलेज ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज वायनाड संसदीय क्षेत्र में तीन जगहों पर नुक्‍कड़ सभा करेंगी। गौरतलब है कि कि केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को म...

अप्रैल 24, 2024 1:22 अपराह्न

views 22

अटारी सीमा मादक पदार्थ मामले के मुख्‍य आरोपी को राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ने किया गिरफ्तार

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण - (एन.आई.ए) ने 2022 के अटारी सीमा मादक पदार्थ मामले के मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक बयान में एन.आई.ए ने बताया कि मुख्‍य आरोपी तहसीन उर्फ मोटा उत्तर प्रदेश के शामली जिले का निवासी है। एन.आई.ए ने कहा सीमा शुल्क अधिकारियों ने अप्रैल 2022 में अटारी-अमृतसर में एकी...

अप्रैल 24, 2024 9:52 पूर्वाह्न

views 21

आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को छह विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चेन्‍नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में कल रात खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ सुपरजायंट्स ने जीत के लिए जरुरी 211 रन के जवाब में 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाकर जीत हासिल की। सुपर जायंट्स के लिए मार्कस स्टोइनिस ने केवल 6...

अप्रैल 24, 2024 9:49 पूर्वाह्न

views 23

उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण की 10 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त, आगरा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इन सीटों में ताज नगरी आगरा महत्‍वपूर्ण सीट शामिल है। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से एक बार फिर सांसद एस.पी. सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रे...

अप्रैल 24, 2024 9:47 पूर्वाह्न

views 30

मौसम विभाग का अनुमान, 29 अप्रैल तक देश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

देश के पूर्वोत्तर हिस्से में इस महीने की 29 तारीख तक हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी के साथ-साथ कुछ जगहों पर तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में वर्षा की भविष्यवाणी की है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा औ...

अप्रैल 24, 2024 9:45 पूर्वाह्न

views 21

दिल्ली: खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 उड़ानों को किया गया डायवर्ट

दिल्ली में कल खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। इन उड़ानों में से 9 को जयपुर, 2 को अमृतसर, 2 लखनऊ और एक-एक मुंबई और चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में अचानक बदलाव आया जब कल शाम दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश और ते...

अप्रैल 24, 2024 9:42 पूर्वाह्न

views 24

केरल: लोकसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान आज हो जाएगा समाप्त, 26 अप्रैल को होगा मतदान 

केरल की सभी बीस लोकसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान आज समाप्त हो जाएगा और मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीनों बड़े राजनीतिक गठबंधनों ने अपने शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज अलफुजा में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- ...