अक्टूबर 26, 2025 8:07 अपराह्न

views 24

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ह्युन से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मलेशिया में आसियान बैठकों के अलावा कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ह्युन से मुलाकात की। सोशल मीडिया की एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, रक्षा और जहाज निर्माण में सहयोग पर चर्चा की। मंत्री ने दोनों देशों के बीच विशेष...

अक्टूबर 26, 2025 8:05 अपराह्न

views 64

मौसम विभाग ने पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने का जताया अनुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव का क्षेत्र कल तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है। विभाग ने मंगलवार सुबह तक इसके और विशाल चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई है। विभाग ने मछुआरों से बुधवार...

अक्टूबर 26, 2025 8:03 अपराह्न

views 29

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल मुंबई में अत्याधुनिक डीप-सी फिशिंग वेसल्स करेंगे वितरित

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल मुंबई में मझगांव गोदी पर, गहरे समुद्र  में मछली पकड़ने में इस्‍तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक डीप-सी फिशिंग वेसल्स वितरित करेंगे। यह सहकारी नेतृत्व वाले डीप-सी फिशिंग में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर होगा जो मत्स्य पालन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, स्थिरता और सहक...

अक्टूबर 26, 2025 7:06 अपराह्न

views 42

बिहार विधानसभ चुनाव: एग्जिट पोल के संचालन पर 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से 11 नवंबर को शाम 6:30 बजे के तक प्रतिबंध

निर्वाचन आयोग ने आगामी बिहार विधानसभ चुनाव और अन्‍य राज्‍यों में उपचुनावों के संदर्भ में 48 घंटे की मौन अवधि के दौरान, चुनावी मामलों के प्रदर्शन और एग्जिट पोल पर रोक लगाने के लिए सभी मीडिया प्लेटफॉर्मों और प्रसारकों को एक परामर्श जारी किया है। आयोग ने कहा कि टीवी, रेडियो चैनल और केबल नेटवर्क को यह स...

अक्टूबर 26, 2025 7:02 अपराह्न

views 98

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण

नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का आज बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में अनावरण किया गया। इस प्रतिमा को चीन के प्रसिद्ध मूर्तिकार युआन शिकुन ने बनाया है। दूतावास द्वारा आयोजित संगमम - भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम नामक संगोष्ठी के अवसर पर इसका अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण करत...

अक्टूबर 26, 2025 7:00 अपराह्न

views 201

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु ऊर्जा चालित ‘बुरेवेस्टनिक’ क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज असीमित दूरी तक मार करने वाली एक अनोखी परमाणु ऊर्जा चालित 'बुरेवेस्टनिक' क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की और सशस्त्र बलों को इसकी तैनाती के लिए बुनियादी ढाँचा तैयार करने का आदेश दिया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और अन्य सैन्य कमांडरों के साथ एक टेलीविज़न बैठक में,...

अक्टूबर 26, 2025 6:59 अपराह्न

views 69

दिल्ली: भारतीय सेना ने 79वें शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में शौर्य वीर-रन फॉर इंडिया 2025 का किया आयोजन

राजधानी मे आज भारतीय सेना ने 79वें शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में शौर्य वीर-रन फॉर इंडिया 2025 का आयोजन किया। इस आयोजन में सेना के अधिकारियों, सैनिकों, पेशेवर एथलीटों और नागरिकों सहित 10 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। आयोजन मे भाग लेते हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि यह दौड़ विभिन...

अक्टूबर 26, 2025 6:58 अपराह्न

views 43

दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी स्थित कई छठ घाटो का दौरा किया

दिल्ली सरकार मे मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी स्थित कई छठ घाटो का दौरा किया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि छठ के लिए राजधानी में योजनाबद्ध तरीके से तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होने बताया कि हर ज़िले में मॉडल घाट बनाए जा रहे हैं जिससे लोगों को किसी तरीके की असुविधा न हो। उन्‍होंने बताया कि प्रधानम...

अक्टूबर 26, 2025 6:56 अपराह्न

views 51

दिल्ली पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान और छठ पर्व को एक साथ जोड़कर अनूठी पहल की

दिल्ली पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान और छठ पर्व को एक साथ जोड़कर अनूठी पहल की। पुलिस के अनुसार छठ घाटों मे दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी वहां पर निगरानी की जा रही है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्‍त हेमंत तिवारी ने कहा कि छठ...

अक्टूबर 26, 2025 6:55 अपराह्न

views 41

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने सीमा पार आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने सीमा पार आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए  संयुक्त निगरानी और निरीक्षण तंत्र स्थापित करने के लिए इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की। परन्‍तु, इस्लामाबाद ने चेतावनी दी है कि यदि वार्ता आतंकवाद संबंधी उसकी मुख्य चिंता का समाधान करने में विफल रहती है, तो युद्ध ही एक ...