अप्रैल 25, 2024 2:09 अपराह्न

views 15

असम: दूसरे चरण में 5 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, चुनाव आयोग कर रहा है पर्याप्त इंतजाम

असम में कल होने वाले 5 लोकसभा सीटों के लिए सुचारू मतदान करवाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। 77 लाख से अधिक मतदाता 61 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। नौ हजार 133 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे। इन पांच लोकसभा सीटों के नाम हैं- सिलचर, करीमगंज, नगांव, दीफू और दरांग-उदालगुरी। ...

अप्रैल 25, 2024 2:05 अपराह्न

views 19

मीडिया व मनोरंजन उद्योग को 10 हजार करोड़ डॉलर का मजबूत बाजार बनाने हेतु प्रेरित कर रहा है सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय: संजय जाजू    

केंद्रीय सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने आज मुंबई में एशिया वीडियो इंडस्ट्री एसोसिएशन (एवीआईए) फ्यूचर ऑफ वीडियो इंडिया सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री जाजू ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग...

अप्रैल 26, 2024 4:30 अपराह्न

views 23

रांची की मेजबानी में राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का आयोजन 30 अप्रैल से 9 मई तक होगा

रांची की मेजबानी में राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का आयोजन 30 अप्रैल से 9 मई तक होगा। इस लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले जाने वाले लीग में झारखंड समेत अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्...

अप्रैल 25, 2024 1:58 अपराह्न

views 21

वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आचार संहिता उल्लंघन मामले में निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान

निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर संज्ञान लिया है। ईसीआई ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजकर इस महीने की 29 तारीख को सुबह 11 बजे तक जवाब ...

अप्रैल 25, 2024 1:52 अपराह्न

views 16

आतंकवादियों और अपराधियों द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग जारी रखेगा भारत: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने जोर देकर कहा है कि भारत आतंकी फंडिंग का विरोध करने के लिए आतंकवादियों और अपराधियों द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग करना जारी रखेगा। श्री डोभाल ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार उच्च स्तर के ...

अप्रैल 25, 2024 1:47 अपराह्न

views 3

दिल्‍ली में कल होंगे महापौर और उप-महापौर पदों के लिए चुनाव 

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली नगर निगम (एमसीडी) के अंतर्गत महापौर और उप-महापौर पदों के चुनाव के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया है। दिल्‍ली में कल महापौर और उप-महापौर पदों के लिए चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में महापौर पद के लिए महेश खींची और उप-महापौर पद के लिए रविंदर कुमार को जबकि भारत...

अप्रैल 25, 2024 1:44 अपराह्न

views 13

‘जेल का जवाब वोट से’ नारे के साथ प्रचार कर रही है आदमी पार्टी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन 

कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी 'जेल का जवाब वोट से' नारे के साथ प्रचार कर रही है और आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार गीत भी लॉन्च करेगी। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय ...

अप्रैल 25, 2024 1:39 अपराह्न

views 20

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के निर्वाचित सदस्यों को शपथ

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज राज्यसभा के निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई है। इन सदस्यों में देवेन्द्र प्रताप सिंह, तेजवीर सिंह और महेंद्र भट्ट शामिल हैं। 

अप्रैल 25, 2024 1:35 अपराह्न

views 15

मध्य प्रदेश: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जाति और धर्म का भेदभाव किए बिना लोगों को मुफ्त राशन दे रही है सरकार

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। मध्य प्रदेश के मुरैना में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार बिना किसी जाति...

अप्रैल 26, 2024 3:11 अपराह्न

views 17

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में अपने नंबरों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को कॉपियों की दोबारा जांच कराने का मौका दिया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में अपने नंबरों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को कॉपियों की दोबारा जांच कराने का मौका दिया है। यूपी बोर्ड की तरफ से स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित ...