अक्टूबर 26, 2025 8:40 अपराह्न

views 141

कोग्निवेरा अंतर्राष्ट्रीय पोलो कप में भारत ने अर्जेंटीना को 10-9 से हराया

नई दिल्ली में खेले जा रहे कोग्निवेरा अंतर्राष्ट्रीय पोलो कप में आज भारत ने अर्जेंटीना को 10-9 से हरा दिया। सवाई पद्मनाभ सिंह के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने सटीक प्रहारों और शानदार रणनीति का प्रदर्शन किया। जयपुर पोलो ग्राउंड में आयोजित इस पोलो कप ने एक बार फिर दुनिया के सामने पोलो में भारत की बढ़ती प्...

अक्टूबर 26, 2025 8:38 अपराह्न

views 96

पाकिस्तान के साथ वाशिंगटन के बढ़ते रणनीतिक संबंधों का उद्देश्य भारत को दरकिनार करना नहीं है: मार्को रुबियो

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ वाशिंगटन के बढ़ते रणनीतिक संबंधों का उद्देश्य भारत को दरकिनार करना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के साथ संबंध भारत-अमरीका के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण साझेदारी को कमज़ोर नहीं करेंगे। अमरीका के विदेश मंत्री ने दोहा, कत...

अक्टूबर 26, 2025 8:36 अपराह्न

views 136

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए प्रचार ज़ोरों पर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए प्रचार ज़ोरों पर है। प्रचार के दौरान वक्‍फ अधिनियम एक नए मुद्दे के रूप में उभरा है। विपक्ष ने राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के दौरान वक्फ अधिनियम पर सवाल उठाए, जिन पर भाजपा और एनडीए के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की।

अक्टूबर 26, 2025 8:36 अपराह्न

views 43

दिल्ली इनोवेशन चैलेंज को देशभर से अच्‍छा समर्थन मिल रहा: दिल्‍ली पर्यावरण मंत्री

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि दिल्ली इनोवेशन चैलेंज को देशभर से अच्‍छा समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा कि अब तक इस चैलेंज में देशभर से 48 आवेदन मिले है, जिनमें 30 दिल्ली-एनसीआर और 18 अन्य राज्यों के आवेदन शामिल है। श्री सिरसा ने बताया कि इनमे 68 प्रति‍शत आवेदन वायु गुणवत्...

अक्टूबर 26, 2025 8:35 अपराह्न

views 50

भारत और आसियान ने माना है कि पर्यटन लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है

भारत और आसियान ने माना है कि पर्यटन लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है। एक संयुक्त वक्तव्य में, भारत और आसियान दोनों ने हरित, नीली और वृत्ताकार अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें कहा गया है कि पर्यटन आसियान और भ...

अक्टूबर 26, 2025 8:33 अपराह्न

views 37

इस वर्ष ब्राज़ील के बेलेम में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की तैयारियां शुरू

इस वर्ष ब्राज़ील के बेलेम में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच, एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि भारत और ताइवान व्यावहारिक सहयोग और साझा नवाचार के माध्यम से दो महत्वपूर्ण सतत विकास लक्ष्यों - जलवायु कार्रवाई और ज़िम्मेदार उपभोग तथा उत्पादन को संयु...

अक्टूबर 26, 2025 8:13 अपराह्न

views 136

भारत समुद्री सप्ताह- IMW 2025 कल से मुंबई में होगा शुरू

भारत समुद्री सप्ताह- आई एम डब्‍ल्‍यू 2025 कल से मुंबई में शुरू होगा। इस पांच दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय कर रहा है। यह विश्व स्तर पर सबसे बड़ा समुद्री सम्मेलन होगा, जिसमें समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे। इस आयोजन का विषय है- महासागरों का ...

अक्टूबर 26, 2025 8:11 अपराह्न

views 42

एशियाई परिवहन विकास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने नमो भारत कॉरिडोर का किया दौरा

एशियाई परिवहन विकास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने आज नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधियों को नमो भारत, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा प्रतिनिधियों को बताया गया कि किस प्रकार नमो भारत परियोजना प्रदूषण और भीड़भाड़ को कम कर प्रमुख...

अक्टूबर 26, 2025 8:10 अपराह्न

views 31

छठ पर्व के अवसर पर उत्तर रेलवे ने आज 33 स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया

छठ पर्व के अवसर पर उत्तर रेलवे ने आज प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 33 स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी दी और कहा कि जो यात्री पूर्वी भारत की ओर अपने घर जा रहे हैं उनकी सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनो...

अक्टूबर 26, 2025 8:08 अपराह्न

views 36

पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा ने प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की

बांग्लादेश में पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा ने कल ढाका में मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की। उन्होंने बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग का बढ़ता महत्व भी शामिल...