अप्रैल 26, 2024 8:32 अपराह्न

views 19

दिल्ली सरकार के अधीन चलने वाले 12 संस्‍थानों से इस वर्ष 276 छात्रों ने जे ई ई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है

      दिल्ली सरकार के अधीन चलने वाले 12 संस्‍थानों से इस वर्ष 276 छात्रों ने जे ई ई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस परीक्षा में 12 संस्‍थानों से कुल 395 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्‍होंने सभी उर्त्‍तीण छात्रों को भविष्‍य के लिए बधाई दी है।

अप्रैल 26, 2024 8:26 अपराह्न

views 26

मौसम विभाग ने रांची समेत राज्यभर में हीट वेव की चेतावनी जारी की

राजधानी रांची समेत राज्यभर में गर्म हवाओं से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक राजधानी रांची समेत राज्य के खूंटी, पश्चिमी तथा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू और गढ़वा में हीट वेव चलने की चेतावन...

अप्रैल 26, 2024 8:19 अपराह्न

views 27

झारखंड में तीन सीटों के लिए पांचवें चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए झारखंड में तीन सीटों चतरा, कोडरमा और हजारीबाग संसदीय सीट के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई। पहले दिन चतरा संसदीय सीट से एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपनी नामजदगी का पर्चा भरा। श्री सिंह के...

अप्रैल 26, 2024 8:06 अपराह्न

views 24

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी

      दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। राजधानी में आज एक प्रेसवार्ता के माध्‍यम से आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बताया कि सुनीता केजरीवाल कल पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो करेंगी। इसके अतिरिक्‍...

अप्रैल 26, 2024 8:05 अपराह्न

views 21

आईपीएल क्रिकेट के 43वें मैच में कल दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से

     आईपीएल क्रिकेट के 43वें मैच में कल दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। अंक तालिका में दोनों ही टीमें शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। डेल्ही कैपिटल्स ने अभी तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से...

अप्रैल 26, 2024 7:59 अपराह्न

views 16

झारखंड होने वाले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई

झारखंड में हो रहे लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच हुई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रविकुमार ने बताया कि इस चरण में चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 65 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था, जिनमें से 47 वैध पाये गये। उन्होंने बताया कि सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए...

अप्रैल 26, 2024 7:53 अपराह्न

views 30

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय, ईडी की ओर से अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की है। इसकी सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। श्री सोरेन की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बुधवार को इस पर तत्काल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ...

अप्रैल 26, 2024 7:36 अपराह्न

views 24

निर्वाचन आयोग का जागरूकता अभियान

      दिल्‍ली निर्वाचन आयोग ने स्‍वीप पहल के तहत राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों के तहत जागरूकता बढ़ाने के लिए आज कीर्ति नगर की झुग्गियों के लोगों और मोती नगर के लोगों को क्‍यूआर कोड के माध्‍यम से मतदान का महत्‍व समझाया। इसके अतिरिक्‍त समयपुर बादली और रोहिणी के सरकारी स्‍कूलों के छात्र-छात्राओं के ...

अप्रैल 26, 2024 7:35 अपराह्न

views 25

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स छह सौ नौ अंक नीचे आकर 73 हजार सात सौ 30 अंक पर बंद

       बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स छह सौ नौ अंक नीचे आकर 73 हजार सात सौ 30 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी एक सौ 50 अंक की गिरावट के साथ 22 हजार चार सौ 20 अंक पर पहुंच गया।     अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83 रुपये 35 पैसे क...

अप्रैल 26, 2024 7:33 अपराह्न

views 19

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना

      राजधानी में आज दिनभर धूप खिली रही और शाम के समय हल्‍की बूंदाबांदी हुई। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 40 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस से कम 21 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।      मौसम विभाग ने अगले 24 घ...