अप्रैल 27, 2024 1:24 अपराह्न

views 22

मणिपुर: हथियारबंद उपद्रवियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों की मौत

मणिपुर में, हथियारबंद उपद्रवियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों की मौत हो गई है। मृतकों में एक उप-निरीक्षक और एक हेड कांस्‍टेबल हैं। ये घटना कल देर रात बिष्‍णुपुर जिले में मोइरांग थाने के नारनसीना गांव में इंडिया रिजर्व बटालियन की दूसरी चौकी में घटी। उपद्रवियों के हमले में दो अन्‍...

अप्रैल 27, 2024 1:22 अपराह्न

views 21

केरल की जीना जस्टस को कैम्ब्रिज शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किया गया

केरल के तिरुवनंतपुरम की जीना जस्टस को पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के कैम्ब्रिज शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। वे संयुक्त अरब अमीरात में, शारजाह के आवर ओन इंग्लिश हाई स्कूल की शिक्षक हैं। सुश्री जस्टस को यह नामांकन धर्मार्थ कार्यों के प्रति उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और समर्पण के लिए मिला है...

अप्रैल 27, 2024 1:20 अपराह्न

views 19

लोकसभा की शेष सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज दिल्ली में बैठक

लोकसभा की शेष सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में बैठक होगी। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की आशा है।

अप्रैल 27, 2024 1:02 अपराह्न

views 35

कई दौर की वार्ता के बाद अमरीका और चीन ने एक-दूसरे के लिए खींची लक्ष्मण-रेखाएं, कई मुद्दों पर बनी सहमति

अमरीका और चीन ने कई दौर की वार्ताओं के बाद एक-दूसरे के लिए लक्ष्‍मण-रेखाएं खींची हैं। दोनों देशों ने आपसी संबंधों में सुधार के लिए कुछ मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखने पर भी सहमति व्‍यक्‍त की है। चीन की तीन दिन की यात्रा पर गये अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन के राष्‍ट्रपति, विदेश मंत्री...

अप्रैल 27, 2024 12:57 अपराह्न

views 23

तीरंदाजी विश्‍व कप: ज्योति सुरेखा वेनम, अदिति गोपीचंद स्‍वामी और प्रणीत कौर ने इटली को हराकर जीता स्‍वर्ण पदक 

शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्‍व कप में भारत की ज्योति सुरेखा वेनम, अदिति गोपीचंद स्वामी और प्रणीत कौर ने महिलाओं के फाइनल मुकाबले में इटली को हराकर स्‍वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय महिला टीम ने मात्र चार अंक खोकर छठी वरीयता प्राप्त इटली को हरा दिया।  ज्योति सुरेखा वेनम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने मिक...

अप्रैल 27, 2024 12:53 अपराह्न

views 33

बेंगलुरु: निर्वाचन आयोग ने खारिज की शांतिनगर मतदान केंद्र में कथित तौर पर मतदान मशीन को चालू न किये जाने की रिपोर्ट 

निर्वाचन आयोग ने बेंगलुरु के शांतिनगर में एक मतदान केंद्र में मतदान अधिकारी द्वारा कथित तौर पर मतदान मशीन को चालू न किये जाने की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर चल रही इससे संबंधित खबरें गलत और निराधार हैं। बेंगलुरु के जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने...

अप्रैल 27, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 27

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी की आज गोवा के वास्को में चुनावी जनसभा

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी आज शाम गोवा के वास्को में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गोवा की दो लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। उत्तरी गोवा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पांच बार के सांसद और केंद्रीय पर्यटन, बंदरगाह, जहाजरानी और जल मार्ग राज्य मंत्री श्...

अप्रैल 27, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 37

केरल: लोकसभा चुनाव में दर्ज हुआ 70.35 प्रतिशत मतदान, पिछले आम चुनाव के मुकाबले कम 

केरल में कल सभी 20 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक ही चरण में कल हुए लोकसभा चुनावों में 70.35 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ जो काफी कम है। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने सूचित किया है कि मतदान की प्रतिशत बढ़ने की संभावना है क्योंकि देर शाम तक मतदान के कारण अंतिम आंकड़े बदल सकते हैं। वर्ष 2019 में राज्य ...

अप्रैल 27, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 32

नागालैंड: राज्य में 26 जून को होगा निकाय चुनाव, पहली बार महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ  

नागालैंड में 39 नगर पालिका और नगर परिषदों के लिए चुनाव 26 जून को होगा। नगरपालिका चुनाव में पहली बार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। मतगणना 29 जून को होगी। शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए पर्चे 7 से 11 जून तक भरे जा सकेंगे।

अप्रैल 27, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 13

मौसम विभाग ने जारी किया ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में भयंकर लू चलने का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में भयंकर लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार के कुछ भागों, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश, केरल, माहे, कोंकण, पश्चिम उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यामन में तीस अप्रैल तक ...