अक्टूबर 27, 2025 10:17 पूर्वाह्न

views 37

यनम प्रशासन ने चक्रवात मोन्‍था को लेकर पूरी तैयारियां कीं

यनम प्रशासन ने चक्रवात मोन्‍था को लेकर पूरी तैयारियां कीं हैं। विशाखापत्‍तनम से राष्‍ट्रीय आपदा मोचन के 28 सदस्‍यों का दल और पुदुचेरी से भारतीय रिजर्व बटालियन के 40 कर्मी बचाव और राहत कार्यों के लिए यनम पहुंच गए हैं। चक्रवात के अधिक असर की आशंका वाले क्षेत्रों में 18 चक्रवात शिविर बनाये गए हैं और छह...

अक्टूबर 27, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 129

तेलंगाना: जन स्वास्थ्य निदेशक ने मौसम जनित बीमारियों से एहतियात बरतने का आग्रह किया

तेलंगाना में जन स्वास्थ्य निदेशक ने परामर्श जारी कर नागरिकों से मौसम जनित बीमारियों से एहतियात बरतने का आग्रह किया है। यह परामर्श मौसम विभाग हैदराबाद से जारी उस अनुमान के बाद आया है, जिसमें राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम और तेज वर्षा की बात कही गई थी। निदेशक ने एक विज्ञप...

अक्टूबर 27, 2025 8:56 पूर्वाह्न

views 103

चक्रवात मेलिसा चौथी श्रेणी के तूफान में बदला

चक्रवात मेलिसा चौथी श्रेणी के तूफ़ान में बदल गया है। इसके कारण पाँच कैरेबियाई देशों - हैती, जमैका, डोमिनिकन गणराज्य, क्यूबा और बहामास के निचले इलाकों को खाली कराना पड़ा है।   यह जमैका में अब तक का सबसे शक्तिशाली चक्रवात हो सकता है। इसके कारण 35 इंच तक बारिश और आठ फुट से अधिक ऊँची तूफ़ानी लहरें ...

अक्टूबर 27, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 133

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का जापान दौरा आज से शुरू, सम्राट नारुहितो और प्रधानमंत्री ताकाइची से उच्च स्तरीय वार्ता होगी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प आज सुबह मलेशिया से तोक्‍यो के लिए रवाना होंगे। ट्रम्प इंपीरियल पैलेस में जापान के सम्राट नारुहितो से मुलाकात करेंगे और नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री साने ताकाइची से बातचीत करेंगे। डॉनल्‍ड ट्रंप जापान में तैनात अमेरिकी सैनिकों से भी मिलेंगे। यह यात्रा मलेशिया आसियान शिखर...

अक्टूबर 27, 2025 8:49 पूर्वाह्न

views 24

जर्मनी ने थाईलैंड-कंबोडिया के विस्तारित युद्धविराम समझौते का स्वागत किया

जर्मनी ने मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुए विस्तारित युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने दोनों देशों से अपनी सीमाएं फिर से खोलने और व्यापार संबंधों को फिर शुरू करने का भी आग्रह किया। जर्मनी के विदेश कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि कुआलालंपुर मे...

अक्टूबर 27, 2025 8:46 पूर्वाह्न

views 27

भारतीय रेलवे: जम्मू रेल डिवीजन ने पिछले दस दिनों में 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया

जम्मू-कश्मीर में, भारतीय रेलवे के जम्मू रेल डिवीजन ने पिछले दस दिनों में 2,500 बिना टिकट और अनियमित यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। यात्रियों की सुविधा और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में...

अक्टूबर 27, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 213

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ण आर्थिक क्षमता के उपयोग के लिए आसियान भारत मुक्त व्यापार समझौते की जल्द समीक्षा का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और आसियान नेताओं ने आसियान-भारत संबंधों में प्रगति की समीक्षा की है और व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया है। कल मलेशिया के कुआलालंपुर में आसियान-भारत शिखर सम्‍मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी भारत और ...

अक्टूबर 27, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 72

विदेश मंत्री सुब्रह्म्ण्यम जयशंकर आज मलेशिया के कुआलालंपुर में 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज मलेशिया के क्‍वालालंपुर में 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। यह सम्‍मेलन विश्‍व नेताओं को हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के मार्ग में आने वाली चुनौतियों पर व्‍यापक विचार-विमर्श का अवसर देगा। बैठक के दौरान क्षेत्री...

अक्टूबर 27, 2025 8:33 पूर्वाह्न

views 53

पेरिस में लूवर संग्रहालय से कीमती राजसी आभूषणों की चोरी, एक संदिग्ध हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

पेरिस में पिछले सप्‍ताह लूवर संग्रहालय से 10 करोड़ 20 लाख डॉलर के मुकुट रत्नों की की चोरी के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें से एक संदिग्ध चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से देश छोड़ने की कोशिश में था।  चार चोरों ने बास्केट लिफ्ट का इस्तेमाल करके संग्रहालय में प्रवेश किया और खिड़की ...

अक्टूबर 27, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 201

भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का अंतिम लीग मैच वर्षा के कारण रद्द

भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का अंतिम लीग मैच वर्षा के कारण रद्द हो गया। नवी मुंबई में कल रात डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर भारत को जीत के लिए 27 ओवर में 126 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में वर्षा के कारण मैच रोके जाने के समय भारत ने 8 ओवर और चार गेंद में बिना किस...