अक्टूबर 28, 2025 9:34 अपराह्न

views 30

केन्या में, 12 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान तट के पास क्वाले में दुर्घटनाग्रस्त

केन्या में, 12 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान तट के पास क्वाले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान डायनी से मासाई मारा के किचवा टेम्बो जा रहा था। केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया है कि सरकारी एजेंसियां ​​दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और उसके प्रभाव का आकलन कर रही है। स्थानीय मीडिया द्वारा साझा ...

अक्टूबर 28, 2025 9:33 अपराह्न

views 64

पाकिस्तान का लाहौर शहर आज भी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है

पाकिस्तान का लाहौर शहर आज भी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है।  पूरे क्षेत्र में धुंध छाई रही। स्विस वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी-आईक्‍यूएआईआर के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक चार सै चौबीस दर्ज किया गया। पाकिस्तान का कराची शहर भी दुनिया के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है।

अक्टूबर 28, 2025 9:12 अपराह्न

views 34

विमान दुर्घटना जांच में विशेषज्ञता साझा करना सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक: नागरिक उड्डयन मंत्री

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा है कि विमान दुर्घटना और जाँच में विशेषज्ञता और अनुभव साझा करना, निरंतर सुरक्षा और लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। नई दिल्ली में एशिया प्रशांत दुर्घटना जाँच समूह 2025 की 13वीं बैठक आयोजित की गई। श्री नायडू ने बताया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र ...

अक्टूबर 28, 2025 9:10 अपराह्न

views 45

चक्रवात मोंथा के असर से ओडिशा के दक्षिणी जिलों में तेज बारिश जारी

चक्रवात मोंथा के असर से ओडिशा के दक्षिणी जिलों में तेज बारिश जारी है। भीषण चक्रवात 'मोंथा' के आंध्र प्रदेश में काकीनाडा को पार करके   तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे देखते हुए ओडिशा में पांच जिलों में निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर...

अक्टूबर 28, 2025 9:07 अपराह्न

views 63

नीति आयोग ने सेवा क्षेत्र पर दो रिपोर्ट जारी कीं, उत्पादन और रोज़गार पर किया व्यापक मूल्यांकन

नीति आयोग ने भारत के सेवा क्षेत्र पर आज दो रिपोर्ट जारी कीं, जिनमें उत्पादन और रोज़गार के व्यापक दृष्टिकोण से सेवा क्षेत्र का आकलन किया गया है। आकाशवाणी समाचार के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, नीति आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी ने कहा कि पहली बार आंतरिक सेवा क्षेत्र का व्यवस्थित अध्ययन करने और इस...

अक्टूबर 28, 2025 9:03 अपराह्न

views 35

चक्रवात ‘मोन्था’ के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में तेज़ हवाओं की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि मोन्था चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने तथा काकीनाडा के आसपास मचिलीपट्टणम तथा कलिंगपट्टणम के बीच आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की उम्मीद है। इस दौरान 90 से एक सौ दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।...

अक्टूबर 28, 2025 8:59 अपराह्न

views 38

केंद्र सरकार किसानों को उचित और किफायती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों को उचित और किफायती दरों पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री चौहान ने बताया कि खरीफ 2025 के दौरान बुवाई बेहद संतोषजनक रही है। इस वर्ष धान की कुल बुवाई का रकबा चार सौ लाख हेक्टेयर से ...

अक्टूबर 28, 2025 8:52 अपराह्न

views 36

बिहार में राजनीतिक दलों के नेताओं ने विधानसभा चुनाव वाले क्षेत्रों में प्रचार किया

बिहार में एनडीए और महागठबंधन के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज विधानसभा चुनाव वाले क्षेत्रों में प्रचार किया। आज छठ पर्व के समापन के साथ, कल से चुनाव प्रचार तेज होने की उम्मीद है। इस बीच, महागठबंधन ने आज अपना संयुक्त चुनाव घोषणापत्र जारी किया, जिसमें रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज- ...

अक्टूबर 28, 2025 8:46 अपराह्न

views 45

विनिर्माण क्षेत्र की मजबूती से सितंबर में औद्योगिक उत्पादन में 4% की वार्षिक वृद्धि

विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से इस साल सितम्‍बर में देश के औद्योगिक उत्‍पादन में सालाना आधार पर चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक-आई आई पी के तीन प्रमुख घटकों में विनिर्माण क्षेत्र में चार दशमलव आ...

अक्टूबर 28, 2025 8:36 अपराह्न

views 40

शीर्ष माओवादी बंडी प्रकाश और पी. प्रसाद राव ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

शीर्ष माओवादी बंडी प्रकाश और पी. प्रसाद राव ने आज हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी के समक्ष समर्पण कर दिया। पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी ने कहा कि दोनों माओवादियों को सुरक्षा और पहले से घोषित राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तेलंगाना में लगभग 64 माओवादी सक्रिय हैं और सरकार समर्पण क...