अक्टूबर 30, 2025 10:00 अपराह्न

views 115

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुजरात के दो दिन के दौरे पर, 1100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में केवड़िया के एकता नगर में एक हज़ार एक सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्‍यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया।   इन परियोजनाओं में राजपीपला में बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय और गरुड़ेश्वर में हॉस्पिटैलिटी जिले के पहले चरण के साथ ...

अक्टूबर 30, 2025 10:00 अपराह्न

views 1.4K

न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 24 नवम्‍बर से प्रभावी होगी। न्यायमूर्त...

अक्टूबर 30, 2025 9:03 अपराह्न

views 287

सभी स्कूलों में कक्षा तीन से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी स्कूलों में कक्षा तीन से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-ए.आई. पर पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह पहल कठिन समस्‍याओं के समाधान के लिए ए.आई. के नैतिक उपयोग में नया और महत्वपूर्ण कदम है।   यह पद्धति फाउंडेशनल स्‍टेज में कक्षा तीन से ही शामिल हो जाएगी। ...

अक्टूबर 30, 2025 8:58 अपराह्न

views 86

अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने एक उन्नत पासपोर्ट प्रणाली शुरू की, भारतीय नागरिकों को एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट कर रही जारी

अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने एक उन्नत पासपोर्ट प्रणाली शुरू की है। यह 28 अक्तूबर, 2025 से संयुक्त अरब अमीरात में सभी भारतीय नागरिकों को एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी कर रही है। नया वैश्विक पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए पासपोर्ट सेवाओं में प्रमुख तकनीकी प्रगति का प्रतीक ह...

अक्टूबर 30, 2025 9:10 अपराह्न

views 258

महाराष्‍ट्र: मुंबई में बंधक बनाए गए 17 बच्‍चों और एक वरिष्‍ठ नागरिक सहित 19 लोगों को सुरक्षित मुक्‍त कराया गया

महाराष्‍ट्र में मुंबई के पोवई इलाके में 17 बच्‍चों और एक वरिष्‍ठ नागरिक सहित बंधक बनाए गए 19 लोगों को सुरक्षित मुक्‍त करा लिया गया है। पोवई के एक स्‍टूडियो में इन्‍हें बंधक बनाया गया था। पुलिस और अग्निशमन दलों ने सफलतापूर्वक बचाव कार्रवाई की। संदिग्‍ध अपहरणकर्ता को हिरासत में ले लिया गया है। आरंभिक ...

अक्टूबर 30, 2025 8:32 अपराह्न

views 61

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहरी विकास मंत्रियों की बैठक में शहरी चुनौतियों के समाधान और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा की

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज बेंगलुरु में दक्षिणी क्षेत्र के शहरी विकास मंत्रियों की बैठक में शहरी चुनौतियों के समाधान और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान श्री खट्टर ने बताया कि जल्द ही नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में क्षेत्रीय...

अक्टूबर 30, 2025 8:25 अपराह्न

views 290

साहित्य अकादमी ने लोकप्रिय उपन्यास द लास्ट डे का हिंदी अनुवाद जारी किया

साहित्य अकादमी ने आज भारत और लिथुआनिया के बीच साहित्यिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक सहयोग का जश्न मनाते हुए लोकप्रिय उपन्यास द लास्ट डे का हिंदी अनुवाद जारी किया। हिंदी में नामक यह पुस्तक - अंतिम दिन, प्रसिद्ध लिथुआनियाई-यूक्रेनी लेखक यारोस्लावास मेलनीकास द्वारा लिखी गई है।   नई दिल्ली के रवींद्र...

अक्टूबर 30, 2025 8:16 अपराह्न

views 91

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी निगरानी के निर्देश दिए

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी हितधारकों से चुनावी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए निर्बाध रूप से काम करने का आग्रह किया।   बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बं...

अक्टूबर 30, 2025 8:13 अपराह्न

views 165

दिल्‍ली: पंजीकरण निरस्त हो चुके वाहनों के लिए एनओसी आवेदन पर एक साल की समय सीमा को समाप्त करने का फैसला लिया

दिल्‍ली सरकार ने पंजीकरण निरस्त हो चुके वाहनों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र -एनओसी आवेदन पर लगाई गई एक साल की समय सीमा को समाप्त करने का फैसला लिया है।   दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक वर्ष की एनओसी समय सीमा लागू होने के कारण बड़ी संख्या में पंजीकरण निरस्त हो चुके ...

अक्टूबर 30, 2025 7:23 अपराह्न

views 52

दिल्ली: 2027 तक शहर की रूफटॉप सोलर क्षमता लगभग 500 मेगावॉट तक बढाई जायेगी

दिल्ली के समाज कल्याण और सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्‍य है कि 2027 तक शहर की रूफटॉप सोलर क्षमता लगभग 500 मेगावॉट तक बढाई जायेगी। श्री सिंह ने यह जानकारी राजधानी के किलोकरी में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की आठवीं महासभा को संबोधित करते हुए दी। इस दौरान उन्‍होंने कहा...