नवम्बर 1, 2025 12:40 अपराह्न

views 111

हिन्‍दी के महान साहित्‍यकार पद्मश्री रामदरश मिश्र का निधन

हिन्‍दी के महान साहित्‍यकार पद्मश्री रामदरश मिश्र का कल रात दिल्‍ली में निधन हो गया। वे 102 वर्ष के थे। श्री मिश्र को इसी वर्ष पद्मश्री से अलकृंत किया गया था। उन्हें वर्ष 2015 में साहित्‍य अकादमी और और वर्ष 2021 में व्‍यास सम्‍मान सहित अनेक पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है।      श्री रामदरश ...

नवम्बर 1, 2025 12:37 अपराह्न

views 55

छत्‍तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल और मध्‍य प्रदेश के स्‍थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्‍तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल और मध्‍य प्रदेश को स्‍थापना दिवस की बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने छत्‍तीसगढ़ के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि राज्‍य प्रगति के नए मानक तय कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के अनेक क्षेत्र जो कभी नक्‍सलवाद से ग्रस्‍त...

नवम्बर 1, 2025 12:31 अपराह्न

views 42

आसियान देशों के साथ अपने रक्षा सहयोग को क्षेत्रीय शांति और क्षमता निर्माण में योगदान के रूप में देखता है भारत: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत आसियान और आठ संवाद साझेदार देशों के साथ अपने रक्षा सहयोग को क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और क्षमता निर्माण में योगदान मानता है। मलेशिया के कुआलालम्‍पुर में आसियान और संवाद साझेदार देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह संगठन भार...

नवम्बर 1, 2025 1:57 अपराह्न

views 64

कई राज्यों का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुद्दुचेरी के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि इन सभी राज्‍यों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान किया है। उन्होंन...

नवम्बर 1, 2025 2:16 अपराह्न

views 30

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम ज़िले के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आज भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई। आज एकादशी के दिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। खबरों के अनुसार एक रेलिंग गिरने से लोगों के बीच भगदड़ मच गई।  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस ...

नवम्बर 1, 2025 10:34 पूर्वाह्न

views 75

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

भारत ने पाकिस्तान के झूठ का खुलासा करते हुए कड़ा संदेश भेजा है और मांग की है कि वह पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में लोगों के खुले विद्रोह को दबाने के लिए अपने सैनिकों के माध्यम से गंभीर मानवाधिकार हनन को बंद करे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलनं...

नवम्बर 1, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 70

12वीं आसियान बैठक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया, न्‍यूजीलैंड और वियतनाम के रक्षा मंत्रियों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मलेशिया के कुआलालंपुर में 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक- एडीएमएम-प्लस से अलग दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आह्न ग्यू-बैक से मुलाकात की।     सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने न्‍यूजीलैंड की रक्षा मंत्री जूडिथ कॉलिंस से मुलाकात की और उन्‍हें भार...

नवम्बर 1, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 200

केरल मना रहा अपना स्थापना, 1956 आज के ही दिन हुआ था राज्य का गठन

केरल आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। वर्ष 1956 में इसी दिन त्रावणकोर, कोचीन और मालाबार क्षेत्रों के विलय से राज्य का गठन हुआ था। इस अवसर पर राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य विधानसभा का एक विशेष सत्र भी बुलाया गया है।      केरल सरकार आज एक समारोह में अत्यधिक गरीबी उन्मूलन की ...

नवम्बर 1, 2025 10:57 पूर्वाह्न

views 52

तूफान मेलिसा के बाद कैरिबियन देशों को संयुक्त राष्ट्र की मदद

संयुक्त राष्ट्र और अन्‍य देश तूफान मेलिसा के बाद कैरिबियन देशों में सहायता प्रदान करने के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं।  संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि वह तूफान से प्रभावित जमैका, क्यूबा और हैती में लाखों लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। मानवीय मामलों के संयुक्त राष्ट्र के...

नवम्बर 1, 2025 8:45 पूर्वाह्न

views 64

42वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में इंडियन रेलवे दिल्ली से होगा इंडियन ऑयल मुंबई का मुकाबला

42वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में आज शाम इंडियन ऑयल मुंबई का मुकाबला इंडियन रेलवे दिल्ली से होगा। यह मैच जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। आकाशवाणी से आज शाम 7 बजकर 10 मिनट से हिंदी और अंग्रेजी में इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा।     कल शाम सेमीफाइनल में इंडियन रेलवे ...