नवम्बर 4, 2025 9:56 पूर्वाह्न

views 80

अमरीका से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मंगोलिया में कराई गई लैंडिंग

अमरीका के सैनफ्रांसिस्को से रविवार को दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-174 में एक तकनीकी गड़बड़ी के संदेह के कारण मंगोलिया के उलानबटार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ऐहतियात के तौर पर लैंड कराया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में एयर इंडिया ने बताया कि विमान उलानबटार पर सुरक्षित लैंड हुआ। विमान आवश्यक...

नवम्बर 4, 2025 9:48 पूर्वाह्न

views 92

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ...

नवम्बर 4, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 32

सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप होने के चलते अमरीका में हवाई सेवाएं प्रभावित

अमरीका में सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप होने के चलते हज़ारों उड़ानें देरी से चल रही हैं। जिससे पूरे अमरीका के हवाई अड्डों पर व्यवधान बढ़ रहा है। संघीय सरकार का कामकाज एक महीने से ज़्यादा समय से ठप चल रहा है और सप्ताहांत में सरकारी कामकाज के ठप होने के बाद से सबसे ज़्यादा यात्रा व्यवधान देखे गए। अके...

नवम्बर 4, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 55

इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सा’आर भारत यात्रा पर, अपने समकक्ष एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे

इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सा'आर भारत की यात्रा पर हैं। वे आज नई दिल्‍ली में विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और इस्राइल रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय राजनीतिक संबंध साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच के संबंध गर्मजोशीपूर्ण और दूरंदेशी ...

नवम्बर 4, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 42

तेलंगाना सरकार ने मेट्रो रेल के लिए संशोधित विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्‍तुत नहीं की है: कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी

कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि तेलंगाना सरकार ने अभी तक हैदराबाद मेट्रो रेल के प्रस्‍तावित दूसरे चरण के लिए संशोधित विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्‍तुत नहीं की है। यह राज्य द्वारा रियायतग्राही लार्सन एण्‍ड टुब्रो मेट्रो रेल हैदराबाद से 69.2 किलोमीटर परियोजना के पहले चरण को अपने हाथ...

नवम्बर 4, 2025 8:02 पूर्वाह्न

views 524

गुजरात में एस.आई.आर. आज से शुरू, 7 फरवरी को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण आज गुजरात में शुरू होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात फरवरी 2026 को किया जाएगा। बूथ स्‍तर के अधिकारी घर-घर जाकर आज से चार दिसम्‍बर तक गणना करेंगे। तत्‍कालिक मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्‍बर को किया जाएगा। नागरिक, सुधार के लिए दावेदारी आठ जनवरी 2026 तक कर स...

नवम्बर 4, 2025 12:47 अपराह्न

views 117

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तराखंड यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन नैनीताल में नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम और मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल-सेवानिवृत्‍त गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति इस समय ...

नवम्बर 4, 2025 7:56 पूर्वाह्न

views 85

रैपिड गेम जीतकर फिडे विश्व कप 2025 के दूसरे दौर में पहुंचे नारायणन एसएल और दिप्तायन घोष

ग्रैंड मास्टर नारायणन एसएल और ग्रैंड मास्टर दिप्तायन घोष ने अपने दोनों रैपिड गेम जीतकर फिडे विश्व कप 2025 के दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। उधर अरोण्यक घोष भी पणजी में पहले दौर के टाईब्रेक के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में पंहुचे।   फिडे विश्व कप 2025 एकल-एलिमिनेशन नॉक-...

नवम्बर 4, 2025 8:33 पूर्वाह्न

views 57

रोमानिया, प्रतिवर्ष 30 हजार कुशल भारतीय पेशेवरों को रोज़गार के अवसर प्रदान करने को तत्‍पर

रोमानिया ने हर साल 30 हजार कुशल भारतीय पेशेवरों को रोजगार देने का मार्ग प्रशस्त करने की अपनी तत्परता व्यक्त की है। रोमानिया ने बुखारेस्ट में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और रोमानिया के श्रम, परिवार, युवा और सामाजिक एकजुटता मंत्री पेट्रे-फ्लोरिन मनोले के बीच हुई बैठक के दौरान कुशल भार...

नवम्बर 4, 2025 7:40 पूर्वाह्न

views 69

इस्राइली होलोकॉस्ट स्मारक केंद्र ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाज़ियों द्वारा मारे गए 50 लाख यहूदियों की पहचान की

इस्राइल के मुख्य होलोकॉस्ट स्मारक केंद्र, याद वाशेम ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाज़ियों द्वारा मारे गए 50 लाख यहूदियों के नामों की पहचान की है। यह सभी 60 लाख पीड़ितों के नामों की पहचान करने के उनके मिशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। याद वाशेम के अध्यक्ष दानी दयान ने इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्...