नवम्बर 5, 2025 5:25 अपराह्न

views 49

छत्तीसगढ़: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के उत्‍कृष्‍ट एयर शो का किया अवलोकन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के उत्‍कृष्‍ट एयर शो का अवलोकन किया। कौशल और सटीकता के इस अद्भुत प्रदर्शन ने देशभक्ति का माहौल पैदा किया। यह छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव समारोह के अंतर्गत राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के अव...

नवम्बर 5, 2025 5:24 अपराह्न

views 31

एयर इंडिया का राहत विमान मंगोलिया के उलानबटोर में फँसे यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित वापस लाया

एयर इंडिया का राहत विमान दिल्ली आने वाली उड़ान एआई-174 के यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित वापस ले आया है, जो मंगोलिया के उलानबटोर में फँस गए थे। इस उड़ान का एहतियात के तौर पर मार्ग बदल दिया गया था। राहत विमान आज सुबह नई दिल्ली पहुँचा। एयर इंडिया ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और उन सभी लोगों का धन्यव...

नवम्बर 5, 2025 5:24 अपराह्न

views 80

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में आईआईटी दिल्ली देश के संस्थानों में शीर्ष पर

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी दिल्ली देश के संस्थानों में शीर्ष पर है और वैश्विक स्तर पर 123वें स्थान पर है। भारत ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए वैश्विक रैंकिंग में 54 संस्थानों को शामिल किया है। इसके साथ ही यह दुनिया भर में चौथा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व...

नवम्बर 5, 2025 4:54 अपराह्न

views 30

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-न्‍यूजीलैंड व्‍यापार फोरम में अपने समकक्ष टोड मेकले से की भेंट

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-न्‍यूजीलैंड व्‍यापार फोरम में आज न्‍यूजीलैंड के अपने समकक्ष टोड मेकले से ऑकलैंड में भेंट की। इस दौरान श्री गोयल ने दोनों देशों के बीच समुद्री, हवाई, शिक्षा, खेल, रक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में आपसी साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा की। श्री गोयल ने न्‍यूजीलैंड ...

नवम्बर 5, 2025 4:48 अपराह्न

views 45

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालन के दिशानिर्देशों का किया अनावरण

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालन के दिशानिर्देशों का अनावरण किया। ये दिशानिर्देश विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षित, समावेशी और ज़िम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनाने को सुनिश्चित करने का व्यापक ढांचा हैं। इन दिशानिर्देशों का अनावरण भ...

नवम्बर 5, 2025 4:27 अपराह्न

views 29

अमरीकी उद्यमी और राजनेता विवेक रामास्वामी ने न्यू जर्सी, वर्जीनिया और न्यूयॉर्क शहर में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद दी प्रतिक्रिया

अमरीकी उद्यमी और राजनेता विवेक रामास्वामी ने आज न्यू जर्सी, वर्जीनिया और न्यूयॉर्क शहर में डेमोक्रेटिक पार्टी की व्यापक जीत के बाद रिपब्लिकन पार्टी को कड़ी चेतावनी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो संदेश में, श्री रामास्वामी ने न्यू जर्सी, वर्जीनिया और न्यूयॉर्क शहर के परिणामों को एक चेतावनी ब...

नवम्बर 5, 2025 4:22 अपराह्न

views 48

रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली अगली पीढ़ी के क्रूज़ मिसाइलों का निर्माण शुरू कर दिया है: व्लादिमीर पुतिन

  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली अगली पीढ़ी के क्रूज़ मिसाइलों का निर्माण शुरू कर दिया है। क्रेमलिन में हथियार निर्माताओं के पुरस्कार समारोह को में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि परमाणु शस्‍त्र ले जाने में सक्षम हथियार रूस और 21वीं सदी के लिए ऐतिहासिक महत...

नवम्बर 5, 2025 4:18 अपराह्न

views 71

भाजपा नेता किरेन रिजीजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप वाले बयान पर बोला हमला

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्‍होंने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया है।   आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में केन्‍द्रीय मंत्री रिजीजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी निर्व...

नवम्बर 5, 2025 2:50 अपराह्न

views 35

25 लाख से अधिक लोगों ने अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अपनाई है: डॉ. जितेंद्र सिंह

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि 25 लाख से अधिक लोगों ने अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए चेहरा पहचान प्रणाली-फेस ऑथेंटिकेशन अपनाई है। नई दिल्ली में चौथे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के शुभारंभ अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि इस पहल को मंगो...

नवम्बर 5, 2025 2:50 अपराह्न

views 33

भारतीय नौसेना कल कोच्चि स्थित नौसेना अड्डे पर इक्षक पोत को औपचारिक रूप से सेवा में करेगी शामिल

भारतीय नौसेना कल कोच्चि स्थित नौसेना अड्डे पर इक्षक पोत को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल करेगी। यह कमीशन समारोह नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की उपस्थिति में होगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इक्षक भारतीय नौसेना की जल सर्वेक्षण क्षमताओं को बढ़ाएगा। यह सर्वेक्षण पोत श्रेणी का तीसरा और दक्षिण...