नवम्बर 6, 2025 8:10 अपराह्न

views 143

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह 10 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सहकारी कुंभ 2025 का करेंगे उद्घाटन

  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह इस महीने की 10 तारीख को नई दिल्ली में शहरी सहकारी ऋण क्षेत्र पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सहकारी कुंभ 2025 का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय शहरी सहकारी बैंक और ऋण समिति महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मी दास ने आज नई दिल्‍ली में यह जानकारी दी।   उन्‍होंने बताया कि दो दिन का यह सम...

नवम्बर 6, 2025 8:04 अपराह्न

views 30

महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराधों के सम्बंध में राष्ट्रीय महिला आयोग ने आयोजित किए परामर्श सत्र

  महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराधों के सम्‍बंध में राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने देश भर में परामर्श सत्र आयोजित किए हैं। आयोग ने इन सत्रों में महिलाओं से प्राप्‍त मुद्दों के सम्‍बंध में अपनी सिफारिशें सरकार को भेजी हैं।   आकाशवाणी समाचार के साथ विशेष बातचीत में आयोग की अध्‍यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि इन परा...

नवम्बर 6, 2025 7:55 अपराह्न

views 36

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 नवंबर से अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा जाएंगी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 नवंबर से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिन की यात्रा पर जाएंगी। यह किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली यात्रा होगी।   नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला ने बताया कि राष्ट्रपति अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्व...

नवम्बर 6, 2025 7:52 अपराह्न

views 20

पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी. प्रकाश बाबू ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

  पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी. प्रकाश बाबू ने आज संसद भवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने छात्रों के लिए उचित सुविधाएँ सुनिश्चित करने, उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप उभरती प्रौद्योगिकियों पर उन्नत पाठ्यक्रम शुरू करने और अनुसूचित जाति और...

नवम्बर 6, 2025 7:46 अपराह्न

views 34

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने अधिकारियों के साथ प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर की समीक्षा बैठक

  दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज नगर निगम अधिकारियों के साथ शहर के अपशिष्ट प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर समीक्षा बैठक की।   एक सोशल मी‍डिया पोस्‍ट में मंत्री आशीष सूद ने अधिकारियों को अपशिष्ट कचरे को अलग करने और स्वच्छता तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए आधुनिक मशीनों का सर्वोत्तम...

नवम्बर 6, 2025 7:41 अपराह्न

views 27

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के किए दर्शन

  -कश्मीर में, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज रियासी ज़िले की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। उपराज्यपाल ने पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी की भलाई तथा केंद्र शासित प्रदेश में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

नवम्बर 6, 2025 7:33 अपराह्न

views 31

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे

  केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले और आसपास के ग्रामीण इलाकों के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि मंत्री कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय कृषि और किसान कल...

नवम्बर 6, 2025 7:26 अपराह्न

views 23

केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने रोमानिया और रूस के संबंधित मंत्रालय के मंत्रियों के साथ कीं द्विपक्षीय बैठकें

  श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज दोहा में सामाजिक विकास पर दूसरे विश्व शिखर सम्मेलन के अवसर पर रोमानिया और रूस के संबंधित मंत्रालय के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने कतर की सामाजिक विकास और परिवार मंत्री बुथैना बिंत अली अल जबर अल नुआइमी से भी मुलाकात की।   डॉ. मांडविया न...

नवम्बर 6, 2025 7:18 अपराह्न

views 31

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज राजौरी गार्डन क्षेत्र में नई सीवर लाइनों, वॉटर लाइन्स, बैकलाइन, नई सड़क, और बाउंड्री वाल जैसे लगभग 10 करोड़ रुपए लागत के कई विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्‍होंने प्रदूषण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्मोक गन्स गाड़ी को भी रवाना कि...

नवम्बर 6, 2025 6:12 अपराह्न

views 30

दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कलिंगा सामाजिक विज्ञान संस्थान का किया निरीक्षण

  दिल्ली के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने आज इसापुर गाँव स्थित कलिंगा सामाजिक विज्ञान संस्थान का निरीक्षण किया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मंत्री इंद्राज सिंह ने बताया कि यह विद्यालय काफी समय से बंद पड़ा है, इसलिए उन्होंने परिसर, भवन और बुनियादी ढाँचे की स्थिति...