जुलाई 10, 2024 2:04 अपराह्न

views 45

बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन कल नई दिल्ली में शुरू होगा

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) के विदेश मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन कल नई दिल्ली में शुरू होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर इस कार्यक्रम में बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि यह सम्‍मेलन बंगाल की ...

जुलाई 10, 2024 2:01 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के बाद यातायात अवरुद्ध हुआ

उत्तराखंड में चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाताल गंगा लंगसी सुरंग के पास भारी भूस्खलन के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया है। बद्रीनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के लिए कहा गया है।

जुलाई 10, 2024 1:59 अपराह्न

views 83

मुस्लिम महिला को अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार है: सर्वोच्‍च न्‍यायालय

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-125 के अंतर्गत एक मुस्लिम महिला को अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार है। न्‍यायाधीश बी. वी. नागरत्‍ना और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की एक पीठ ने इस मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया जिसमें एक व्यक्ति ने धारा-125 सीआरपीसी के अंतर्गत अपन...

जुलाई 10, 2024 1:23 अपराह्न

views 41

बिहार: पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

  बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान धीमी गति से जारी है। कई हिस्सों में बारिश के कारण मतदान प्रक्रिया में बाधा आई। इस निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है। स्वतंत्र और निष्...

जुलाई 10, 2024 1:20 अपराह्न

views 38

झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शाम रांची पहुंचेगा निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल

    निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उपायुक्त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यों का दल आज शाम दो दिन के दौरे पर रांची पहुंचेगा। यह दल झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होना है। निर्वाचन आयोग का दल आज राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी और अन्य ...

जुलाई 10, 2024 1:18 अपराह्न

views 63

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सीबीआई के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर मुकदमा अनुचित माना

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज माना कि कानून के तहत आवश्यक राज्य सरकार की सहमति के बिना चुनाव के बाद की हिंसा के मामलों में कथित तौर पर जांच को आगे बढ़ाने और प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के खिलाफ पश्चिम बंगाल द्वारा दायर मुकदमा उचित नहीं है। न्‍यायाधीश बीआर गवई की नेतृत्‍व ...

जुलाई 10, 2024 1:14 अपराह्न

views 17

रक्षा प्रतिष्ठानों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘लक्ष्य 2K24’ की मेजबानी करेगा आईआईएमबी

भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु (आईआईएमबी) रक्षा प्रतिष्ठानों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में 'लक्ष्य 2K24' की मेजबानी करेगा। इसका विषय है- विविधता और कार्य का भविष्य। 14 जुलाई को आईआईएमबी परिसर में आयोजित होने वाले लक्ष्य  2K24 कार्यक्रम में 50 से अधिक रक्षा क...

जुलाई 10, 2024 1:12 अपराह्न

views 23

तमिलनाडु: विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में हो रहा भारी मतदान

  तमिलनाडु में विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में आज भारी मतदान की खबर है। इस साल 6 अप्रैल को डीएमके विधायक एन. पुगझेनथी की मृत्यु के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र रिक्‍त हुआ था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक लगभग 30 फीसदी मतदान हो चुका है। कुल 29 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जुलाई 10, 2024 1:10 अपराह्न

views 33

ईडी ने कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं के मामले में वी. नागेंद्र और बी. डड्डल के परिसरों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया है कि कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं के मामले में कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व आदिवासी कल्याण मंत्री वी. नागेंद्र और रायचूर ग्रामीण विधायक बी. डड्डल के परिसरों में छापेमारी की। बी. डड्डल निगम के अध्‍यक्ष थे। यह छापेमारी दोनों...

जुलाई 10, 2024 1:06 अपराह्न

views 42

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने एससी एसटी उपयोजना के कोष को पांच गारंटी योजनाओं के लिए परिवर्तित करने के मुद्दे पर कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उपयोजना के कोष को कर्नाटक में पांच गारंटी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए परिवर्तित करने के मुद्दे पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब किया है। मीडिया की खबरों का स्‍वत: संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे पर आयोग ने राज्य सरकार को सात दिन के भीतर...