जुलाई 12, 2024 1:49 अपराह्न

views 35

भारतीय जनता पार्टी ने लगाया आरोप- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लोगों और मीडिया को गुमराह कर रही है आम आदमी पार्टी 

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लोगों और मीडिया को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय का आज का फैसला आम आदमी पा...

जुलाई 12, 2024 1:43 अपराह्न

views 28

केरल: तिरुवनंतपुरम में हैजा के मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हुई, स्वास्थ्य विभाग ने हैजा रोकने के लिए एहतियाती और निवारक उपाय किए

केरल में तिरुवनंतपुरम में पिछले दिनों हैजा के पांच और मामलों की पुष्टि हुई है। हैजा के मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने हैजा रोकने के लिए एहतियाती और निवारक उपाय किये हैं।   तिरुवनंतपुरम के नेय्यात्तिनकारा में विशेष स्कूल छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों में हैजा की प...

जुलाई 12, 2024 1:41 अपराह्न

views 31

दिल्‍ली: बिजली के मूल्‍यों में वृद्धि के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बिजली के मूल्‍यों में वृद्धि के खिलाफ आज प्रदर्शन किया। दिल्‍ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्‍ली सरकार के खिलाफ नारे लगाते और तख्‍तियां लहराते हुए आई.टी.ओ. पर प्रदर्शन किया। बिजली वितरण कंपनियों ने बिजली...

जुलाई 12, 2024 1:38 अपराह्न

views 21

आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने पर जोर दिया 

आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्‍ल्यूडी) की परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने पर जोर दिया है। नई दिल्ली में 170 वें सीपीडब्ल्यूडी वार्षिक दिवस पर एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने परियोजनाओं में अधिक पारदर्शिता और कम लागत की आवश्यकता पर भ...

जुलाई 12, 2024 1:34 अपराह्न

views 14

पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमत हुए भारत और भूटान

भारत और भूटान पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता, वन, वन्यजीव प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन ...

जुलाई 12, 2024 1:19 अपराह्न

views 24

एलएलबी पाठ्यक्रम में मनुस्मृति को शामिल करने के प्रस्ताव को  दिल्ली विश्वविद्यालय ने किया अस्वीकार 

दिल्ली विश्वविद्यालय ने एलएलबी पाठ्यक्रम में मनुस्मृति को शामिल करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद में ऐसे किसी भी प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया गया है।    शिक्षा मंत्री ने कहा क...

जुलाई 12, 2024 1:16 अपराह्न

views 36

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र को हिरासत में लिया

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी नागेंद्र को हिरासत में लिया है। कांग्रेस के बल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक को कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित घोटाले की जांच के लिए आज सुबह बेंगलुरु में हिरासत में ले लिया गया।    इस घ...

जुलाई 12, 2024 12:50 अपराह्न

views 33

गुजरात के सौराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 36 प्रतिशत बारिश, पूर्वी मध्य गुजरात में अब तक सबसे कम 16 प्रतिशत: मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के सौराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 36 प्रतिशत बारिश हुई है, इसके बाद कच्छ और दक्षिण गुजरात का स्थान है। पूर्वी मध्य गुजरात में अब तक सबसे कम 16 प्रतिशत बारिश हुई है। इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में 100 से अधिक तहसीलों में मध्यम से हल्की बारिश हुई।   दक्षिण...

जुलाई 12, 2024 12:40 अपराह्न

views 43

गुजरात:  राज्य सरकार ने किसानों को बागवानी में उन्नत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए चार नए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया 

गुजरात में राज्य सरकार ने किसानों को बागवानी में उन्नत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए राज्य में चार नए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। कुल 40 करोड़ रुपये की लागत से चार नए केंद्र अमरेली, दाहोद, बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में स्थापित किए जाएंगे।       राज्य के कृषि मंत्...

जुलाई 12, 2024 12:36 अपराह्न

views 49

असम: बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार लेकिन अभी भी 2500 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन 26 जिलों के क्षेत्रों के 2500 से अधिक गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य भर में 39 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गयी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ से किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ब्रह्मपुत्र, बूढ़ी दिहिंग, दिसांग...