जुलाई 12, 2024 8:16 अपराह्न

views 22

राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी

राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। रांची में अब से थोड़ी देर पहले गरज के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्यभर में रूक-रूककर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

जुलाई 12, 2024 7:36 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पन्द्रह नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से पन्द्रह नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नये इंटरसेप्टर वाहनों की तैनाती रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, कोरबा और रायगढ़ सहित पन्द्रह जिलों में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए की जाएगी। इंटरसेप्...

जुलाई 12, 2024 7:35 अपराह्न

views 24

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर में ‘‘जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज रायपुर के ग्राम टेमरी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर से ‘‘जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज से तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इस ब...

जुलाई 12, 2024 7:34 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में एक पत्रकारवार्ता की

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रायपुर में एक पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस चौबीस जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश की महिलाएं और आदिवासी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि नागरिकों म...

जुलाई 12, 2024 7:32 अपराह्न

views 22

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद भाजपा अब नगरीय निकाय और उसके बाद होने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी पन्द्रह से बीस ज...

जुलाई 12, 2024 7:30 अपराह्न

views 25

छत्तीसगढ़ राजभवन में राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, और गोवा राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया

छत्तीसगढ़ राजभवन में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, और गोवा राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”  कार्यक्रम के तहत राजभवन में यह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले राजस्...

जुलाई 12, 2024 7:27 अपराह्न

views 22

केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में बारह सदस्यीय दल आज शाम बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचा

  केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में बारह सदस्यीय दल आज शाम बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचा। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने डॉक्टर पनगढ़िया और दल के अन्य सदस्यों का स्वागत किया। यह दल आज चित्रक...

जुलाई 12, 2024 7:25 अपराह्न

views 25

उत्तराखण्डः राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 (पीसीएस) का आयोजन रविवार को किया जाएगा

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 (पीसीएस) का आयोजन रविवार प्रदेश के 405 केन्द्रों पर दो सत्रों में किया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा के लिए सभी  तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्ष...

जुलाई 12, 2024 7:23 अपराह्न

views 21

चम्पावत जिले का प्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा  मेला इस वर्ष 16 अगस्त से शुरू होगा

चम्पावत जिले का प्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा  मेला इस वर्ष 16 अगस्त से शुरू होगा। मेले की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि बग्वाल मेला इस वर्ष 16 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक मनाया जाएगा। मेले में मुख्य बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया जाएग...

जुलाई 12, 2024 7:23 अपराह्न

views 29

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति को उत्तराखण्ड में 5 हजार से अधिक गांवों में टीबी मुक्त अभियान की प्रगति की जानकारी दी। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को बताया कि राज्य में महिला स्वय...