जुलाई 12, 2024 8:49 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जापान को आम निर्यात करने के लिए कंटेनर्स को फ्लैग ऑफ किया। साथ ही प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित और आम महोत्सव से जुड़ी स्मारिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन म...

जुलाई 12, 2024 8:47 अपराह्न

views 17

बिना किसी सूचना के लम्बे समय तक गैरहाजिर रहने वाले विभिन्न जिलों के 17 चिकित्सा अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया 

  बिना किसी सूचना के लम्बे समय तक गैरहाजिर रहने वाले विभिन्न जिलों के 17 चिकित्सा अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कार्रवाई के निर्देश उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिये थे। तीन चिकित्सा अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई हैं। उपमुख्यम...

जुलाई 12, 2024 8:46 अपराह्न

views 17

प्रदेश में बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 18 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित

  प्रदेश में बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 16 जनपदों के 18 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश में घाघरा नदी बाराबंकी, अयोध्या और बलिया, राप्ती नदी सिद्धार्थनगर और गोरखपुर, बूढ़ी राप्ती सिद्धार्थनगर और क्वानो नदी गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रदेश में पीलीभीत, ...

जुलाई 12, 2024 8:46 अपराह्न

views 17

नीर नवजीवन परियोजना में प्राकृतिक रूप से तालाब के पानी को स्वच्छ करने का नवाचार अनुकरणीय है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नीर नवजीवन परियोजना में प्राकृतिक रूप से तालाब के पानी को स्वच्छ करने का नवाचार अनुकरणीय है। इससे फाउंटेन, पेड़-पौधों तथा उपयुक्त जीवों के माध्यम से जल स्वतः स्वच्छ होता रहेगा। यह तकनीक किफायती है, वर्तमान परिस्थितियों में इसका प्रभाव और महत्व बहुत अधिक है। मुख...

जुलाई 12, 2024 8:38 अपराह्न

views 18

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस सत्र से शुरू हो रहे आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस सत्र से शुरू हो रहे आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिये राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 17 से 19 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें प्रदेश और अन्य राज्यों के 13 से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।    

जुलाई 12, 2024 8:38 अपराह्न

views 26

केंद्रीय बलों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा की

केंद्रीय बलों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा की है। सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा सशस्त्र सीमा बल के प्रमुखों ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को आयु में छूट मिलेगी और उनके लिए कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नहीं होगी। इस बीच, प...

जुलाई 12, 2024 8:37 अपराह्न

views 23

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों और व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में आपसी सुलह से मोटर दुर्घटना दावा, जल कर, संपत्ति कर और राजस्व संबंधी विभिन्न मामलों का नि...

जुलाई 12, 2024 8:36 अपराह्न

views 18

नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सौर ऊर्जा से संबंधित सभी तरह के कार्य छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण-क्रेडा के माध्यम से कराने के निर्देश दिए

नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सौर ऊर्जा से संबंधित सभी तरह के कार्य छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण-क्रेडा के माध्यम से कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने परिपत्र जारी कर सौर ऊर्जा से...

जुलाई 12, 2024 8:36 अपराह्न

views 24

जांजगीर-चाम्पा जिले के करमन्दा गांव में डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत

जांजगीर-चाम्पा जिले के करमन्दा गांव में डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। वहीं चालीस से ज्यादा लोग इससे पीड़ित बताए जा रहे हैं।  दस मरीजों को जिला अस्पताल और छह मरीजों को बलौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगाकर पीड़ितों की जांच कर रही है।     

जुलाई 12, 2024 8:35 अपराह्न

views 21

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मितानिनों के बैंक खाते में 90 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मितानिनों के बैंक खाते में 90 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया। इस राशि में केंद्र और राज्य सरकार के अंश के साथ ही मितानिन प्रोत्साहन राशि भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के ...