जुलाई 13, 2024 2:03 अपराह्न

views 28

विधानसभा उपचुनाव: विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव में भारी अंतर से आगे चल रही है डीएमके

    विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव में डीएमके भारी अंतर से आगे चल रही है। डीएमके के अन्नियूर शिवा को अपने पीएमके प्रतिद्वंद्वी सी. अंबुमणि से 30 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर है। एआईएडीएमके दौड़ से बाहर हो गई । 6 अप्रैल को डीएमके विधायक एन.पुघजेनथी के निधन के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र खाली हो गया था।

जुलाई 13, 2024 1:58 अपराह्न

views 47

विधानसभा उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 2 और बीजेपी ने जीती एक सीट

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव नतीजों में देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर और नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा विजयी हुए हैं, जबकि हमीरपुर से बीजेपी के आशीष शर्मा ने जीत हासिल की है।  

जुलाई 13, 2024 1:49 अपराह्न

views 28

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयकर विभाग ने प्रत्यक्ष कर के रूप में एकत्र किए 6 लाख 45 हजार करोड़ से अधिक रुपये

  आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रत्यक्ष कर के रूप में 6 लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर एकत्र किए हैं। इस महीने की 11 तारीख तक 70 हजार 902 करोड़ रुपये की कर वापसी जा चुकी है। आयकर विभाग द्वारा बताया गया है कि कुल संग्रह राशि में 2 लाख 65 हजार 336 करोड़ रुपये कॉर्पोरेट कर, 3 लाख 61 हजा...

जुलाई 13, 2024 6:02 अपराह्न

views 45

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के कार्यान्‍वयन की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के कार्यान्‍वयन की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास के प्रति वचनबद्ध है। श्री शाह ने स्‍थानीय निवासियों...

जुलाई 13, 2024 1:20 अपराह्न

views 34

बिहार: रुपौली विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी, जेडीयू उम्मीदवार एक हजार से अधिक वोटों से आगे

  बिहार में रुपौली विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना पूर्णिया में हो रही है। सात दौर की गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मण्‍डल से एक हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। शंकर सिंह को 37 हजार 137 वोट मिले हैं, जबकि कलाधर प्रसाद को 36 हजार ...

जुलाई 13, 2024 1:14 अपराह्न

views 29

नेपाल: त्रिशूली नदी में गिरी बसों के लापता यात्रियों की खोज जारी, गोताखोरों सहित सेना और पुलिस की टीमों ने दूसरे दिन भी जारी रखा अभियान

  नेपाल में गोताखोरों सहित सेना और पुलिस कर्मियों की टीमों ने घटना स्थल पर दूसरे दिन भी खोज अभियान जारी रखा। यहां लगभग 60 यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गई थीं। हादसे में लापता व्यक्तियों के परिवारों ने मांग की है कि आवश्यक प्रौद्योगिकी और उपकरणों का उपयोग करके खोज अभियान को और अधिक प...

जुलाई 13, 2024 1:10 अपराह्न

views 35

नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में चल रही है दो-दिवसीय रोबोट प्रतियोगिता डीडी-रोबोकॉन इंडिया-2024, प्रसार भारती और आईआईटी दिल्ली कर रहे हैं कार्यक्रम की मेजबानी  

  दो-दिवसीय रोबोट प्रतियोगिता डीडी-रोबोकॉन इंडिया 2024 नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में चल रही है। प्रसार भारती और आईआईटी दिल्ली इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं और 45 से अधिक कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों के 750 से अधिक छात्र इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।    प्रतियोगिता के ...

जुलाई 13, 2024 1:05 अपराह्न

views 32

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट: महिला सिंगल्स फाइनल में आज बारबोरा क्रेजीकोवा से होगा जैस्‍मीन पाओलिनी का सामना

  लंदन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स फाइनल में आज जैस्‍मीन पाओलिनी का सामना बारबोरा क्रेजीकोवा से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। सेमीफाइनल में चेक गणराज्‍य की क्रेजीकोवा ने कजाकिस्तान की एलिना रायबाकिना को हराया था। वहीं, इटली की पाओलिनी ने क्रोएशि...

जुलाई 13, 2024 12:28 अपराह्न

views 45

यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट: बर्लिन में स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला 

     यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला देर रात 12.30 बजे बर्लिन में स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। स्‍पेन इस चैंपियनशिप को रिकॉर्ड चौथी बार जीतने का प्रयास करेगा, वहीं इंग्लैंड लगातार दूसरी बार यूरो कप के फाइनल में खेलेगा। अंतिम चार के मुकाबलों में स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से और इंग्‍ल...

जुलाई 13, 2024 12:05 अपराह्न

views 62

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

दिल्ली पुलिस ने कीर्ति चक्र से अलंकृत शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। दिल्ली पुलिस विशेष इकाई द्वारा मामला दर्ज ...