जुलाई 13, 2024 6:50 अपराह्न

views 15

गोड्डा जिले में पुलिस ने एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

गोड्डा जिले में पुलिस ने एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जेपीएन चौधरी ने बताया कि तीन दिन पहले नाबालिक के परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जुलाई 13, 2024 6:49 अपराह्न

views 16

स्वर्ण व्यवसायी संदीप सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी संदीप सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां ने बताया कि 40 हजार रुपये की लेन-देन हत्या की मुख्य वजह बनी।

जुलाई 13, 2024 6:48 अपराह्न

views 26

राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एक बार फिर शुरु की गयी है

राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एक बार फिर शुरु की गयी है। आज हटिया रेलवे स्टेशन से 820 ईसाई धर्मावलंबियों के जत्थे को गोवा के लिए रवाना किया गया। इससे पहले बोकारो जिले के 69 ईसाई धर्मावलंबियों को जिले के उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद और खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने बस से रांची के हटिया ...

जुलाई 13, 2024 6:48 अपराह्न

views 18

झारखंड के मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन षाड़ंगी रांची के मांडर और जमशेदपुर के बहरागोड़ा में ग्राम न्यायालयों का उद्घाटन करेंगे

झारखंड के मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन षाड़ंगी और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद कल रांची के मांडर और जमशेदपुर के बहरागोड़ा में ग्राम न्यायालयों का उद्घाटन करेंगे। इन ग्राम न्यायालयों में पंचायतों से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। राज्य में पहला ग्राम न्यायालय की शुरुआत कोडरमा...

जुलाई 13, 2024 6:47 अपराह्न

views 17

वाराणसी से रांची तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव की मांग

राज्यसभा सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत बाजपेई ने वाराणसी से रांची तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव की मांग रेल मंत्री से की है। सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि पारसनाथ स्टेशन गिरिडीह जिला मुख्यालय और देवघर को जोड़ता है। इसका धार्मिक के साथ ही व...

जुलाई 13, 2024 6:47 अपराह्न

views 12

त्यागराज स्टेडियम में दो दिन के रोबोट प्रतिस्पर्धा डीडी रोबोकॉन इंडिया-2024 का आयोजन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी दिल्ली और प्रसार भारती आज से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दो दिन के रोबोट प्रतिस्पर्धा डीडी रोबोकॉन इंडिया-2024 का आयोजन करेंगे।

जुलाई 13, 2024 6:46 अपराह्न

views 18

केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में अनियमितता का आरोप लगाया

केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में अनियमितता का आरोप लगाया है। गिरिडीह में आकाशवाणी से बातचीत करते हुए उन्होंने जल जीवन मिशन के साथ-साथ पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के क्रियान्वयन में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के...

जुलाई 13, 2024 6:46 अपराह्न

views 13

पश्चिमी सिंहभूमः भारतीय इस्पात प्राधिकरण,सेल प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच अनिश्चितकालिन स्लो डाउन आंदोलन खत्म

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा लौह अयस्क खदान में भारतीय इस्पात प्राधिकरण,सेल प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच 5 घंटे तक चली लंबी वार्ता के बाद अनिश्चितकालिन स्लो डाउन आंदोलन खत्म हो गया है। मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में चार जुलाई से ही आंदोलन कर रहे थे। समझौते के बाद गुवा खदान में आम दिनों की तरह उत...

जुलाई 13, 2024 6:45 अपराह्न

views 23

हरिद्वार की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की

हरिद्वार की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। परिणामों में भाजपा दूसरे स्थान पर रही, जबकि हरिद्वार से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। मंगलौर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन को 31 हजार 710 वोट और भाजपा के उ...

जुलाई 13, 2024 6:44 अपराह्न

views 24

सीएम धामी ने एससी और एसटी अधिनियम के अन्तर्गत लंबित मामलों का समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के अन्तर्गत लंबित मामलों का समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। श्री धामी ने आज देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक में एससी और एसटी से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए न्यायालयों में नियमित ...