जुलाई 15, 2024 4:23 अपराह्न

views 21

देश में थोक मुद्रास्फीति में लगातार चौथे महीने वृद्धि

देश में थोक मुद्रास्फीति में लगातार चौथे महीने वृद्धि   देश में थोक मुद्रास्फीति में लगातार चौथे महीने वृद्धि देखी गई। खाद्य वस्‍तुओं विशेष रूप से सब्जियों और विनिर्मित चीजों की कीमतों में वृद्धि के कारण जून में थोक मुद्रास्‍फीति 3.36 प्रतिशत रही। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मई में 2.61 प्...

जुलाई 15, 2024 2:05 अपराह्न

views 35

रत्नागिरी क्षेत्र के दीवानखावटी-विन्हेरे खंड के बीच भूस्खलन के कारण प्रभावित हुई कोंकण में रेल सेवाएं 

रत्नागिरी क्षेत्र के दीवानखावटी-विन्हेरे खंड के बीच भूस्खलन के कारण कोंकण में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यह घटना कल शाम की है। इस कारण लोकमान्य तिलक तिरुवनंतपुरम सेंट्रल "नेत्रावती" एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।   पांच अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिय...

जुलाई 15, 2024 1:56 अपराह्न

views 21

के.पी.शर्मा ओली ने आज चौथी बार बने नेपाल के प्रधानमंत्री,   राष्‍ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ ली

    नेपाल में श्री के.पी.शर्मा ओली ने आज चौथी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्‍ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्‍हें राष्ट्रपति भवन की मुख्य इमारत शीतल निवास में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने नवनियुक्त 21 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। श्री ओली के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में ए...

जुलाई 15, 2024 1:52 अपराह्न

views 57

अमरीका: राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रम्प ने किया आह्वान, राजनीतिक विभाजन को दूर करके साथ आएं देशवासी

  अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रम्प ने देशवासियों से राजनीतिक विभाजन को दूर करने और एक साथ आने का आह्वान किया है। श्री ट्रम्प ने कहा कि रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन में उनका आगामी भाषण राष्ट्रपति बाईडन की आलोचना के बजाय राष्ट्रीय एकता लाने पर क...

जुलाई 15, 2024 1:44 अपराह्न

views 36

दक्षिण गुजरात के सूरत, भरूच और नर्मदा जिलों में हुई मूसलाधार वर्षा, राज्‍य में अब तक दर्ज की गई 29.48 प्रतिशत बारिश 

  दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों विशेषकर सूरत, भरूच और नर्मदा जिलों में आज मूसलाधार वर्षा हुई। पिछले दो घंटों के दौरान सूरत के उमरपाडा में करीब 10 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। गरूदेश्‍वर, टीकलवाडा, नतरंग क्षेत्रों में भी आज सुबह तेज वर्षा हुई। राज्‍य में अब तक इस मौसम में 29.48 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। स...

जुलाई 15, 2024 1:42 अपराह्न

views 32

अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार कोपा अमरीका चैंपियनशिप जीती  

  अर्जेंटीना ने आज सुबह कोलंबिया को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार कोपा अमरीका चैंपियनशिप जीती। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में लौटेरो मार्टिनेज़ ने अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में विजयी गोल किया। लौटेरो मार्टिनेज़ ने कोपा अमरीका गोल्डन बूट जीता। उन्‍होंने टूर्नामेंट में सबसे अधिक पांच गोल किए। अर्जें...

जुलाई 15, 2024 1:46 अपराह्न

views 33

गृह मंत्री अमित शाह ने असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।  श्री शाह ने इन राज्यों में बढ़े हुए जलस्तर के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

जुलाई 15, 2024 1:35 अपराह्न

views 31

गुजरात:  आणंद के निकट अहमदाबाद-वड़ोदरा एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत  

  गुजरात में आणंद के निकट अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर आज सवेरे एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गये। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक चिकोरा गांव के निकट एक बस से टकरा गया। बस का एक टायर फट जाने के कारण यह सड़क किनारे खड़ी बस से टक...

जुलाई 15, 2024 1:26 अपराह्न

views 31

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री के0 पी0 शर्मा ओली को नेपाल के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी 

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री के0 पी0 शर्मा ओली को नेपाल के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। एक संदेश में श्री मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हित को और बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

जुलाई 15, 2024 4:35 अपराह्न

views 27

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आगामी कारगिल विजय दिवस के अवसर द्रास में ऑपरेशन विजय के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    लद्दाख में संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आगामी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर ऑपरेशन विजय के जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस यात्रा में उन्‍होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान को...