जुलाई 17, 2024 9:41 पूर्वाह्न

views 38

नीति आयोग पुनर्गठन: राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण के साथ शिवराज सिंह चौहान को पदेन सदस्य के रूप में किया गया शामिल

  केन्द्र सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ आयोग में पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।    सरकारी अधिसूचना में कहा गया है, कि आयोग के विशेष आमंत्रित सदस्यों ...

जुलाई 17, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 23

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सोशल मीडिया पोस्ट, बताया- कैसे वैश्विक मंच पर ‘मेक इन इंडिया’ बढ़ा रहा है भारत की अर्थव्यवस्था को आगे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि कैसे 'मेक इन इंडिया' भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में मेक इन इंडिया की झलक दिखाते हुए बताया गया है कि भारतीय साइकिलों की दुनियाभर में मांग हो रही है। ब्रिटेन, जर्मनी और नीदरलैंड्...

जुलाई 16, 2024 9:22 अपराह्न

views 33

ईडी ने धनशोधन मामले में बिहार के आईएएस अधिकारी और पूर्व आरजेडी विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की

बिहार में प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले में आज राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजीव हंस के कई ठिकानों पर छापेमारी की। संजीव हंस बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। वह पूर्व विधायक के नजदीकी हैं। ...

जुलाई 16, 2024 9:20 अपराह्न

views 27

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने स्विस समकक्ष गाइ पार्मेलिन से व्यापार और आर्थिक साझेदारी पर चर्चा की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करने के लिए अपने स्विस समकक्ष गाइ पार्मेलिन के साथ बातचीत की। श्री गोयल रविवार से स्विट्जरलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान, दोनो...

जुलाई 16, 2024 9:11 अपराह्न

views 20

दिल्‍ली की एक अदालत ने मुख्‍यमंत्री  अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्‍यायिक हिरासत 30 जुलाई तक बढ़ाई

दिल्‍ली की एक अदालत ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्‍यायिक हिरासत 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। बिभव कुमार पर आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद दिल्‍ली महिला आयोग की पूर्व अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल के साथ अभद्रता करने का आरोप है। दिल्‍ली पुलिस ने तीसहजारी कोर्ट में द...

जुलाई 16, 2024 9:08 अपराह्न

views 21

केंद्रीय वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के दो प्रमुख एमबीए कार्यक्रमों का उद्घाटन किया

केंद्रीय वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा है कि भारत में फार्मास्युटिकल, कपड़ा, ऑटोमोबाइल और रसायन क्षेत्र में निर्यात में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। श्री बर्थवाल ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के दो प्रमुख एमबीए कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत 204...

जुलाई 16, 2024 9:07 अपराह्न

views 14

महाराष्‍ट्र सरकार ने मुम्‍बई-पुणे एक्‍सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

महाराष्‍ट्र सरकार ने आज तड़के मुम्‍बई-पुणे एक्‍सप्रेस वे दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोग मारे गये हैं और 40 घायल हो गये हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कलमबोली के एजीएम अस्पताल गए और घायलों का हालचाल पूछा। उन्‍...

जुलाई 16, 2024 9:06 अपराह्न

views 14

उपभोक्‍ता मामलों के विभाग में सचिव निधि खरे ने भारतीय खुदरा कारोबारी संगठन के साथ बैठक में दालों की कीमतों पर विचार-विमर्श किया

उपभोक्‍ता मामलों के विभाग में सचिव निधि खरे ने कहा है कि चना, अरहर और उड़द दाल के दाम प्रमुख मंडियों में पिछले एक महीने के दौरान चार प्रतिशत तक घटे हैं। हालांकि खुदरा कीमतों में ऐसी कमी नहीं देखी गई है। उन्‍होंने कहा कि मंडियों में थोक कीमतों और खुदरा कीमतों में विपरीत रूख देखा गया है। सचिव ने कहा क...

जुलाई 16, 2024 8:59 अपराह्न

views 8

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महेन्‍द्रगढ के पाली में एक केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्‍मेलन को संबोधित किया

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पिछडे वर्गों का आरक्षण छीन रही है। अगर कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में आ गई, तो वह यहां भी ऐसा करेगी। उन्‍होंने कहा कि किसी भी हालत में हरियाणा में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। श्री शाह आज महेन्‍द्रगढ के पाली में एक केन्‍द्रीय विश्‍वविद्याल...

जुलाई 16, 2024 8:57 अपराह्न

views 12

आईएमएफ ने वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान 20 अंक बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ ने वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान 20 अंक बढाकर सात प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में आईएमएफ ने भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद का अनुमान 30 अंक बढ़ाकर छह दशमलव आठ प्रतिशत कर किया था। आईएमएफ ने कहा कि निजी खपत, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों...