नवम्बर 11, 2025 1:33 अपराह्न

views 51

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में वेंगलयापलेम तालाब का उद्घाटन किया

केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 21 एकड़ में फैले वेंगलयापलेम तालाब का उद्घाटन किया। इस तालाब का जीर्णोद्धार एक करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी ...

नवम्बर 11, 2025 1:18 अपराह्न

views 39

तमिलनाडु के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी, हवाई अड्डों के पास पांच स्तरीय पहरा

तमिलनाडु के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपने निर्धारित समय से साढ़े 3 घंटे पहले और घरेलू उड़ानों के लिए डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में पाँच स्तरीय सुर...

नवम्बर 11, 2025 1:10 अपराह्न

views 69

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने आतंकवाद पर अपना रुख स्पष्ट किया

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद से आंतकवाद में इस्‍तेमाल अवैध हथियारों के लिए वित्‍तीय सहायता देने और उनकी तस्‍करी करने वालों पर कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति अपनाने का आग्रह किया है। छोटे हथियारों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में चर्चा के दौरान भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतानेनी हरीश ने कहा...

नवम्बर 11, 2025 1:06 अपराह्न

views 36

भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्‍पादन, इस्‍तेमाल और निर्यात का केंद्र बनाना सरकार का उद्देश्‍य: केन्‍द्रीय ऊर्जा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी

केन्‍द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा है कि सरकार का उद्देश्‍य भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्‍पादन, इस्‍तेमाल और निर्यात का वैश्‍विक केन्‍द्र बनाना है। श्री जोशी ने यह बात नई दिल्‍ली में ग्रीन हाइड्रोजन पर तीसरे अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान कही। उन्‍होंन...

नवम्बर 11, 2025 12:52 अपराह्न

views 48

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कार विस्फोट के दोषियों को नहीं बख्शने का दिया आश्वासन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि दिल्ली कार विस्फोट के ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। आज नई दिल्ली में दिल्ली रक्षा संवाद को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बताया कि प्रमुख जांच एजेंसियां इस घटना की त्वरित और गहन जांच कर रही है...

नवम्बर 11, 2025 12:34 अपराह्न

views 2.2K

झारखंड: घाटशिला विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान जारी

झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 11 बजे तक 34 प्रतिशत से अधिक वोट डाले जा चुके हैं। 300 मतदान केन्‍द्रों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस सीट के लिए 2 लाख 55 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।   राज्‍य के शि...

नवम्बर 11, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 61

इराक में नई संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी

इराक में नई संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार संसद के 329 सदस्‍यों का चुनाव किया जाना हैं। इसमें 83 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के 7,744 उम्मीदवार मैदान में हैं।   इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी के नेतृत्व वाला शक्ति...

नवम्बर 11, 2025 12:18 अपराह्न

views 199

दो दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, चौथे नरेश की 70वीं जयंती समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिवस समारोह में भाग लेने के लिए भूटान पहुंच गए हैं। भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे ने पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से उनका स्‍वागत किया। इस यात्रा का उद्देश्‍य भूटान के साथ विशेष मैत्री और सहयोग संबंध...

नवम्बर 11, 2025 12:23 अपराह्न

views 656

ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान जारी

ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 11 बजे तक 32.51 प्रतिशत मतदान की खबर है। निर्वाचन क्षेत्र के 358 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है और यह शाम 5 बजे तक चलेगा। हालाँकि, दूरदराज और माओवाद प्रभावित इलाकों में स्थित 47 मतदान केंद्रों पर मतदान आज शाम 4 बजे समाप्त ह...

नवम्बर 11, 2025 11:15 पूर्वाह्न

views 47

श्रीमाता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कल दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद फैसला

दिल्ली में कल हुए विस्फोट के बाद रियासी जिला प्रशासन और पुलिस ने श्रीमाता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि तीर्थयात्रियों और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गय...