जुलाई 18, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 30

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने छह देशों को एसोसिएट क्रिकेट में आईसीसी डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने छह देशों को एसोसिएट क्रिकेट में आईसीसी डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। दक्षिण अमरीकी देश मेक्सिको को क्रिकेट में उत्‍कृष्‍टता के लिए पुरस्कृत किया गया है। जबकि वह फुटबॉल में पहले से प्रतिष्ठित है। अन्य देशों में ओमान, नीदरलैण्‍ड्स, संयुक्‍त अरब अमीरात, ...

जुलाई 18, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 19

तलवारबाज श्रेया गुप्ता ने राष्ट्रमंडल जूनियर और कैडेट चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

जम्‍मू कश्‍मीर की प्रसिद्ध तलवारबाज श्रेया गुप्ता ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में चल रही राष्ट्रमंडल जूनियर और कैडेट चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपना पहला व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किया है। श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की सोंडर निकोल को 16 अंकों की तालिक...

जुलाई 18, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 27

जम्‍मू-कश्‍मीर: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुंछ में की गई रिवर राफ्टिंग अभियान की शुरुआत

जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमावर्ती पुंछ जिले में पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढावा देने के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष रिवर राफ्टिंग अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य साहसिक गतिविधियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए पुंछ को एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। अमरनाथ यात्रा में जाने वाले ...

जुलाई 18, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 48

पेंशन और पेंशनभोगी कल्‍याण विभाग कल से जम्‍मू में 54वीं सेवा निवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला आयोजित करेगा

पेंशन और पेंशनभोगी कल्‍याण विभाग कल से जम्‍मू के कन्‍वेंशन सेंटर में 54वीं सेवा निवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला आयोजित करेगा। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह की उपस्थिति में किया जा...

जुलाई 18, 2024 8:46 पूर्वाह्न

views 32

स्वीडिश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में आज भारत के सुमित नागल का मुकाबला अर्जेंटीना के मरियानो नवोने से होगा

स्वीडिश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में आज भारत के प्रथम वरीयता प्राप्त सुमित नागल का मुकाबला दुनिया के 36वें नम्‍बर के खिलाड़ी अर्जेंटीना के मरियानो नवोने से होगा। यह मैच आज दोपहर स्वीडन के बस्‍ताद टेनिस स्‍टेडियम के सेंटर कोर्ट में खेला जाएगा। इससे पहले मंगलवार को सुमित ने स्वीडन क...

जुलाई 18, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 17

क्रिकेट: श्रीलंका के दाम्बुला में कल से शुरू होगी महिलाओं की एशिया कप टी-20 प्रतियोगिता

क्रिकेट में महिलाओं की एशिया कप टी-20 प्रतियोगिता कल से श्रीलंका के दाम्‍बुला में शुरू होगी। इस प्रतियोगिता के सभी मैच रनगिरी दाम्बुला अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कल ग्रुप A की टीमों - संयुक्‍त अरब अमीरात और नेपाल के बीच खेला जाएगा। उसके बाद ग्रुप A में ही भा...

जुलाई 18, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 41

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आई.एन.एस. तेग ने ओमान के तट के निकट डूबे तेल टैंकर से नौ लोगों को बचाया

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आई.एन.एस. तेग ने ओमान के तट के निकट डूबे तेल टैंकर से कल आठ भारतीयों सहित चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया है। कोमोरोस-ध्वज वाले तेल टैंकर एम.वी. प्रेस्टीज फाल्कन में 13 भारतीय और श्रीलंका के तीन लोगों सहित चालक दल के 16 सदस्य शामिल थे। शेष लोगों की तलाश जारी है। टैंकर के पल...

जुलाई 18, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 33

जम्‍मू-कश्‍मीर: डोडा जिले में आतंकियों के समर्थकों के स्थानीय नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने चलाया जबरदस्त अभियान, चार अभियुक्त गिरफ्तार

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलिस ने डोडा जिले में कई हमलों के सिलसिले में आतंकियों के समर्थकों के स्थानीय नेटवर्क के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया है। इसमें चार अभियुक्‍त गिरफ्तार किये गए हैं। पुलिस ने जून और जुलाई के दौरान हुए आतंकी हमलों के जवाब में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इन हमलों के सिलसिले में 12 जून ...

जुलाई 18, 2024 8:38 पूर्वाह्न

views 35

हैम्बर्ग ओपन टेनिस प्रतियोगिता में आज भारत के रोहन बोपन्‍ना और एन. श्रीराम बालाजी का सामना जर्मनी के जैकब श्‍नाइटर और मार्क वालनर से होगा

जर्मनी में चल रही हैम्बर्ग ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के रोहन बोपन्‍ना और एन. श्रीराम बालाजी की जोड़ी का सामना पहले दौर में आज शाम जर्मनी के जैकब श्‍नाइटर और मार्क वालनर से होगा। दोनों भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में लय में आने की कोशिश करेंगे क्‍योंकि ये दोनों आगामी पेरिस ओलंपिक में भी एक साथ...

जुलाई 18, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक ‘विंग्‍स टू अवर होप्‍स’ का विमोचन आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के पहले वर्ष से 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक 'विंग्स टू अवर होप्‍स — वॉल्यूम-वन' का विमोचन आज नई दिल्‍ली में किया जाएगा। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ई-पुस्‍तक का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव भी उपस्थ...