जुलाई 18, 2024 8:49 अपराह्न

views 21

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखण्ड स्थित गैर सरकारी संगठन विकास भारती परिसर में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए हुए

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आज गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखण्ड स्थित गैर सरकारी संगठन विकास भारती परिसर में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए हुए। कार्यक्रम  के दौरान संघ प्रमुख ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

जुलाई 18, 2024 8:47 अपराह्न

views 23

कश्मीर घाटी में दो आतंकवादी मारे गए

  कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने आज उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए। इलाके में घुसपैठ को रोकने के लिए अभियान जारी है।

जुलाई 18, 2024 8:46 अपराह्न

views 19

राज्य के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा जिले में कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थी के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया

राज्य के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा जिले में कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थी के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण करने के साथ ही आदिवासियों के बीच वन पट्टे भी बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ...

जुलाई 18, 2024 8:46 अपराह्न

views 26

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एन एच ए आई आगे वाले शीशे पर फास्टैग नहीं लगाने वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूल करेगा

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एन एच ए आई आगे वाले शीशे पर फास्टैग नहीं लगाने वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूल करेगा। प्राधिकरण ने कहा कि जानबूझकर विंडस्क्रीन पर फास्टैग न लगाने से टोल प्लाजा पर अनावश्यक देरी होती है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को असुविधा होती है। इस संबंध में सभी...

जुलाई 18, 2024 8:45 अपराह्न

views 34

सरकार ने आज यूनिसेफ की उस रिपोर्ट को गलत बताया जिसमें कहा गया है कि भारत में टीकाकरण से वंचित बच्‍चों की संख्‍या अधिक है

    सरकार ने आज यूनिसेफ की उस रिपोर्ट को गलत बताया जिसमें कहा गया है कि भारत में टीकाकरण से वंचित बच्‍चों की संख्‍या अधिक है। यह रिपोर्ट देश में टीकाकरण की अधूरी तस्‍वीर को दिखाती है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्‍हें यह समझना चाहिए की इन देशों के जनसंख्या आधार और टीकाकरण कवरेज की ...

जुलाई 18, 2024 8:45 अपराह्न

views 13

जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में अपनी जमानत की गुहार लगाई

टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में अपनी जमानत की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है। आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। इडी की ओर से ...

जुलाई 18, 2024 8:44 अपराह्न

views 21

नीट यूजी पेपर लीक मामले में 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया है कि परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक जारी किया जाए

नीट यूजी पेपर लीक मामले में 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया है कि परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक जारी किया जाए। शीर्ष अदालत ने एनटीए को निर्देश दिया है कि वह नीट-यूजी परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करे और...

जुलाई 18, 2024 8:43 अपराह्न

views 20

संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई

संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने कनीय अधिकारियों द्वारा शपथ पत्र दाखिल कराने पर राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।

जुलाई 18, 2024 8:40 अपराह्न

views 20

देशभर में 1 जुलाई से लागू हुए 3 नये आपराधिक कानूनों को राज्य में खूब सराहना मिली

देशभर में 1 जुलाई से लागू हुए 3 नये आपराधिक कानूनों को राज्य में खूब सराहना मिल रही है। कानून के जानकारों का कहना है कि नये कानून से त्वरित न्याय की परिकल्पना साकार होगी। रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे ने कहा कि नए कानूनों में दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता मिलेगी, देरी की ज...

जुलाई 18, 2024 8:39 अपराह्न

views 18

रांची समेत पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता धीमी पड़ी

रांची समेत पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता धीमी पड़ गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने अपने पूर्वानुमान में आज और कल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून का ट्रफ कमजोर हो चुका है। इस कारण आज और कल तेज बा...