जुलाई 19, 2024 3:56 अपराह्न

views 23

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा। इसके लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में झारखंड कैबिनेट सत्र संचालन के लिए अधिसूचना जारी कर देगी। सूत्रों के अनुसार मॉनसून सत्र 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में कुल छह कार्यदिवस होंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देन...

जुलाई 19, 2024 3:55 अपराह्न

views 16

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड को स्पार्क- सिस्टमैटिक प्रोग्रेसिव एनालिटिकल रियल टाइम रैंकिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड को स्पार्क- सिस्टमैटिक प्रोग्रेसिव एनालिटिकल रियल टाइम रैंकिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया है। साथ ही मेदनीनगर नगर निगम को प्रेज- परफॉर्मेंस रिकॉग्निशन फॉर एसेस टू फिनांसियल इनक्लूजन एंड ...

जुलाई 19, 2024 3:53 अपराह्न

views 14

झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया

झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जारी कर दी है। बता दें कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी 20 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं और आज उनका अंतिम कार्य दिवस है।

जुलाई 19, 2024 3:50 अपराह्न

views 19

जल शक्ति अभियान के मुख्य नोडल अधिकारी रूपेश कुमार ठाकुर ने कल कोडरमा में जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की

जल शक्ति अभियान के मुख्य नोडल अधिकारी और भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ठाकुर ने कल कोडरमा में जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोडरमा प्रखंड के पांडेडीह में बने अमृत सरोवर में पानी की उपलब्धता देख खुशी जतायी और जिले मे...

जुलाई 19, 2024 2:17 अपराह्न

views 36

माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित

  माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर में आई गडबडी के कारण दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और बडे उद्योगों, बैंकिंग सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस का काम काज बाधित हुआ है।   भारत में इंडिगो, अकासा और स्‍पाइसजेट एयरलांइस का कामकाज पूरे देश में बंद हो गया है। पूरे विश्‍व में एयरलाइन्‍स का कहना है कि उनक...

जुलाई 19, 2024 2:13 अपराह्न

views 25

पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को संयुक्त राज्य अमरीका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

  पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को संयुक्त राज्य अमरीका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री क्वात्रा के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की संभावना है। तत्कालीन राजदूत तरणजीत सिंह संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था।

जुलाई 19, 2024 2:10 अपराह्न

views 23

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक दुर्घटना में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, छह अन्य घायल

  महाराष्ट्र के जालना जिले में कल शाम एक दुर्घटना में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 14 यात्रियों को ले जा रही एक तेज रफ्तार जीप के चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप जालना-राजूर राजमार्ग पर एक खुले कुएं में गिर गई। यात्री वार्षिक तीर्थयात्रा आषाढ़ी वारी को पूरा करने के बाद पंढर...

जुलाई 19, 2024 2:06 अपराह्न

views 32

बांग्‍लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्‍या बढकर 39 हो गई

  बांग्‍लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्‍या बढकर 39 हो गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार सरकारी नौकरियों के लिए आरक्षण प्रणालियों में सुधार की मांग करने वाले विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। इस अशांति के कारण टेलीविजन न्‍यूज चैनल...

जुलाई 19, 2024 2:02 अपराह्न

views 26

रूस के क्रास्नोयार्स्क में आपात स्थिति में उतरने वाली एयर इंडिया की उडान के यात्रियों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास की टीम पहुंची

  रूस के क्रास्नोयार्स्क में आपात स्थिति में उतरने वाली एयर इंडिया की उडान के यात्रियों की सहायता के लिए रूस में भारतीय दूतावास के तीन वरिष्ठ अधिकारियों और दुभाषियों की एक टीम क्रास्नोयार्स्क पहुंच गई है। एयर इंडिया की यह उडान सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। टीम के सदस्‍य यात्रियों को हर संभव सहायता प्रद...

जुलाई 19, 2024 1:10 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर उरसुला वॉन डेर लेएन को बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर उरसुला वॉन डेर लेएन को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि वे वैश्विक कल्‍याण के लिए रणनीतिक साझेदारी को सशक्‍त बनाने के प्रति मिलकर काम करने को उत्‍सुक हैं। यह यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ...