जुलाई 20, 2024 10:25 पूर्वाह्न

views 35

 बिहार सरकार ने पहली फिल्म प्रचार नीति को स्‍वीकृति दी

    बिहार सरकार ने अपनी पहली फिल्म प्रचार नीति को स्‍वीकृति दे दी है। इसका उद्देश्य फिल्म निर्माताओं और सिनेमा प्रेमियों को पूर्ण संस्थागत सहयोग प्रदान करना है। यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हुआ।       इस नीति के अनुसार, बिहार की सांस्कृतिक विरासत को ...

जुलाई 20, 2024 9:23 पूर्वाह्न

views 30

नए विचारों के साथ आगे आएं सरकारी तकनीकी इंजीनियरिंग संस्थान- अश्विनी वैष्णव

    केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न पहलों से सरकारी तकनीकी शिक्षा क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकारी तकनीकी इंजीनियरिंग संस्थानों को नए विचार के साथ आने और केंद्र सरकार को तुरंत प्रस्ताव भेजने को कहा है, ताकि वह उसके अनुसार बेहतर सुविधा...

जुलाई 20, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 35

महिला एशिया कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

    महिला एशिया कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट में, भारत ने श्रीलंका के दांबुला में अपने पहले ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट और 35 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19 ओवर और दो गेंद पर 108...

जुलाई 20, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 13

गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

  गुजरात में, सौराष्‍ट्र के तटीय जिलों में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि देव भूमि द्वारका और पोरबंदर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इन दोनों स्‍थानो पर पिछले 36 घंटे के दौरान 20 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग...

जुलाई 19, 2024 9:10 अपराह्न

views 42

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से ऋण और जमा वृद्धि के बीच अंतराल पर नजर रखने को कहा है

      भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से ऋण और जमा वृद्धि के बीच अंतराल पर नजर रखने को कहा है। उन्‍होंने बैंकों को ऋण के जमा से अधिक नहीं होने देने का परामर्श दिया। गवर्नर ने ऋण और जमा वृद्धि के बीच अंतराल के कारण वित्तीय प्रणाली के संरचनात्मक तरलता मुद्दों के संपर्क में आने की ...

जुलाई 19, 2024 9:08 अपराह्न

views 22

भारतीय रिजर्व बैंक- आरबीआई ने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर मामले में केवल 10 बैंकों और एनबीएफसी में व्यवधान थे जिन्हें सही कर लिया गया है

  भारतीय रिजर्व बैंक- आरबीआई ने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर मामले में केवल 10 बैंकों और एनबीएफसी में व्यवधान थे जिन्हें सही कर लिया गया है या किया जा रहा है। आरबीआई ने कहा कि अधिकांश बैंकों के महत्वपूर्ण सिस्टम क्लाउड में नहीं हैं और इसके अलावा, केवल कुछ बैंक ही क्राउडस्ट्राइक टूल का उपयोग कर र...

जुलाई 19, 2024 9:07 अपराह्न

views 22

गुजरात के सौराष्ट्र में कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश हुई

    गुजरात के सौराष्ट्र में कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश हुई। गुजरात के देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, पोरबंदर और गिर सोमनाथ जिलों में आज तेज वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

जुलाई 19, 2024 9:06 अपराह्न

views 15

देश में खरीफ फसलों की बुआई पिछले वर्ष छह सौ 80 लाख हेक्टेयर के मुकाबले अब तक सात सौ चार लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में की गई है

  देश में खरीफ फसलों की बुआई पिछले वर्ष छह सौ 80 लाख हेक्टेयर के मुकाबले अब तक सात सौ चार लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में की गई है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि चावल की बुआई एक सौ 66 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में की गई है, जो पिछले साल से करीब 11 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। ...

जुलाई 19, 2024 9:05 अपराह्न

views 24

उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के प्रभाव के कारण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार वर्षा की आशंका

      मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के प्रभाव के कारण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज, विदर्भ और तेलंगाना में आज और कल अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। आज और कल कोंकण  गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक...

जुलाई 19, 2024 9:04 अपराह्न

views 21

दिल्ली हाफ मैराथन का 19वां संस्करण 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा

  दिल्ली हाफ मैराथन का 19वां संस्करण 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, रात 11 बजकर 59 मिनट तक रजिस्‍ट्रेशन कराया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 सितंबर 2024 की रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। एशियाई खेलों की लंबी कूद की रजत पदक ...