जुलाई 23, 2024 8:59 अपराह्न

views 10

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में यू.सी.सी लागू करने की दिशा में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में समान नागरिक संहिता- यू.सी.सी लागू करने के लिए इसके अधीन संचालित होने वाली प्रक्रियाओं व नियमों को समयबद्धता के साथ अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यू॰सी॰सी लागू करने की तैयारियों के संबंध में देहरादून में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। ...

जुलाई 23, 2024 8:58 अपराह्न

views 17

टिहरी जिले के भिलंगना में गुलदार के हमले में एक किशोरी की मृत्यु

टिहरी जिले के भिलंगना के हिंदाव पट्टी के भौड गांव में गुलदार ने एक किशोरी को घर के आंगन से उठा लिया, जिसका शव गांव से कुछ ही दूरी बरामद किया गया है। प्रशासन और वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।  

जुलाई 23, 2024 8:58 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड में भारी बारिश के आसारः मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर, पिथौररागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने आज कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया...

जुलाई 23, 2024 8:57 अपराह्न

views 13

आपातकाल से संबंधित विषय को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएः राज्यसभा सदस्य नरेश बंशल

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य नरेश बंशल ने आपातकाल से संबंधित विषय को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया। राज्यसभा सदस्य ने संसद के बजट सत्रा में शून्यकाल के दौरान ये मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से इस दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया।

जुलाई 23, 2024 8:56 अपराह्न

views 14

कांग्रेस के सभी नेता अपने भ्रष्टाचार के कारनामे छुपाने का प्रयास कर रहे हैंः संदीपनी भारद्वाज

भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता अपने भ्रष्टाचार के कारनामे छुपाने का प्रयास कर रहे हैं, तो केवल मात्र बयान देकर जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कांग्रेस का भ्रष्ट टब्बर कर रहा है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड में सात करोड़ के विवादित टेंडर को आखिरकार क...

जुलाई 23, 2024 8:55 अपराह्न

views 10

राकेश जम्वाल ने केंद्रीय बजट में हिमाचल के विशेष उल्लेख के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार जताया

भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने केंद्रीय बजट में हिमाचल के विशेष उल्लेख के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार कहा, आपदा से जूझ रहे प्रदेश को मिलेगा संबल मंडी आम बजट 2024 विकास से प्रेरित बजट है और 2047 के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को छूने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उठ...

जुलाई 23, 2024 8:54 अपराह्न

views 11

शिमलाः जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रायोजित 10 हजार एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) के गठन एवं संवर्धन योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जिला में योजना के अंतर्गत गठित किसान उ...

जुलाई 23, 2024 8:53 अपराह्न

views 14

उपायुक्त चम्बा ने राज्यपाल से भेंट की

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेप्सवाल ने  राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। अपनी शिष्टाचार भेंट में उन्होंने राज्यपाल को 28 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चम्बा मिंजर महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया।

जुलाई 23, 2024 8:52 अपराह्न

views 17

डा. राजीव भारद्वाज ने संसद में बैक वाटर टूरिज्म को बढ़ावा देने को आवाज उठाई

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने संसद में नियम 377 के तहत बोलते हुए कांगड़ा जिला में स्थित पौंग बांध और चंबा चमेरा जलाशय में केरल जीवी की तर्ज पर बैक वाटर टूरिज्म को बढ़ावा देने को आवाज उठाई।  जिससे कांगड़ा और चंबा जिलों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।  उन्होंने पर्यटन को बढ़ा...

जुलाई 23, 2024 8:51 अपराह्न

views 17

चियोग में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे जानकारी दी गई

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में मानव कल्याण सेवा समिति के सौजन्य से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे जानकारी देने और मादक पदार्थों की रोकथाम बारे एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने की । उन्होने अपने संबोधन में बताया कि नशे...