जुलाई 24, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 19

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने अदालत की कार्य अवधि से संबंधित अपने नियमों में संशोधन किया

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने अदालत की कार्य अवधि से संबंधित अपने नियमों में संशोधन किया है। संशोधन के अनुसार नई कार्य अवधि सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगी। शीर्ष न्‍यायालय ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि छुट्टियों और दूसरे तथा चौथे शनिवार को अदालत के कार्यालय बंद रहेंगे। नए नियम एक अगस्‍त से लागू हों...

जुलाई 24, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 13

गुजरात के सौराष्‍ट्र क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में वर्षा की तीव्रता में कमी, मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बाढ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया

  गुजरात के सौराष्‍ट्र क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में वर्षा की तीव्रता में कमी आई है, परन्‍तु देवभूमि द्वारका जिले के कई हिस्‍से पिछले हफ्ते से लगातार बारिश के बाद जलमग्‍न हैं। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल सौराष्‍ट्र के बाढ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठ...

जुलाई 24, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 14

अमरीका-भारत कार्यनीतिक भागीदारी मंच ने केन्‍द्रीय बजट की सराहना की

 अमरीका-भारत कार्यनीतिक भागीदारी मंच ने केन्‍द्रीय बजट की सराहना की है और कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट से भारत में व्‍यापार सुगम बनाने के उपायों के साथ घरेलू उपभोक्‍ताओं और विदेशी निवेशकों, दोनों को लाभ होगा। 2024-25 के लिए सराहनीय केन्‍द्रीय बजट पेश करने पर मं...

जुलाई 24, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 9

केन्‍द्रीय बजट में खेल संबंधी सरकार की महत्‍वपूर्ण पहल खेलो इंडिया खेल मंत्रालय के बजट आवंटन में सबसे अधिक वरीयता पाने वाले कार्यक्रमों में से एक बनकर उभरा

  वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा पेश किये गये केन्‍द्रीय बजट में खेल संबंधी सरकार की महत्‍वपूर्ण पहल खेलो इंडिया खेल मंत्रालय के बजट आवंटन में सबसे अधिक वरीयता पाने वाले कार्यक्रमों में से एक बनकर उभरा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य जमीनी स्‍तर पर खेलों को बढावा देना है। तीन हजार चार सौ 42 करोड ...

जुलाई 24, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 12

अनिवासी भारतीयों ने बजट-2024 का स्‍वागत किया, आर्थिक वृद्धि और नवाचार को बढावा देने वाला बताया

    अनिवासी भारतीयों ने बजट-2024 का स्‍वागत किया है और इसे आर्थिक वृद्धि और नवाचार को बढावा देने वाला बताया है। ढांचागत विकास और डिजिटल उपायों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सराहा गया है। अनिवासी भारतीयों का मानना है कि इन उपायों से भारत की वैश्विक प्रतिस्‍पर्धा बढेगी। सोने और चांदी के आयात पर शुल...

जुलाई 24, 2024 10:53 पूर्वाह्न

views 31

अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्‍मू के आधार शिविर से दो हजार 907 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना

      अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से दो हजार 907 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। आज सुबह 103 वाहनों के काफिले में तीर्थयात्री आधार शिविर से रवाना हुए।    इस जत्थे में दो हजार 194 पुरुष, 598 महिलाएं, 11 बच्चे, 91 साध...

जुलाई 24, 2024 10:50 पूर्वाह्न

views 40

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नीट-यूजी परीक्षा-2024 को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देने से इंकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नीट-यूजी परीक्षा-2024 को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देने से इंकार कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में स्‍नातक पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए आज से कॉउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू होने का मार्ग प्रशस्‍त हो गया है। भारत के प्रधान न्‍यायाधीश...

जुलाई 24, 2024 10:50 पूर्वाह्न

views 18

दक्षिणी इथियोपिया में मिट्टी धंसने की दो घटनाओं में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 229 हो गई

  दक्षिणी इथियोपिया में मिट्टी धंसने की दो घटनाओं में मृतकों की संख्‍या बढकर 229 हो गई है। इस आपदा में लापता लोगों की तलाश जारी रहने के कारण मृतकों की संख्‍या बढने की आशंका है। मूसलाधार बारिश के बाद रविवार रात को दक्षिणी इथियोपिया के गेजे गोफा जिले में मिट्टी धंसने  से लोग मलबे में दब गये। सोमवार की...

जुलाई 24, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 44

राष्‍ट्रीय जल जीवन मिशन ने देशभर में पंद्रह करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्‍शन प्रदान कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    राष्‍ट्रीय जल जीवन मिशन ने देशभर में पंद्रह करोड ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्‍शन प्रदान करके ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मिशन की स्‍थापना 2019 में की गई थी और इसे 2024 तक प्रत्‍येक ग्रामीण परिवार में जलापूर्ति प्रदान करने का लक्ष्‍य सौंपा गया था। पिछले पांच वर्षों में मिशन ने अभूतपूर्व ग...

जुलाई 24, 2024 10:36 पूर्वाह्न

views 23

अमरीका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा चूक जांच का सामना कर रही अमरीकी गुप्‍त सेवा की निदेशक किम्बर्ली चीटल ने इस्तीफा दिया

  अमरीका के पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा चूक जांच का सामना कर रही अमरीकी गुप्‍त सेवा की निदेशक किम्बर्ली चीटल ने इस्तीफा दे दिया है। चीटल ने अपने कर्मचारियों को ईमेल द्वारा सूचित किया कि वे गुप्‍त सेवा की निदेशक का पद छोड़ रही हैं...