जुलाई 25, 2024 4:31 अपराह्न

views 13

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष दूत सुचित्रा सिंहा ने कहा कि मानवाधिकार के प्रति लोगों को किया जा रहा है जागरूक

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष दूत सुचित्रा सिंहा ने जमशेदपुर में कहा कि मानवाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 'मेरा अधिकार मेरी शक्ति' कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालयों में किया जा रहा है। विद्यार्थियों का व्हाट्स ग्रुप भी बनाया गया है ताकि वे मानवाधिकार से संबंधित जानकारी प्राप्त करने...

जुलाई 25, 2024 4:30 अपराह्न

views 21

लोकसभा की कार्यवाही आज दो बार स्थगित

  सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी बहस के बाद लोकसभा की कार्यवाही आज दो बार स्थगित करनी पड़ी। सदन में बजट चर्चा के दौरान कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी में और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद हंगामा होने पर पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे...

जुलाई 25, 2024 4:28 अपराह्न

views 16

राज्य की कृषि और पशुपालन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि राज्य के सभी जिलों में गौशाला का निर्माण कराया जाएगा

राज्य की कृषि और पशुपालन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि राज्य के सभी जिलों में गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। वे गोबर के विशिष्ट उत्पाद और हैंडीक्राफ्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर रांची में पांच दिवसीय गोबर प्रस्ंसकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने उम्मीद ...

जुलाई 25, 2024 4:29 अपराह्न

views 17

लोक अदालतें हमारे वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र की रीढ़ हैं- सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कहा है कि लोक अदालतें हमारे वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालतें न्यायालयों के बाहर विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आकाशवाणी समाचार के साथ एक विशेष साक्षात्कार में न्यायमूर्ति खन्ना ने लो...

जुलाई 25, 2024 4:24 अपराह्न

views 15

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति पर रोक लगा दी है

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति पर रोक लगा दी है। न्यायाधीश दीपक रोशन की अदालत ने प्रोन्नति देने के मामले में टेट पास की अनिवार्यता को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए शिक्षा विभाग को यह निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि किसी कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक शिक्षक...

जुलाई 25, 2024 4:24 अपराह्न

views 10

एक जुलाई 2020 से 18 करोड़ से अधिक रोजगार वाले लगभग दो करोड़ 77 लाख उद्यमों ने उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण कराया

  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने आज लोकसभा को बताया कि एक जुलाई 2020 से 18 करोड़ से अधिक रोजगार वाले लगभग दो करोड़ 77 लाख उद्यमों ने उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। एक लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि इनमें से 49 हजार से अधिक तीन लाख से अधिक रोजगार वाले उद्यम कई कारणों से...

जुलाई 25, 2024 4:21 अपराह्न

views 13

झारखंड में पिछले एक वर्ष में विमान यात्रियों की संख्या में 2 लाख 64 हजार का इजाफा हुआ

झारखंड में पिछले एक वर्ष में विमान यात्रियों की संख्या में दो लाख चौसठ हजार का इजाफा हुआ है। केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा पूछे गए सवाल पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में झारखंड से होकर आने वाले विमान यात्रियों की संख्या चौबीस ...

जुलाई 25, 2024 4:18 अपराह्न

views 18

राज्य सरकार सभी सरकारी अस्पतालों को मरम्मत और रखरखाव के लिए प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपए तक की राशि देगी

राज्य सरकार सभी सरकारी अस्पतालों को मरम्मत और रखरखाव के लिए प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपए तक की राशि देगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की हुई बैठक में 30 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने सभी सर...

जुलाई 25, 2024 4:16 अपराह्न

views 16

राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों तथा कोच को सम्मानित करेगी

राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले राज्य के खिलाड़ियों तथा कोच को नकद राशि देकर सम्मानित करेगी। खेल निदेशालय ने इस बाबत खिलाड़ियों और कोच से छह अगस्त तक आवेदन देने को कहा है। इसके लिए वैसे खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 1 अप्रैल 2023 के बाद अंतरराष्ट्र...

जुलाई 25, 2024 4:15 अपराह्न

views 14

विधायक जेपी पटेल और लोबिन हेंब्रम के दलबदल मामले में सुनवाई पूरी

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के न्यायाधिकरण ने विधायक जेपी पटेल और लोबिन हेंब्रम के दलबदल मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा है। इसे लेकर वादी और प्रतिवादी को लिखित जवाब देने को कहा गया है। गौरतलब है कि राजमहल लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोबिन हेंब्रम ने निर्दलीय और...