जुलाई 26, 2024 9:34 अपराह्न

views 12

ओडिसा सरकार ने अग्निवीरों के लिए पुलिस व अन्‍य सभी वर्दीधारी सेवाओं में 10 % आरक्षण देने का निर्णय लिया

ओडिसा सरकार ने अग्निवीरों के लिए पुलिस और अन्‍य सभी वर्दीधारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने अग्निवीरों के लिए अधिक उम्र की सीमा में 5 वर्ष तक की छूट देने का निर्णय भी लिया है। श्री माझी ने कहा कि अग्निवीर योजना ...

जुलाई 26, 2024 9:34 अपराह्न

views 17

एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी के लिए संशोधित फाइनल स्कोर कार्ड जारी किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एन टी ए ने आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी के लिए संशोधित फाइनल स्कोरकार्ड जारी किया। जो उम्मीदवार नीट के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट questions.nta.ac.in और neet.ntaonline.in पर देख सकते हैं। परीक्षा एजेंसी ने घोषणा की  है क...

जुलाई 26, 2024 9:45 अपराह्न

views 22

एनएसए अजित डोभाल ने म्‍यांमा के नेपिदॅा में बिम्‍सटेक बैठक को संबोधित किया

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार-एनएसए अजित डोभाल ने आज आतंकवाद से मुकाबले में सहयोग तथा नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्‍करी तथा संगठित अपराध से निपटने के उपायों पर चर्चा की। म्‍यांमा के नेपिदॅा में बिम्‍सटेक बैठक में भारत के राष्‍ट्रीय वक्‍तव्‍य में उन्‍होंने बिम्‍सटेक कनेक्टिविटी, दूसरे बंदरगाह सम्मेलन क...

जुलाई 26, 2024 9:23 अपराह्न

views 15

गुजरात में बाढ़ से14 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

  गुजरात में 14 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और बाढ़ से अब तक लगभग एक हजार छह सौ लोगों को बचाया गया है। सूरत, आणंद, देवभूमि द्वारका और वडोदरा सहित राज्य के चौदह जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अकेले सूरत जिले से साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों को बचाया ...

जुलाई 26, 2024 9:21 अपराह्न

views 15

केन्‍द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्‍ली में कारगिल विजय रजत जयंती समारोह को संबोधित किया

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्‍ली में कारगिल विजय रजत जयंती समारोह को संबोधित किया। श्री नड्डा ने कहा कि आज से 25 वर्ष पहले मिली यह विजय सिर्फ टाइगर हिल पर प्राप्‍त विजय नहीं थी, बल्कि यह भारत के शौर्य और अस्मिता की विजय थी।   उन्‍होंने ...

जुलाई 26, 2024 9:16 अपराह्न

views 15

भारतीय वायु सेना की अग्निवीरवायु महिलाएं करगिल दिवस के अवसर पर इंडिया गेट पर पहली ऑल वीमेन ड्रिल टीम गठित करने के लिए एकत्रित हुई

  भारतीय वायु सेना-आईएएफ की अग्निवीर वायु महिलाएं करगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्‍ली में इंडिया गेट पर पहली ऑल वीमेन ड्रिल टीम गठित करने के लिए एकत्रित हुई। करगिल युद्ध के सभी सैनिकों और बलिदानियों को भारतीय वायु सेना ने अपनी सेना बैंड के देशभक्ति गीतों के माध्यम से संगीतमय श्रद्धांज...

जुलाई 26, 2024 9:12 अपराह्न

views 12

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के 77वें स्‍थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

  उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के 77वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्‍होंने कॉलेज के नए प्रशासनिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। श्री धनखड़ ने प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी महात्मा हंसराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, साथ ...

जुलाई 26, 2024 9:46 अपराह्न

views 18

लोकसभा में 2024-25 के केंद्रीय बजट और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट पर चर्चा हुई

लोकसभा में आज 2024-25 के केंद्रीय बजट और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट पर चर्चा फिर शुरू हुई। चर्चा में भाजपा के जुगल किशोर ने कहा कि यह बजट आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि यह बजट लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। श्री किशोर ने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचा, क...

जुलाई 26, 2024 9:04 अपराह्न

views 32

असम के मोइदम्स को सांस्कृतिक श्रेणी में 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ

  असम के मोइदम्स को सांस्कृतिक श्रेणी में प्रतिष्ठित 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ है। लगभग सात सौ साल पुराने मोइदाम ईंट, पत्थर के खोखले तहखाना हैं और इनमें राजाओं और राजघरानों के अवशेष हैं। नई दिल्ली में आयोजित विश्व धरोहर समिति की बैठक में मोइदाम को शामिल करने का निर्णय...

जुलाई 26, 2024 8:58 अपराह्न

views 19

भारत और अमेरिका ने अमरीका से चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को वापस लाने के लिए सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए

  भारत और अमेरिका ने आज अमरीका से चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को वापस लाने के लिए एक सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, दोनों देश पुरातात्विक सामग्रियों के अवैध व्यापार, आयात, निर्यात और तस्करी को रोकने के लिए साथ काम करेंगे। यह अमेरिका के साथ भारत का पहला सांस्कृतिक सं...