जुलाई 28, 2024 8:40 अपराह्न

views 21

राजेंद्र नगर में जिस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हुई है, वहां अवैध रूप से लाइब्रेरी संचालित हो रही थी

  दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने बताया कि दिल्ली के राजेंद्र नगर में जिस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हुई है, वहां अवैध रूप से लाइब्रेरी संचालित हो रही थी। डॉ. ओबेरॉय ने बताया कि यह बिल्डिंग 2021 में बनी थी। इसके बेसमेंट में लाइब्रेरी या अन्य कमर्शियल...

जुलाई 28, 2024 8:31 अपराह्न

views 8

भाजपा शासित राज्यों के  मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का दो दिवसीय सम्मलेन आज नई दिल्ली में संपन्न

  भाजपा शासित राज्यों के  मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का दो दिवसीय सम्मलेन आज नई दिल्ली में संपन्न हो गया।  सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जब जनकल्याण के लिए समन्वित प्रयास के साथ काम करती है तो एक विकसित राष्ट्र का लक्ष्...

जुलाई 28, 2024 8:26 अपराह्न

views 20

इस वर्ष का बजट सभी को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है- केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

  केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इस वर्ष का बजट सभी को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है और इसका उद्देश्‍य देश के लिए अमृत पीढी तैयार करना है। श्री गोयल ने कहा कि इस बजट से भारत में रहने वाले 140 करोड लोगों को लाभ होगा। मुंबई में आज एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इ...

जुलाई 28, 2024 8:27 अपराह्न

views 30

विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय पूंजी बाजार में लगभग 53 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है

  विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय पूंजी बाजार में लगभग 53 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। ताजा आंकडों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने भारत के शेयर बाजार में 33 हजार छह सौ 88 करोड रुपये और ऋण बाजार में 19 हजार दो सौ 23 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे इस महीने भारतीय पूंजी बाजार में कुल...

जुलाई 28, 2024 7:54 अपराह्न

views 20

खूंटी के बिरसा कॉलेज स्थित बहूद्देशीय भवन में आज मेगा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया

खूंटी के बिरसा कॉलेज स्थित बहूद्देशीय भवन में आज मेगा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के जोनल जज एसएन पाठक ने उपस्थित लोगों से नशे के कारोबार को छोड़ने की अपील की।

जुलाई 28, 2024 7:53 अपराह्न

views 14

राज्य के सभी जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं और दसवीं श्रेणी के लिए रांची स्थित खेलगांव के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए

राज्य के सभी जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं और दसवीं श्रेणी के लिए रांची स्थित खेलगांव के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। सेना भर्ती के दूसरे दिन रविवार को लगभग 645 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। सफल अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से वे...

जुलाई 28, 2024 7:53 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संताल परगना क्षेत्र में हो रहे डेमोग्राफी चेंज पर गहरी चिंता व्यक्त की है

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संताल परगना क्षेत्र में हो रहे डेमोग्राफी चेंज पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आयोग की सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों में अनुसूचित जनजाति समाज के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के संचालन और उसमें सुधार संबंधी सुझावों क...

जुलाई 28, 2024 7:53 अपराह्न

views 14

मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी

मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी। ईडी ने 8 जुलाई को यह याचिका दायर की थी, जो जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

जुलाई 28, 2024 7:52 अपराह्न

views 14

विधानसभा के मानसून सत्र का पहला अनुपूरक बजट कल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पेश करेंगे

विधानसभा के मानसून सत्र का पहला अनुपूरक बजट कल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पेश करेंगे। चालू वित्तीस वर्ष के लिए राज्य सरकार का यह पहला बजट होगा। इसी मानसून सत्र में विस्थापन और सुखाड़ पर विशेष चर्चा होगी।

जुलाई 28, 2024 7:52 अपराह्न

views 11

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने आज इतिहास रच दिया

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने आज इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। ओलंपिक के इतिहास में निशानेबाजी में मेडल दिलाने वाली मनु भाकर पहली भारतीय महिला हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी है।