जुलाई 30, 2024 3:08 अपराह्न

views 15

देवघर राजकीय श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को करीब छह लाख श्रृद्धालुओं ने जलार्पण किया

देवघर राजकीय श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को करीब छह लाख श्रृद्धालुओं ने जलार्पण किया। जिला प्रशासन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि श्रद्धालुओं के लिए सोमवार पर विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि किसी को परेशानी न हो।  

जुलाई 30, 2024 3:07 अपराह्न

views 14

31 जुलाई को विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा कोल्हान बंद का आह्वान

कोल्हान प्रमंडल में प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा असंवैधानिक तरीके से जमीन अधिग्रहण एवं स्थानांतरण करने के विरोध में 31 जुलाई को विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा कोल्हान बंद का आह्वान किया है। संगठन के दसाई माझी और इंद्रा हेंब्रम के नेतृत्व में जमशेदपुर के करनडीह चौक में पदयात्रा कर लोगों के बीच बं...

जुलाई 30, 2024 3:06 अपराह्न

views 13

ईशान गौतम ने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण जीत कर राज्य के सर्वाेत्तम तैराक बनने का गौरव प्राप्त किया

14वीं झारखंड राज्य जूनियर एवं सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में चतरा के इटखोरी प्रखंड के आषाढ़हीया के रहने वाले ईशान गौतम ने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण जीत कर राज्य के सर्वाेत्तम तैराक बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन रांची के वीर बुद्धू भगत स्टेडियम में 26 से 28 जुलाई के बीच हुआ था।

जुलाई 30, 2024 3:04 अपराह्न

views 15

जल शक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल गुणवत्ता की हो रही निरंतर जांच: मनीश चौधरी

जोगिन्दर नगर उपमंडल में लोगों को जलशक्ति विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता की निरंतर जांच की जा रही है ताकि लोगों को स्वच्छ व साफ-सुथरा पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके अलावा सभी पेयजल स्त्रोतों एव टैंकों की नियमित अंतराल पर साफ-सफाई एवं क्लोरिनेशन भी की जा रही है। इसके अलावा...

जुलाई 30, 2024 3:03 अपराह्न

views 10

रोगियों को प्रताड़ित कर रही है प्रदेश सरकारः कंवर प्यार सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कंवर प्यार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार रोगियों को पूर्व में सरकार द्वारा दी गई राहत हिमकेयर जैसी योजना को रोगियों से छीन कर उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां सरकार को पूर्व में मिली सुविधाओं में आगे बढ़ते हुए उन्हें और सुविध...

जुलाई 30, 2024 2:58 अपराह्न

views 19

हिम केयर योजना जिस प्रकार से चल रही थी, उसी प्रकार से चलनी चाहिएः हर्ष महाजन

भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन से कहा कि हिम केयर योजना जिस प्रकार से चल रही थी, उसी प्रकार से चलनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश की सुख की सरकार जनता का सुख देख ही नहीं पा रहीं है, हिम केयर योजना पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुरू की थी जिससे हिमाचल प्रदेश के प्रतीक व्यक्ति को घर द्वार स्वास्थ्य सुव...

जुलाई 30, 2024 2:56 अपराह्न

views 14

सीएम सुक्खू ने ओक ओवर में बान का पौधा लगाकर किया 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आगाज़

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला ओक ओवर में बान का पौधा लगाकर 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस बार वन विभाग ने प्रदेश में 9 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के 68 विधा...

जुलाई 30, 2024 2:56 अपराह्न

views 15

पांडवीं में दी कई महत्वपूर्ण अधिनियमों और योजनाओं की जानकारी

मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को ग्राम पंचायत पांडवीं में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिला अग्रणी बैंक कार्यालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लोगों को कई महत्वपूर्ण अधिनियमों और कल्याणकारी योज...

जुलाई 30, 2024 2:55 अपराह्न

views 18

वृक्षारोपण को आदत में शुमार करें, राष्ट्र निर्माण में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिकाः डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुंदल के रुड़ा गांव में 75वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण अभियान की अध्यक्षता की।   इस राज्य स्तरीय अभियान का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर स...

जुलाई 30, 2024 2:53 अपराह्न

views 13

कुल्लू ज़िला की मनिकर्ण घाटी के तोष की पहाड़ियों में आधी को बादल फटने की वजह से तोष नाले में भारी बाढ़ आ गई

कुल्लू ज़िला की मनिकर्ण घाटी के तोष की पहाड़ियों में आधी को बादल फटने की वजह से तोष नाले में भारी बाढ़ आ गई, जिसके चलते एक मकान, एक पुल, 3 अस्थाई शैड व  दुकानों को नुक्सान पहुंचा है। घटना में जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव दल भेज दिये गए हैं तथा राजस्व विभाग की ...