अगस्त 1, 2024 8:57 पूर्वाह्न

views 5

झारखंड: दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन का रेल यातायात बहाल किया गया

झारखंड में दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन का रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। इस लाइन से सबसे पहले मालगाड़ी को गुजारा गया। इसके बाद हावड़ा-मुंबई गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन को गुजरने की अनुमति दी गई। चक्रधरपुर मंडल के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा है कि अप और डाउन ल...

जुलाई 31, 2024 9:25 अपराह्न

views 22

पेरिस ओलिंपिक पदक तालिका 

  पेरिस ओलिंपिक में कल से एथलेटिक्‍स के मुकाबले  शुरू हो रहे हैं। उम्‍मीद है कि भारत अपनी झोली में और पदक बटोरेगा।   अंक तालिका में चीन आठ स्‍वर्ण के साथ शीर्ष, जापान सात स्‍वर्ण के साथ दूसरे और फ्रांस छह स्‍वर्ण के साथ तीसरे स्‍थान पर है। भारत दो कांस्‍य पदक जीतकर 36वें स्‍थान पर है। 

जुलाई 31, 2024 9:21 अपराह्न

views 18

भारत को आपूर्ति श्रृंखला परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है

          भारत को आपूर्ति श्रृंखला परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इसे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया है। मंत्रालय ने कहा कि भारत और 13 अन्य हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा भागीदारों ने आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित समझौते के लिए ऐतिहासिक इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रे...

जुलाई 31, 2024 9:18 अपराह्न

views 13

लोकसभा में रेल मंत्रालय की 2024-25 के लिए अनुदानों मांगों पर आगे चर्चा शुरू

  लोकसभा में आज रेल मंत्रालय की 2024-25 के लिए अनुदानों मांगों पर आगे चर्चा शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा की संध्या रे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे में अभूतपूर्व विकास हुआ है और परियोजनाओं पर तेज गति से काम हो रहा है। आरएसपी के एन. के. प्रेमचंद्रन ने कहा कि रेलवे...

जुलाई 31, 2024 9:16 अपराह्न

views 16

अगले पांच दिनों के दौरान देश के पश्चिमी तट पर मूसलाधार वर्षा जारी रहने का अनुमान

  मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान देश के पश्चिमी तट पर मूसलाधार वर्षा जारी रहने का अनुमान लगाया है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में बहुत तेज बारिश की संभावना है।   कल से शनिवार के बीच मध्य महाराष्ट्र में तेज वर्षा होने की आशंका है।   अगले दो दिनो...

जुलाई 31, 2024 9:14 अपराह्न

views 20

तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिए की हत्या का बदला इस्राइल से लिया जाएगा- अयातुल्ला अली खामेनेई

  ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिए की हत्या का बदला इस्राइल से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हत्या का बदला लेना ईरान का कर्तव्य है। ईरान ने हानिए के सम्‍मान में तीन दिन के शोक की घोषणा की है।      हमास के राजनीतिक प्रमुख हानिए की आज तेहरान ...

जुलाई 31, 2024 9:10 अपराह्न

views 13

राज्यसभा में आज आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई

  राज्यसभा में आज आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई। भाजपा के घनश्याम तिवाडी ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शहरों को विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों का उद्देश्य शहरों का विकास करना है। कांग्रेस के अजय माकन ने शहरी विकास ...

जुलाई 31, 2024 9:05 अपराह्न

views 10

वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों से बचाए गए लगभग सोलह सौ लोगों को सात राहत शिविरों में रखा गया है- केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों से बचाए गए लगभग सोलह सौ लोगों को सात राहत शिविरों में रखा गया है। तिरुवनंतपुरम में उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने का कार्य तेजी से जारी है। प्रभावित क्षेत्र से आदिवासी परिवारों को भी निकाला जा रह...

जुलाई 31, 2024 8:59 अपराह्न

views 10

कोयला, सीमेंट, इस्‍पात और बिजली जैसे आठ प्रमुख उद्योगों में पिछले वर्ष जून माह की तुलना में इस वर्ष जून में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

  वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार कोयला, सीमेंट, इस्‍पात और बिजली जैसे आठ प्रमुख उद्योगों में पिछले वर्ष जून माह की तुलना में इस वर्ष जून में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया है कि कोयला, बिजली, प्राकृतिक गैस, इस्पात, उर्वरक और सीमेंट के उत्पादन में ...

जुलाई 31, 2024 8:57 अपराह्न

views 18

बिहार सरकार ने राज्य भर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा उपायों, पंजीकरण और अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने का आदेश दिया

  बिहार सरकार ने राज्य भर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा उपायों, पंजीकरण और अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने का आदेश दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को कोचिंग संस्थानों की जांच करने का आदेश दिया है। श्री कुमार ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में एक कोचिंग संस्थान की दुर्भ...