अगस्त 2, 2024 4:49 अपराह्न

views 10

झारखंड सहित चार प्रदेशों में विधानसभा चुनाव इसी साल

झारखंड सहित चार प्रदेशों में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने चार प्रदेशों के लिए स्क्रीनिंग कमिटी का गठन कर दिया है। झारखंड प्रदेश स्क्रीनिंग  कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर को बनाया गया है, जबकि पूनम पासवान और प्रकाश जोशी सदस्य बनाए गए हैं।

अगस्त 2, 2024 4:48 अपराह्न

views 12

रांची जिला प्रशासन द्वारा दर्जन भर कोचिंग सेंटरों की की गई जांच

देश की राजधानी दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर में हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद देशभर में कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू कर दी गई है। रांची जिला प्रशासन द्वारा दर्जन भर कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। रांची एसडीएम उत्कर्ष के नेतृत्व में किए गए औचक निरीक्षण में ज्यादातर कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानको पर...

अगस्त 2, 2024 4:47 अपराह्न

views 12

हजारीबाग में उपायुक्त नैंसी सहाय ने जिले के शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया

हजारीबाग में उपायुक्त नैंसी सहाय ने जिले के सभी प्रखंडों में संचालित विभिन्न शिक्षण कोचिंग संस्थानों में आवश्यक मानकों की व्यवस्था की जांच के लिए छह सदस्यीय जांच दल गठित किया है। जांच दल ने जिले के शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के क्रम में यह पाया गया कि इन...

अगस्त 2, 2024 4:47 अपराह्न

views 10

नवल टाटा झारखंड जूनियर राज्य हॉकी चौंपियनशिप 4 अगस्त से जमशेदपुर में होगी शुरू

हॉकी झारखंड के तत्वावधान में नवल टाटा झारखंड जूनियर राज्य हॉकी चौंपियनशिप चार अगस्त से जमशेदपुर में शुरू होगी। 19 साल से कम उम्र की श्रेणी में पुरुषों की कुल आठ टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सभी मैच नवल टाटा हॉकी अकादमी में होंगे। जूनियर प्रतियोगिता आठ अगस्त को समाप्त होगी, जबकि सब-जूनियर श्रे...

अगस्त 2, 2024 4:46 अपराह्न

views 17

राज्य में विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज

राज्य में विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गयी है। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को एक ही जिले में तीन वर्षों से पदस्थापित अधिकारियों को हटाने के आदेश दिये हैं। चुनाव आयोग ने इस सिलसिले में राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से 20 अगस्त तक इस मामले...

अगस्त 2, 2024 4:36 अपराह्न

views 25

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार, देश में किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है

  कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार, देश में किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने अपने मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि इस वर्ष के बजट में किसानों की भलाई के लिए पर्याप्त बजटीय आवंटन किया गया है। श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि क...

अगस्त 2, 2024 4:29 अपराह्न

views 10

आईसीएमआर को संयुक्त रूप से कोवैक्सिन विकसित करने के लिए बीबीआईएल से रॉयल्टी के रूप में 172 करोड़ रुपये मिले

  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद - आईसीएमआर को संयुक्त रूप से कोवैक्सिन विकसित करने के लिए भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड- बीबीआईएल से रॉयल्टी के रूप में 172 करोड़ रुपये मिले। आज लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कोवैक्सिन के लिए पेटेंट दाखिल करने के दौरान सह-स्वामित्व और सह-आवि...

अगस्त 2, 2024 4:28 अपराह्न

views 25

लोकसभा में 2024-25 के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा हुई

  लोकसभा में 2024-25 के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। सदन में चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के तारिक अनवर ने आम लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वर्ष के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ...

अगस्त 2, 2024 4:25 अपराह्न

views 14

केदारनाथ में बारिश और भूस्खलन में फंसे गुजरात के 17 तीर्थयात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया गया

  केदारनाथ में बारिश और भूस्खलन में फंसे गुजरात के 17 तीर्थयात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया गया। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गुजरात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के हस्तक्षेप के बाद, रुद्रप्रयाग जिला नियंत्रण कक्ष के परामर्श से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया। जैसे...

अगस्त 2, 2024 4:24 अपराह्न

views 23

पेरिस ओलंपिक में खेलों के सातवें दिन तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा ने मिक्‍सड टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

  पेरिस ओलंपिक में खेलों के सातवें दिन तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा ने दिन की शानदार शुरुआत की और उन्होंने इंडोनेशिया को 5-1 से हराकर मिक्‍सड टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।   पहले से ही ऐतिहासिक दो पदक जीतने के बाद, मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन राउंड में अपनी चुन...