अगस्त 4, 2024 11:12 पूर्वाह्न

views 31

पेरिस ओलंपिक 2024: आज बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, निशानेबाजी और एथलेटिक्स में चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन के सेमीफाइनल में आज लक्ष्य सेन का मुकाबला तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होगा। यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। आज मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन 75 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की ली कियान से भिडेंगी। यह मुकाबला द...

अगस्त 4, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 29

असम के मोरीगांव में शुरू हुआ टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य: इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव

  इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि असम के मोरीगांव में टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने नई दिल्ली में कहा कि इस इकाई पर 27 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे 15 हजार प्रत्यक्ष रोजगार तथा 11 से 13 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित ...

अगस्त 4, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 29

दलजीत सिंह चौधरी ने ने संभाला सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। श्री चौधरी भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्हें इसी वर्ष जनवरी में सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक बनाया गया था। 

अगस्त 4, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 17

राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुए राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की राज्यपालों की प्रशंसा

राज्यपालों का दो दिन का सम्मेलन कल राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मेलन में एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने की भावना से की गई व्यापक चर्चा के लिए राज्यपालों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्यपालों के कार्यालय के कामकाज को बेहतर बनाने और लोक-कल्याण के लिए मिले सुझावों पर...

अगस्त 4, 2024 9:56 पूर्वाह्न

views 27

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में 54,727 करोड़ रुपये का निवेश किया

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस वर्ष जुलाई के महीने में भारतीय शेयर बाजार में 54 हज़ार 727 करोड़ रुपये का निवेश किया। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के अनुसार, 32 हजार 364 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में, जबकि 22 हज़ार 363 करोड़ रुपये का निवेश ऋण में किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नि...

अगस्त 3, 2024 9:02 अपराह्न

views 19

असम के मोरीगांव में टाटा की सेमीकंडक्टर कारखाने का निर्माण कार्य आज से शुरू- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव

  केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि असम के मोरीगांव में टाटा की सेमीकंडक्टर कारखाने का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है। नई दिल्ली में आज मीडिया के साथ संयंत्र के बारे में बातचीत करते हुए श्री वैष्णव ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि यह इकाई 27 हजार क...

अगस्त 3, 2024 8:57 अपराह्न

views 3

मौसम विभाग ने आज झारखण्‍ड, छत्‍तीसगढ, पूर्वी और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है

  मौसम विभाग ने आज झारखण्‍ड, छत्‍तीसगढ, पूर्वी और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। मेघालय, मध्‍य महाराष्‍ट्र, कोंकण और गोवा में भी कल तक तेज बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, उत्‍तरप्रदेश, राजस्‍थान और पश्चिम बंगाल के तराई हिमालय क्षेत्र में इस महीने ...

अगस्त 3, 2024 8:44 अपराह्न

views 17

राज्यपालों का दो दिवसीय सम्मेलन आज राष्ट्रपति भवन में संपन्न

  राज्यपालों का दो दिवसीय सम्मेलन आज राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने समापन भाषण में आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती और नशीली दवाओं की लत जैसे मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए गठित राज्यपालों के सम...

अगस्त 3, 2024 8:36 अपराह्न

views 18

संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने चेतावनी दी है कि इस्राइल की कार्रवाई पर हिज़्बुल्लाह की प्रतिक्रियाएँ सैन्‍य लक्ष्‍यों तक सीमित नहीं हो सकती हैं

  संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने चेतावनी दी है कि इस्राइल की कार्रवाई पर हिज़्बुल्लाह की प्रतिक्रियाएँ सैन्‍य लक्ष्‍यों तक सीमित नहीं हो सकती हैं। बेरूत में हाल ही में इस्राइली हमलों के बीच यह बयान सामने आया है। इसमें आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया था।   यह बदलाव संभावित रूप से क्षेत्र में व्यापक...

अगस्त 3, 2024 8:34 अपराह्न

views 20

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में छह सरकारी कर्मचारी बर्खास्‍त

  केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में आज स्‍थानीय प्रशासन ने छह सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्‍त कर दिया है। इनमें से पांच कर्मचारी पुलिस विभाग में कांस्‍टेबल और एक शिक्षा विभाग में शिक्षक है। इन कर्मचारियों को संविधान के अनुच्‍छेद 311 के अंतर्गत राष्‍ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्‍त पाए जाने पर...